Most Venomous Snakes in the World : नमस्कार दोस्तों ,जब भी हम साँप का नाम सुनते हैं तो शरीर में एक डर सी सरसराहट दौड़ने लगती है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक हकीकत यह है कि दुनिया के ज़्यादातर साँप ज़हरीले नहीं होते किंतु फिर भी कुछ ऐसे साँप हैं जिनके ज़हर की एक बूँद ही इंसान को मौत की नींद सुलाने के लिए काफी है। और यही वो प्रजातियाँ हैं जिन्हें जानना, समझना और उनसे बचना हमारे लिए ज़रूरी है।
आज के इस ब्लॉग मे हम आपको दुनिया के 10 सबसे ज़हरीले सांपों (Most Venomous Snakes in the World) के बारे में पूरी जानकारी आपके साथ साझा करने वाले है ,जो इंसानी सभ्यता के लिए चलती-फिरती मौत माने जाते हैं।
Most Venomous Snakes in the World – दुनिया के 10 सबसे ज़हरीले साँप
- इनलैंड ताइपैन – Inland taipan
- ब्लैक माम्बा- Black Mamba
- ईस्टर्न ब्राउन स्नेक- Eastern Brown Snake
- बेल्चर सी स्नेक – Belcher Sea Snake
- किंग कोबरा- King Cobra
- रैटल स्नेक- Rattlesnake
- फिलीपीन कोबरा- Philippine cobra
- टाइगर स्नेक – Tiger Snake
- रसेल वाइपर – Russell’s viper
- सॉ-स्केल्ड वाइपर – Saw-scaled viper
इनलैंड ताइपैन – Inland taipan

इनलैंड ताइपैन को दुनिया का सबसे ज़हरीला साँप माना जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी की इसकी एक बाइट में इतना ज़हर होता है कि यह 100 लोगों की जान ले सकता है। लेकिन राहत की बात ये है कि इनलैंड ताइपैन इंसानी इलाकों से दूर रहना ही पसंद करता है। लेकिन फिर भी अगर ये हमला करे तो इंसान का बचना लगभग नामुमकिन है।
ब्लैक माम्बा- Black Mamba

आपको बता दें की ब्लैक माम्बा को साँपों की दुनिया का रेसर कहा जाता है। 20 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाला ये सांप एक बार में 10 से ज़्यादा बार काट सकता है और हर बाइट में यह जानलेवा ज़हर छोड़ता है। इसका नाम भले ही ‘ब्लैक’ है, लेकिन रंग स्लेटी या ऑलिव ग्रीन होता है , इसकी पहचान यह है की इसका मुंह अंदर से काला होता है|
ईस्टर्न ब्राउन स्नेक- Eastern Brown Snake

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला यह सांप बहुत ही फुर्तीला और घातक होता है। इसका ज़हर इतना ताक़तवर होता है की कुछ मिलीग्राम जहर ही किसी इंसान को मौत के घाट उतारने के लिए काफी है। ध्यान देने की बात ये है कि ये केवल मूवमेंट पर रिएक्ट करता है यदि अगर कभी आपका ईस्टर्न ब्राउन स्नेक से आमना-सामना होता है तो इसके सामने हिलना नहीं ही सबसे बेहतर है।
बेल्चर सी स्नेक – Belcher Sea Snake

बेल्चर सी स्नेक ज्यादातर समुद्र में पाया जाता है और आमतौर पर इंसानों से दूर ही रहता है। लेकिन इसका ज़हर इतना ताक़तवर होता है कि कुछ बूँदें ही हजारों लोगों को मारने के लिए काफी हैं। इस साँप के शिकार ज्यादतर मछुआरे ही बनते हैं, क्योंकि यह अक्सर मछली पकड़ने के जाल में फँस जाता है। यह साँप समंदर की शांत लेकिन ख़तरनाक आत्मा है |
किंग कोबरा- King Cobra

किंग कोबरा का तो दुनिया भर में नाम ही काफी है, यह दुनिया का सबसे लंबा ज़हरीला साँप है। इसकी 13 से 15 फीट तक लंबाई, और न्यूरोटॉक्सिन से भरा ज़हर, जो सीधे इंसानों की नसों और दिमाग पर तुरंत असर करता है। हालांकि यह इंसानों से बचकर ही चलता है, लेकिन जब इसे खतरा महसूस होता है, तो हमला करने से कतई भी नहीं चूकता।
रैटल स्नेक- Rattlesnake

अमेरिका मे पाया जाने वाला यह साँप अपनी पूँछ की आवाज़ से पहचान लिया जाता है। जब यह साँप गुस्से में होता है तो इसकी पूँछ से आने वाली आवाज़ ही इससे दूर रहने की चेतावनी होती है| इसका ज़हर इतना घातक होता है की ह्यूमन टिशूज़ को मिनटों में खत्म कर सकता है, और अगर समय पर एंटीडोट न मिले तो जान बचा ना मुश्किल है।
फिलीपीन कोबरा- Philippine cobra

फिलीपीन कोबरा सांप की सबसे डरावनी बात है यह है की यह ज़हर काटकर नहीं, फेंककर मारता है।यह साँप 3 मीटर दूर से भी वेनम फेंक सकता है जो अगर किसी के आंखों या मुंह पर पड़ जाए तो किसी भी इंसान को लकवा और हार्ट अटैक तक हो सकता है।
टाइगर स्नेक – Tiger Snake

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला ये सांप टाइगर जैसी धारियों वाला होता है जो अपने न्यूरोटॉक्सिक ज़हर के लिए जाना जाता है। इसके काटने के बाद आधे घंटे से भी कम वक्त में इंसान की जान जा सकती है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ये इंसानों से डरता है, लेकिन जब खुद को घिरा हुआ पाता है, तो बहुत घातक हो जाता है।
रसेल वाइपर – Russell’s viper

रसेल वाइपर साँप का ज़हर इंसान के खून को जमाने लगता है जिससे की कुछ ही समय में ऑर्गन्स फेल होने लगते हैं।आपको जानकर हैरानी होगी की भारत में सबसे ज़्यादा मौतें इसी साँप के काटने से होती हैं। इसकी लंबाई ज्यादा नहीं होती लेकिन हमला बहुत तेजी से करता है।
सॉ-स्केल्ड वाइपर – Saw-scaled viper

भारत में पाया जाने वाला यह सांप छोटे आकार में होने के बावजूद भी सबसे ज़्यादा मौतों का कारण बनता है। यह इतना फुर्तीला होता है कि किसी को भी संभलने का वक्त तक नहीं देता। इस साँप के काटते ही खून बहना, ब्लड प्रेशर गिरना और उल्टी होना शुरू हो जाता है।
निष्कर्ष: Most Venomous Snakes in the World
इस आर्टिकल में आपको दुनिया के 10 सबसे ज़हरीले साँपो (Most Venomous Snakes in the World) के बारे में पूरी जानकारी साझा की गई है | आशा करते है की आपको यह लेख पसंद आया हो ,जानकारी पसंद आई हो तो ब्लॉग पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हे भी इन जहरीले सांपों के बारे में जानकारी मिल सके |
Also Read:
- Most Beautiful Nests in the World : दुनिया के सबसे अजीब घोंसले बनाने वाले पक्षी
- Most Dangerous Railway Tracks in The World दुनिया के 5 सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैक
- यश दयाल विवाद: RCB के खिलाड़ी यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप, जानिए पूरा मामला
- दुनिया के 5 सबसे रहस्यमयी पत्थर जो विज्ञान को भी चौंकाते हैं | 5 Most Mysterious Stones in the World
3 thoughts on “Most Venomous Snakes in the World: दुनिया के 10 सबसे ज़हरीले साँप, जिनसे टकराना मतलब मौत को न्योता देना”