यश दयाल विवाद: नमस्कार दोस्तों , क्रिकेट के मैदान में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से पहचान बनाने वाले यश दयाल इस बार लगातार चर्चाओ में हैं, चर्चाओ में रहने की वजह बेहद गंभीर और चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि RCB के इस तेज़ गेंदबाज़ पर गाजियाबाद की एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, और इस मामले में FIR भी दर्ज हो चुकी है।आखिर की है यश दयाल विवाद का पूरा मामला चलिए आगे जानते है |
यश दयाल विवाद : 5 साल का रिश्ता

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का दावा है कि वह बीते पांच सालों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। यश ने उसे शादी का भरोसा दिलाया, अपने परिवार से मिलवाया और यहाँ तक कि घरवालों ने भी उसे “बहू” की तरह स्वीकार कर लिया था | सब कुछ किसी सपने जैसा लग रहा था, लेकिन धीरे-धीरे वह सपना एक कड़वे सच में बदल गया।
जब युवती को यश के झूठ का एहसास हुआ, और उसने सवाल उठाने शुरू किए तो उसे सिर्फ धोखा ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ा।
डिजिटल सबूत: अब बात महज़ आरोपों की नहीं
अब महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास पक्के डिजिटल सबूत मौजूद हैं ,जिनमें चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग्स शामिल हैं। साथ ही उसका कहना है कि ये सबूत आरोपों को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त हैं, और पुलिस जांच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
केस दर्ज, IPC की धारा 69
शुरुआत में महिला ने 181 हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, लेकिन जब स्थानीय थाने में कार्रवाई नहीं की गई तो उसने मजबूरी में मुख्यमंत्री कार्यालय तक अपनी बात पहुंचाई। और अब यश दयाल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है ,जो झूठे वादों पर आधारित यौन संबंध और धोखे को अपराध की श्रेणी में रखता है। अगर आरोप सिद्ध होते हैं, तो इस धारा के तहत 10 साल तक की सज़ा का प्रावधान है।
दुनिया के 5 सबसे रहस्यमयी पत्थर जो विज्ञान को भी चौंकाते हैं | 5 Most Mysterious Stones in the World
यश दयाल अब विवादों में
खुसी की बात थी की यश दयाल ने इस साल RCB के लिए खेलते हुए 15 मैचों में 13 विकेट लिए थे। और उत्तर प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन अब तक भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया। RCB की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनने वाले यश के लिए अब यह मामला करियर का सबसे बड़ा संकट बन सकता है।
निष्कर्ष:
ये मामला अब सिर्फ एक व्यक्तिगत विवाद नहीं रहा बल्कि एक लोकप्रिय खिलाड़ी के चरित्र, छवि और करियर से जुड़ा गंभीर मामला बन चुका है। पुलिस जांच क्या कहती है, सबूत क्या साबित करते हैं ये आने वाले वक्त में साफ होगा। लेकिन फिलहाल, यश दयाल के लिए ये एक मुश्किल मोड़ है, जहाँ उनका नाम एक आरोप के साए में आ चुका है।
NOTE: आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह पूरी जानकारी इन्टरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर दी गई है ,पूरी जानकारी के लिए आप दैनिक जागरण पर जाकर देख सकते हो |
1 thought on “यश दयाल विवाद: RCB के खिलाड़ी यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप, जानिए पूरा मामला”