भारत के 10 अद्भुत पर्यटन स्थल, जहां एक बार जरूर जाना चाहिए -10 Amazing Tourist Places in India 2025

10 Amazing Tourist Places in India 2025 : भारत के 10 अद्भुत पर्यटन स्थल, जहां एक बार जरूर जाना चाहिए

10 Amazing Tourist Places in India 2025 : नमस्कार दोस्तों ,भारत एक ऐसा देश है , जहां हर कुछ किलोमीटर पर भाषा, पहनावा, मौसम और संस्कृति बदल जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आपको यहाँ हिमालय की ऊँची- ऊँची चोटियाँ भी देखने को मिल जाएगी और गोवा के सुनहरे बीच भी, साथ ही राजस्थान के रेगिस्तान भी और केरल के हरे-भरे बैकवॉटर भी देखने को मिल जाएंगे।

यही विविधता भारत को एक ऐसा डेस्टिनेशन बनाती है, जहां हर तरह के यात्री को अपनी पसंद की जगह मिल ही जाती है।

तो चलिए आज के इस लेख मे हम आपको भारत के 10 अद्भुत पर्यटन स्थलों ( 10 Amazing Tourist Places in India 2025) के बारे में पूरी गहराई के साथ जानकारी साझा करने वाले है , ताकि अगर अगली बार जब आप ट्रैवल प्लान बनाएं, तो ये लिस्ट आपके पास तैयार हो।

10 Amazing Tourist Places in India 2025

  1. ताज महल, आगरा
  2. जयपुर, राजस्थान
  3. केरल के बैकवॉटर
  4. लेह-लद्दाख
  5. वाराणसी
  6. अंडमान-निकोबार
  7. मनाली, हिमाचल प्रदेश
  8. खजुराहो, मध्य प्रदेश
  9. मैसूर, कर्नाटक
  10. कश्मीर

ताज महल, आगरा

ताज महल, आगरा
ताज महल, आगरा

मोहब्बत की अमर निशानी नाम से प्रसिद्ध ताज महल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे मशहूर प्रेम कहानी का पत्थरों में लिखा हुआ एक अध्याय है। जो की उत्तर प्रदेश राज्य में, यमुना नदी के तट पर स्थित है | 17वीं सदी में मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में ताज महल को बनवाया था |

क्यों खास है:

  • सफेद संगमरमर पर जड़े कीमती पत्थर
  • यमुना नदी के किनारे से दिखता अनोखा नज़ारा
  • सूर्योदय और चांदनी रात का जादुई माहौल

घूमने का समय: अक्टूबर से मार्च ,और सुबह-सुबह विज़िट करें ताकि भीड़ से बचें और बेहतरीन फोटो मिल सके |

जयपुर, राजस्थान

जयपुर, राजस्थान
जयपुर, राजस्थान

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने गुलाबी रंग की इमारतों, भव्य किलों और महलों के लिए पूरी दुनियाँ में लोकप्रिय है , जिसे की पिंक सिटी नाम से भीजाना जाता है |

घूमने की जगह:-

  • हवा महल – 953 खिड़कियों वाला अद्भुत महल
  • आमेर किला – हाथी की सवारी के साथ प्रवेश
  • सिटी पैलेस – शाही कलाकृतियों का संग्रह

घूमने का समय: नवंबर से फरवरी

केरल के बैकवॉटर

केरल के बैकवॉटर
केरल के बैकवॉटर

‘God’s Own Country’ कहे जाने वाले केरल के बैकवॉटर का अनुभव हर यात्री के लिए एक यादगार पल होता है। अल्लेप्पी और कुमारकोम में हाउसबोट में रहना, नारियल के पेड़ों से घिरे पानी में तैरना यह नज़ारा आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। जिस कारण इसे धरती का स्वर्ग नाम दिया गया है |

क्या खास है:-

  • हाउसबोट में रात बिताने का अनुभव
  • लोकल सीफूड और पारंपरिक केरल साड़ी
  • बैकवॉटर किनारे सूरज ढलने का दृश्य

घूमने का समय: अगस्त से मार्च

लेह-लद्दाख

लेह-लद्दाख
लेह-लद्दाख

आपको बता दें की लेह-लद्दाख की यात्रा सिर्फ ट्रैवल नहीं, बल्कि आत्मा को छूने वाला अनुभव होता है। यहाँ के ऊंचाई पर बसे गांव, नीली झीलें और बर्फीले पहाड़ यहां की पहचान हैं।

मुख्य आकर्षण:

  • पांगोंग झील – नीले और हरे रंग का अद्भुत मिश्रण
  • नुब्रा वैली – रेगिस्तान और पहाड़ का संगम
  • खारदुंग ला पास – दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास में से एक

घूमने का समय: जून से सितंबर, लेकिन ध्यान रहे की ऊंचाई में सांस लेने की तैयारी पहले से ही करें और धीरे-धीरे एडजस्ट हों।

वाराणसी

वाराणसी
वाराणसी

आस्था की राजधानी वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक है | वाराणसी आध्यात्मिकता और संस्कृति का अद्भुत संगम है।

क्या खास है:

  • गंगा आरती का अद्भुत नज़ारा
  • घाटों पर साधुओं और तीर्थयात्रियों की भीड़
  • बनारसी सिल्क साड़ियों की खरीदारी

घूमने का समय: अक्टूबर से मार्च , सुबह सूर्योदय के समय गंगा में नाव की सवारी ज़रूर करें।

अंडमान-निकोबार

अंडमान-निकोबार
अंडमान-निकोबार

समुद्र प्रेमियों के लिए अंडमान-निकोबार द्वीप किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं है ,जिसे की नीले पानी का जादू नाम से भी जाना जाता है |

क्या खास है:

  • राधानगर बीच – एशिया के सबसे खूबसूरत बीच में से एक
  • सेलुलर जेल – आज़ादी के इतिहास की झलक
  • स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग का अनुभव

घूमने का समय: अक्टूबर से मई

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली, हिमाचल प्रदेश
मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मनाली के बर्फीले पहाड़, हरी-भरी घाटियां और रोमांचक गतिविधियां हर सीजन में लोगों को यहाँ अपनी ओर खींच लाती हैं।

क्या खास है:

  • रोहतांग पास – बर्फ से ढकी सड़कों का अनुभव
  • सोलंग वैली – पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग
  • हिडिम्बा मंदिर – देवदार के जंगलों के बीच स्थित

घूमने का समय: दिसंबर से फरवरी (बर्फ के लिए) और अप्रैल से जून (गर्मी से राहत के लिए)

खजुराहो, मध्य प्रदेश

खजुराहो, मध्य प्रदेश
खजुराहो, मध्य प्रदेश

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट खजुराहो अपने सुंदर और बारीक नक्काशी वाले मंदिरों के लिए मशहूर है, जो भारत की प्राचीन कला और संस्कृति का प्रमाण हैं।

क्या खास है:

  • बारीक नक्काशी वाले मंदिर
  • लाइट एंड साउंड शो में इतिहास का जीवंत प्रदर्शन

घूमने का समय: अक्टूबर से मार्च

मैसूर, कर्नाटक

मैसूर, कर्नाटक
मैसूर, कर्नाटक

कर्नाटक में स्थित मैसूर पैलेस, दशहरा उत्सव और चंदन की खुशबू ये सब मिलकर मैसूर को खास बनाते हैं।

क्या खास है:

  • मैसूर पैलेस – रात में रोशनी से जगमगाता
  • ब्रिंदावन गार्डन – म्यूज़िकल फाउंटेन शो
  • चामुंडी हिल्स – शहर का खूबसूरत नज़ारा

घूमने का समय: अक्टूबर से फरवरी

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन | World Most Beautiful Railway Stations

कश्मीर

कश्मीर
कश्मीर

कश्मीर जिसे की धरती का असली स्वर्ग कहा जाता है ,डल झील में शिकारा की सवारी, बर्फीली घाटियां और फूलों से भरे मैदान कश्मीर का हर नज़ारा एक पेंटिंग जैसा लगता है।

क्या खास है:

  • गुलमर्ग – स्कीइंग का हॉटस्पॉट
  • पहलगाम – हरे-भरे मैदान
  • सोनमर्ग – मीडो ऑफ गोल्ड

घूमने का समय: मार्च से अक्टूबर (हरे नज़ारों के लिए) और दिसंबर से फरवरी (बर्फ के लिए)

10 Amazing Tourist Places in India 2025 List

संख्या पर्यटन स्थल मुख्य आकर्षण
1ताज महल, आगराविश्व धरोहर, मुगल वास्तुकला का शाहकार
2जयपुर, राजस्थानहवा महल, आमेर किला, रंगीन बाजार
3केरल के बैकवॉटरहाउसबोट, हरी-भरी वादियां, शांत नदियां
4लेह-लद्दाखऊंची बर्फीली चोटियां, शांत झीलें, बाइक ट्रिप
5वाराणसीगंगा आरती, घाट, आध्यात्मिक माहौल
6अंडमान-निकोबारनीला पानी, कोरल रीफ, वॉटर स्पोर्ट्स
7मनाली, हिमाचल प्रदेशबर्फीले पहाड़, एडवेंचर स्पोर्ट्स, हनीमून डेस्टिनेशन
8खजुराहो, मध्य प्रदेशविश्व धरोहर मंदिर, प्राचीन शिल्पकला
9मैसूर, कर्नाटकमैसूर पैलेस, दशहरा उत्सव, ऐतिहासिक इमारतें
10कश्मीर – धरती का स्वर्गडल झील, बर्फ से ढकी वादियां, ट्यूलिप गार्डन

निष्कर्ष: 10 Amazing Tourist Places in India

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत के 10 अद्भुत पर्यटन स्थलों ( 10 Amazing Tourist Places in India 2025 ) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो | जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हे भी भारत के अद्भुत पर्यटन स्थलों के बारे में पता चल सके |

READ MORE:

Author

  • Auli Manjeet

    मेरा नाम Auli Manjeet है, और मुझे बचपन से ही दुनिया के अनसुलझे रहस्यों, कारों और अद्भुत जगहों को इक्स्प्लोर करने का जबरदस्त शौक रहा है। मेरे मन में हमेशा से ही यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि हमारी धरती कितनी अनोखी और रहस्यमयी है और यही जिज्ञासा “Adbhut Rahasya” की शुरुआत का कारण बनी | मेरा मकसद है कि मैं इस ब्लॉग के माध्यम से हर यूजर को सही और सच्ची जानकारी साझा करू ।