Top 5 Haunted Places in India: भारत की 5 सबसे डरावनी जगहें, जहां जाने से आज भी रूह कांप उठती है

Top 5 Haunted Places in India: भारत की 5 सबसे डरावनी जगहें, जहां जाने से आज भी रूह कांप उठती है

Top 5 Haunted Places in India: नमस्कार दोस्तों , आपको यह जानकार हैरानी होगी की भारत एक ऐसा देश है जहां का हर कोना किसी ना किसी रहस्य से भरा हुआ होता है – कभी मंदिरों में छिपा विज्ञान, कभी पहाड़ियों में दबी कहानियाँ, तो कभी किलों के खंडहरों में गूंजती चीखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज भी भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं, जो इतिहास और डर का एक ऐसा मेल हैं कि लोग आज भी यहाँ का नाम सुनकर ही काँप जाते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें डर और रहस्य से प्यार है, तो चलिए आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको भारत की 5 सबसे खौफनाक और भूतिया जगहों ( Top 5 Haunted Places in India) के बारे में पूरी जानकारी साझा करने वाले है , इसलिए आर्टिकल में लास्ट तक बने रहे |

Top 5 Haunted Places in India: भारत की 5 सबसे डरावनी जगहें

  1. भानगढ़ का किला, राजस्थान
  2. डाउ हिल, कुर्सियॉन्ग (वेस्ट बंगाल)
  3. शनिवारवाड़ा किला, पुणे
  4. डेली कैंट एरिया, दिल्ली
  5. रमोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

भानगढ़ का किला, राजस्थान

भानगढ़ का किला, राजस्थान
भानगढ़ का किला, राजस्थान

यदि आपने भारत की भूतिया जगहों के बारे में कुछ भी सुना होगा तो भूतिया जगहों के बारे में सबसे ऊपर भानगढ़ का नाम आता है। राजस्थान में स्थित भानगढ़ का यह किला आज भी ASI (भारतीय पुरातत्व विभाग) द्वारा “खतरनाक” घोषित किया गया है ,और यहाँ शाम 6 बजे के बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

क्यों माना जाता है डरावना :-

एक कहानी के अनुसार, यहाँ एक तांत्रिक ने एक राजकुमारी को पाने की कोशिश की थी , लेकिन उसकी चाल नाकाम हुई। गुस्से में आकर उसने पूरे भानगढ़ को श्राप दे दिया कि कोई भी वहां कभी बस नहीं पाएगा और कहते हैं, उसके बाद एक ही रात में पूरा नगर तबाह हो गया।

बताया जाता है की वहां जाने वाले लोगों ने वहाँ अजीब सी आवाजें, अचानक डर, किसी के पीछे चलने की आहट महसूस की है। जो लोग रात में वहां रुके, वो कभी भी पहले जैसे नहीं लौटे।

डाउ हिल, कुर्सियॉन्ग (वेस्ट बंगाल)

डाउ हिल, कुर्सियॉन्ग (वेस्ट बंगाल)
डाउ हिल, कुर्सियॉन्ग (वेस्ट बंगाल)

दार्जिलिंग के पास, वेस्ट बंगाल में स्थित ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से ढके डाउ हिल के जंगल, एक तरफ जितने शांत दिखते हैं, उतने ही खतरनाक भी हैं। यहाँ की सबसे खौफनाक कहानी यह है की यहाँ बिना सिर वाले बच्चे की आत्मा भटकती है, जिसे कई लोगों ने चलते हुए देखा है।

क्या होता है यहां:-

  • लोगों को पेड़ों के पीछे से झांकती परछाइयाँ दिखती हैं
  • सुनसान रास्तों पर कदमों की आवाजें आती हैं, जबकि वहां कोई नहीं होता
  • कई स्थानीय लोग मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं
  • कुछ लोग तो यह तक कहते हैं कि एक बार अंदर गए तो “आप खुद को पहचान नहीं पाएंगे।

शनिवारवाड़ा किला, पुणे

शनिवारवाड़ा किला, पुणे
शनिवारवाड़ा किला, पुणे

पुणे में स्थित यह ऐतिहासिक किला पेशवा वंश की पहचान था, लेकिन अब इसकी पहचान है एक खून से सनी चीख। मिली जानकारी के हिसाब से बताते हैं, की पेशवा नारायणराव को उनके ही चाचा ने मरवा दिया था, और मरते वक्त उन्होंने ज़ोर से पुकारा था – काका, मुझे बचा लो |

आज भी क्या होता है :-

  • पूर्णिमा की रातों में चीखें और रुलाई सुनाई देती है |
  • कई बार दरवाज़े अपने आप खुलते-बंद होते हैं |
  • यहां गार्ड्स भी रात की ड्यूटी से डरते हैं |

डेली कैंट एरिया, दिल्ली

डेली कैंट एरिया, दिल्ली
डेली कैंट एरिया, दिल्ली

आपको बता दें की देश की राजधानी नई दिल्ली में एक ऐसा इलाका है जहां रात को गाड़ी चलाना किसी हॉरर फिल्म के सीन से कम नहीं है | यहां की सबसे चर्चित आत्मा सफेद साड़ी में लिपटी एक औरत जो लिफ्ट मांगती है।

लोगों का दावा :-

  • जो लिफ्ट नहीं देता, उसके साथ वो औरत दौड़ने लगती है |
  • कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने उसे पीछे छोड़ा, लेकिन वो अचानक आगे कार में बैठी मिली |
  • CCTV फुटेज में कई बार असामान्य आकृतियां देखी गई हैं |

रमोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

रमोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद
रमोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

आपको यह जानकार हैरानी होगी की हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित जहां बॉलीवुड और टॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग होती है, वही रमोजी फिल्म सिटी भारत की सबसे डरावनी फिल्मी लोकेशन मानी जाती है। कहा जाता है कि यह जगह निजामों की लड़ाइयों में मरे सैनिकों की आत्माओं से घिरी हुई है। बड़े-बड़े स्टार्स तक यहां शूटिंग के दौरान डर का अनुभव कर चुके हैं।

क्या होता है यहां :-

  • लाइट्स अपने आप गिर जाती हैं
  • मिरर में चेहरे अचानक उभरते हैं
  • महिला स्टाफ को किसी ने धक्का दिया लेकिन आसपास कोई नहीं था
  • कैमरा क्रू को रात में भूतिया साए दिखते हैं
Haunted Railway Stations in India: भारत के 5 भूतिया रेलवे स्टेशन, यहाँ देखें

Top 5 Haunted Places in India , List

जगह का नामस्थानडरावनी वजहेंविशेष बात
भानगढ़ का किलाअलवर, राजस्थानरात में चीखने-चिल्लाने की आवाज़ें, आत्माओं की मौजूदगीसूरज ढलने के बाद एंट्री पूरी तरह बैन है
डाउ हिल, कुर्सियॉन्गदार्जिलिंग, वेस्ट बंगालबच्चों के चलने की आवाज़ें, पेड़ों के पीछे दिखती परछाइयाँलकड़हारे और स्थानीय लोग सबसे ज्यादा डरते हैं
शनिवारवाड़ा किलापुणे, महाराष्ट्र“बचाओ” की दर्दनाक चीखें जो रात में सुनाई देती हैंपूर्णिमा की रात को सबसे ज्यादा गतिविधि
डेली कैंट एरियानई दिल्लीरात को सफेद साड़ी में औरत को देखे जाने की घटनाएंअक्सर राहगीर अपनी गाड़ी तेज कर भागते हैं
रमोजी फिल्म सिटीहैदराबाद, तेलंगानाकैमरा क्रू के साथ होने वाली अजीब घटनाएं, दरवाज़े अपने आप खुलनाभारत का सबसे बड़ा फिल्म सेट, फिर भी डरावना

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको भारत की 5 सबसे खौफनाक और भूतिया जगहों ( Top 5 Haunted Places in India) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई हो , जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें , ताकि उन्हे भी भारत की 5 सबसे डरावनी जगहों के बारे में पता चल सके |

READ MORE:

Author

  • Auli Manjeet

    मेरा नाम Auli Manjeet है, और मुझे बचपन से ही दुनिया के अनसुलझे रहस्यों, कारों और अद्भुत जगहों को इक्स्प्लोर करने का जबरदस्त शौक रहा है। मेरे मन में हमेशा से ही यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि हमारी धरती कितनी अनोखी और रहस्यमयी है और यही जिज्ञासा “Adbhut Rahasya” की शुरुआत का कारण बनी | मेरा मकसद है कि मैं इस ब्लॉग के माध्यम से हर यूजर को सही और सच्ची जानकारी साझा करू ।

1 thought on “Top 5 Haunted Places in India: भारत की 5 सबसे डरावनी जगहें, जहां जाने से आज भी रूह कांप उठती है”

  1. Pingback: भारत के 10 अद्भुत पर्यटन स्थल, जहां एक बार जरूर जाना चाहिए -10 Amazing Tourist Places in India 2025

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *