दुनिया का सबसे आलसी जानवर  स्लॉथ कितना सोता है?

 स्लॉथ कितना सोता है?

क्या तुम दिन में 15 घंटे सो सकते हो? स्लॉथ को देखो – ये जानवर तो सोने में मास्टर है! चलो जानते हैं इसकी नींद की दुनिया।

जंगली स्लॉथ – 10 घंटे की नींद

जंगली स्लॉथ पेड़ों पर लटककर लगभग 10 घंटे सोते हैं। धीमी चाल और कम एनर्जी की वजह से ये ज़्यादा आराम करते हैं।

चिड़ियाघर वाले स्लॉथ

कैद में रहने वाले स्लॉथ 15 से 20 घंटे तक सो सकते हैं। चिड़ियाघर में कोई शिकार का डर नहीं, इसलिए फुल आलस!

पेड़ पर उल्टा लटककर सोना

स्लॉथ पेड़ की डालियों से उल्टा लटककर आराम से नींद पूरी करता है। इसे उठाना तक मुश्किल होता है।

शरीर पर उगती हैं शैवाल!

इतना धीरे रहते हैं कि इनके शरीर पर हरी शैवाल उगने लगती है। ये उसे छिपने में भी मदद करती है।

स्लो मोशन ज़िंदगी

इनकी चाल इतनी धीमी होती है कि 1 मिनट में मुश्किल से 2 फीट चलते हैं। कम एनर्जी = ज़्यादा नींद!

पृथ्वी के 5 सबसे डरावने जानवर, यहाँ देखें