Most Beautiful Nests in the World : दुनिया के सबसे अजीब घोंसले बनाने वाले पक्षी

5 Most Beautiful Nests in the World : नमस्कार दोस्तों , जब भी हम घोंसले की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में साधारण सी एक ऐसी तस्वीर बनकर सामने आती है जो दो–चार टहनियों और घास फूस से मिलकर बना एक छोटा सा घर, जो किसी पेड़ की शाखा पर टिका होता है। लेकिन क्या हो अगर मैं कहूं कि कुछ पक्षी ऐसे भी हैं जो अपने घोंसले इतने शानदार और अनोखे अंदाज़ में बनाते हैं कि वह किसी राजमहल या फाइव स्टार होटल से कम नहीं लगते |

आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं (Most Beautiful Nests in the World) दुनिया के सबसे सुंदर घोंसले बनाने वाले पक्षियों के बारे में ,जिनके द्वारा बनाए घोंसले हमें यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या इंसान के अलावा भी इस धरती पर क्रिएटिव जीव है |

Most Beautiful Nests in the World ( दुनिया के सबसे खूबसूरत घोंसले )

बया पक्षी

बया पक्षी का घोंसला
बया पक्षी का घोंसला

बया पक्षी दक्षिण एशिया में पाया जाने वाला एक छोटा सा लेकिन एक जीनियस पक्षी है। इसका घोंसला पेड़ की पतली टहनियों पर नीचे की ओर लटका हुआ रहता है, घोंसले की बनावट इतनी सटीक होती है कि ऐसे लगता है किसी इंजीनियर ने इसे डिजाइन किया हो। नर बया पक्षी घास, तिनके और पत्तों से इसे दिन-रात मेहनत करके बुनता है।

इस घोंसले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका “इंट्री टनल”, जो अंडों को बारिश और शिकारियों से पूरी तरह सुरक्षित रखता है। और सबसे दिलचस्प बात यह है कि मादा बया पक्षी तभी नर पक्षी को पसंद करती है जब उसका घोंसला उसे बेहतरीन और सुरक्षित लगता है |

हैमर कोप

हैमर कोप का घोंसला
हैमर कोप का घोंसला

अफ्रीका में पाया जाने वाला यह पक्षी अपने विशाल घोंसले के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसे बनाते वक़्त यह पक्षी टहनियों, पत्तों, मिट्टी और घास का इतना बड़ा ढेर लगाता है कि घोंसले का वजन लगभग 50 किलो तक चले जाता है |

इसके घोंसले के अंदर एक सुरंग जैसी एंट्री होती है, जो सीधे उस गुप्त कक्ष तक ले जाती है जहाँ अंडे रखे जाते हैं। इस घोंसले की इतनी मजबूती होती है कि कई बार यह पेड़ को भी झुका देता है।

सोशल वीवर

सोशल वीवर का घोंसला
सोशल वीवर का घोंसला

यह छोटे आकार के पक्षी रेगिस्तानी इलाकों में मिलकर ऐसा घोंसला बनाते हैं जो किसी बड़ी छतरी की तरह पेड़ पर टंगा होता है।जिसमे दर्जनों छोटे-छोटे कक्ष होते हैं, जिनमें हर पक्षी का अपना अलग घर होता है। यह घोंसला गर्मी में ठंडा और सर्दी में गर्म रहता है ,यानि नेचर की परफेक्ट इंसुलेशन | इस सामुदायिक जीवन की मिसाल शायद ही पक्षियों की दुनिया में कहीं और मिले।

Top 10 Biggest Airplanes in the World: दुनिया के 10 सबसे विशाल प्लेन जिनसे कांप उठता है आसमान

कैक्टस रेन

कैक्टस रेन का घोंसला
कैक्टस रेन का घोंसला

रेगिस्तान मे पाया जाने वाला यह पक्षी अपने घर के लिए कांटेदार कैक्टस को चुनता है, हालांकि सुनने में काफी अजीब लगता है लेकिन इसी में छुपा है सुरक्षा का राज। यह अपने अंडाकार घोंसले को कैक्टस की ऊंची शाखाओं के बीच बनाता है ताकि शिकारी पास भी न आ सकें। साथ ही घोंसले में सुरंगनुमा रास्ता और अंदर नरम बिछावन होता है | यह पक्षी दिखा देता है कि जटिल परिस्थितियों में कैसे जीवित रहा जाता है।

बावर बर्ड

बावर बर्ड का घोंसला
बावर बर्ड का घोंसला

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला यह पक्षी सिर्फ घोंसला नहीं बनाता बल्कि उसे फूलों से, रंग-बिरंगे प्लास्टिक के टुकड़ों से, कांच की बोतलों से सजाता भी है | यह सब कुछ यह इसलिए करता है ताकि यह मादा बावर बर्ड को आकर्षित कर सके। बावर बर्ड का घोंसला एक गोलाकार सजावट से भरा क्षेत्र होता है | जितना ज्यादा सुंदर घोंसला होगा, उतना ही ज्यादा मादा का ध्यान नर बावर बर्ड को अपनी ओर आकर्षित करेगा |

ओवन बर्ड

ओवन बर्ड का घोंसला
ओवन बर्ड का घोंसला

ओवन बर्ड पक्षी का नाम ही इसके घोंसले से आया है। ओवन बर्ड अपना घोंसला मिट्टी और कीचड़ को मिलाकर बनाता है, जो दिखने में किसी छोटे मिट्टी के ओवन जैसा होता है। यह घोंसला बारिश, गर्मी और सर्दी तीनों से सुरक्षा देता है|

निष्कर्ष

इन पक्षियों के बनाए घोंसले सिर्फ आश्रय नहीं हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता, बुद्धिमानी और प्रकृति के साथ तालमेल का जीवंत उदाहरण हैं। शायद इंसानों को इन पक्षियों से ये सीखना चाहिए कि सीमित संसाधनों में भी कला, संरचना और जीवन कैसे पनप सकता है। इस लेख में हमने आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत घोंसलो ( Most Beautiful Nests in the World ) के बारे में जानकारी दी है , आशा करते है की आपको यह लेख पसंद आया हो , ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें |

Read Also:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now