Top 10 Biggest Airplanes in the World: नमस्कार मित्रों ,क्या आपने कभी सोचा है कि कोई चीज़ इतनी भारी, इतनी विशाल और इतनी भयानक होने के वावजूद फिर भी आसमान को चीरते हुए उड़ सकती है?
आज हम इस लेख में बात कर रहे हैं ऐसे ही दुनिया के 10 सबसे विशाल जहाजों (Top 10 Biggest Airplanes in the World) के बारे में जो ना सिर्फ इतने बड़े, बल्कि इतने ज़बरदस्त कि उनके अंदर एक पूरा शहर समा जाए, और जब वो ज़मीन से उठते हैं, तो लगता है जैसे सफेद दैत्य, लोहे के शेर और उड़ते हुए किले बादलों को भी कांपने पर मजबूर कर दें, तो चलिए आज हम आपको दुनिया के Top 10 Biggest Airplanes के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले है |
Top 10 Biggest Airplanes in the World
1. Airbus BelugaXL ( एयरबस बेलुगा एक्सएल )

बेलुगा व्हेल की तरह दिखने वाला ये हवाई जहाज, किसी परी कथा का हिस्सा नहीं बल्कि एक हकीकत है। इसे देखकर सबसे पहले दिमाग में आता है — “क्या ये सच में उड़ सकता है?”
2018 में पहली उड़ान भरने वाला Airbus BelugaXL इंसानों को नहीं, बल्कि खुद हवाई जहाजों के हिस्से को एक फैक्ट्री से दूसरी फैक्ट्री ले जाता है। 227 टन वजनी, 63 मीटर लंबा और 60 मीटर पंख फैलाव वाला यह विशालकाय विमान हवा में एक चलता-फिरता शिपिंग कंटेनर है|
2. Boeing Dreamlifter ( बोइंग ड्रीमलिफ्टर )

ड्रीमलिफ्टर का नाम ही बताता है कि यह सिर्फ कोई मालवाहक जहाज नहीं, बल्कि एक उड़ता हुआ सपना है, इसे खासतौर पर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के पुर्जों को इधर-उधर ले जाने के लिए बनाया गया था।
दुनिया में सिर्फ चार ही ड्रीमलिफ्टर हैं। सोचिए, 354 टन वजन और 1840 क्यूबिक मीटर का कार्गो स्पेस जो विमान इतना विशाल है कि दो मालगाड़ियाँ भी इसमें समा जाएँ। और जब यह उड़ता है, तो बादल भी सोचते होंगे की “भाई ये उड़ कैसे रहा है?”
दुनिया के 5 सबसे रहस्यमयी पत्थर जो विज्ञान को भी चौंकाते हैं | 5 Most Mysterious Stones in the World
3. Convair B-36 Peacemaker ( कन्वेयर बी-36 पीसमेकर )

दुनिया का सबसे बड़ा पिस्टन इंजन वाला एयरक्राफ्ट, और अमेरिका का परमाणु हथियारों का खतरनाक संदेशवाहक। इसे देखकर दुश्मनों के पसीने छूट जाते थे। जिसे की उड़ता फिरता किला कहा जाता है |
बी-36 पीसमेकर की सबसे खौफनाक बात यह है की इसमें 10 इंजन थे – 6 पिस्टन और 4 जेट। इसकी रेंज 16,000 किमी तक की थी, और यह 39 टन तक के बम ले जा सकता था। इसे चलाने के लिए 15 से ज़्यादा क्रू मेंबर चाहिए होते थे। यह कोई विमान नहीं बल्कि युद्ध के लिए बना उड़ता हुआ गढ़ था।
4. Tupolev Tu-160 Blackjack ( टुपोलेव टीयू-160 ब्लैक जैक )

रूस का यह विमान देखने में भले ही सुंदर लगता हो मगर असल में यह है प्रलय का देवता। नेटो वाले इसे ब्लैक जैक कहते हैं, पर रूस में इसका नाम सफेद हंस है।
यह दुनिया का सबसे तेज, सबसे भारी और सबसे घातक बॉम्बर है, जिसकी रफ्तार है 2,220 किमी/घंटा। 400 किलो तक के हथियारों की क्षमता और 12,300 किमी तक की उड़ान- मतलब एक बार चला, तो आधी दुनिया पार कर ले।
5. Antonov An-124 Ruslan ( एंटोनोव एएन-124 रुसलान )

यह कोई प्लेन नहीं बल्कि धरती का एक टुकड़ा है जो उड़ सकता है। जब कुछ नहीं उठता, तब रुसलान उठाता है। 1982 में पहली बार उड़ान भरने वाला यह प्लेन 150 टन तक का भार उठा सकता है।
इसकी कार्गो डेक इतनी बड़ी है कि एक लोकल ट्रेन का डिब्बा आराम से समा जाए। साथ ही इसकी टॉप स्पीड 865 किमी/घंटा है ,वो भी इतने बोझ के साथ |
6. Lockheed C-5M Super Galaxy ( लॉकहीड सी-5एम सुपर गैलेक्सी )

अगर युद्ध ज़मीन पर हो और हथियार हवा में चाहिए, तो अमेरिका भेजता है सी-5 सुपर गैलेक्सी। कहने को तो यह एक विमान है किन्तु, यह एक चलता-फिरता एयरबेस है।
381 टन भार, 75 मीटर लंबाई, और इतनी जगह कि दो अपाचे हेलीकॉप्टर भी लोड हो जाएं। इसकी दोनों ओर खुलने वाली रैम्प्स जैसे कि कोई राक्षस बोल रहा हो की “जो लाना है, लाओ, मैं लेकर उड़ता हूँ।”
7. Boeing 747-8 ( बोइंग 747-8 )

अगर प्लेन्स को राजतिलक मिलता, तो बोइंग 747-8 निस्संदेह राजा होता। यह दुनिया का सबसे लंबा यात्री विमान है।
यह प्लेन एक चलता-फिरता महल है, जिसमें कि 600 से ज़्यादा यात्री बैठ सकते हैं, साथ ही इसमें दो मंज़िलें होती हैं और अंदर का इंटीरियर फाइव-स्टार होटल से कम नहीं। इ की रेंज 13,450 किमी और स्पीड 1,060 किमी/घंटा है । यानी यह महल हवा में दौड़ता है।
8. Airbus A380-800 ( एयरबस A380-800 )

यह प्लेन नहीं, आसमान पर तैरता हुआ एक जश्न है। Airbus A380 दो मंज़िलों वाला सबसे बड़ा पैसेंजर विमान है जिसमें शॉवर, बार, लाउंज और बिज़नेस मीटिंग स्पेस तक मौजूद है।
850 यात्रियों की क्षमता, 575 टन वजन और 15,200 किमी की रेंज, यानी अगर एक बार उड़ गया, तो सीधे दिल्ली से लॉस एंजेलेस बिना रुके पहुँच जाएगा। यह है वो जहाज जो कहता है “आप उड़ते नहीं, आप शाही अंदाज़ में सफर करते हैं।”
9. Stratolaunch roc ( स्ट्रैटो लॉन्च रॉक )

यह दुनिया का सबसे बड़ा विंगस्पैन वाला विमान है ,जो कि 117 मीटर चौड़ा है जिसके आगे एक फुटबॉल ग्राउंड भी छोटा पड़ जाए। यह कोई सामान नहीं उठाता, बल्कि रॉकेटों को हवा से ही लॉन्च करता है।
ड्यूल बॉडी डिज़ाइन, छह इंजन, और बीच में रॉकेट लटकाने की जगह किसी साइंस फिक्शन फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि इंसान की उड़ान को नई ऊंचाई पर ले जाने वाला राक्षस है।
10. Antonov An-225 Mriya ( एंटोनोव एएन-225 मरिया )

और अंत में, आता है वो नाम जो इंसानी सोच की सबसे बड़ी ऊंचाई है जिसका नाम Antonov AN-225 Mriya है , मिरिया, यानी सपना।
84 मीटर लंबा, 88 मीटर पंख फैलाव, और 250 टन तक माल ढोने की क्षमता रखने वाला यह जहाज इतना बड़ा है की यह एक और हवाई जहाज को अपनी पीठ पर ले जा सकता है। यह विमान सिर्फ उड़ता नहीं था, बल्कि इतिहास लिखता था।
दुर्भाग्यवश, 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यह नष्ट हो गया। पर इसकी यादें और कहानियाँ आज भी इंसान की जिजीविषा का प्रतीक हैं ,कि अगर ठान लो, तो आसमान भी छोटा पड़ जाता है।
Note: आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस आर्टिकल मे दी गई पूरी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर दी गई है |
निष्कर्ष
इस लेख मे आपको दुनिया के 10 सबसे विशाल जहाजों (Top 10 Biggest Airplanes in the World) के बारे में जानकारी दी गई है , आशा करते है की आपको यह लेख पसंद आया हो ,अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो आर्टिकल को ज़रूर शेयर करें। ऐसे हवाई राक्षसों की कहानियां हर किसी को जाननी चाहिए , क्योंकि ये सिर्फ लोहे के ढांचे नहीं, इंसान की कल्पना की हदों के प्रतीक हैं।
5 thoughts on “Top 10 Biggest Airplanes in the World: दुनिया के 10 सबसे विशाल प्लेन जिनसे कांप उठता है आसमान”