Biggest Missiles in The World 2025 : नमस्कार दोस्तों , जब भी दुनिया के सबसे खतरनाक और ताकतवर हथियारों की बात होती है, तो सबसे ऊपर मिसाइलों का नाम आता है। क्योंकि यह सिर्फ युद्ध के औज़ार नहीं, बल्कि किसी देश की सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता का सबसे बड़ा प्रतीक हैं।
आपने मिसाइलों के बारे में बहुत कुछ सुना और पढ़ा भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की दुनिया की सबसे बड़ी मिसाइलें कितनी बड़ी होगी और इनकी क्या- क्या खासियत होगी |
तो चलिए आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको दुनिया की 5 सबसे बड़ी मिसाइलों ( Biggest Missiles in The World 2025) के बारे में पूरी जानकारी साझा करने वाले है ,और जानेगें कि 2025 में दुनिया की कौन-सी मिसाइलें आकार, रेंज और विनाशक क्षमता में सबसे बड़ी हैं|
Biggest Missiles in The World 2025-दुनिया की 5 सबसे बड़ी मिसाइलें
- RS-28 Sarmat (Satan-2)
- R-36M (SS-18 Satan)
- Dongfeng-41 (DF-41)
- LGM-30 Minuteman III
- Agni-V
RS-28 Sarmat (Satan-2) – रूस का विनाशकारी हथियार
आपको बता दे की दुनिया की सबसे बड़ी मिसाइल (Biggest Missiles in The World) RS-28 Sarmat को दुनिया की सबसे बड़ी और खतरनाक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल माना जाता है। इसका वजन लगभग 208 टन है और यह 18,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। यह 10 से ज्यादा न्यूक्लियर वॉरहेड्स ले जाने में सक्षम है।

यह मिसाइल इतनी ताकतवर है कि एक बार लॉन्च होने के बाद पूरी की पूरी एक देश को मानचित्र से मिटा सकती है। रूस ने इसे अपनी मिलिट्री ताकत का सबसे बड़ा प्रतीक बनाया है, और ये NATO के लिए एक सीधा खतरा मानी जाती है।
देश | रूस |
लंबाई | 35 मीटर |
रेंज | 18,000 किमी |
वज़न | लगभग 208 टन |
खासियत:-
- हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल से लैस।
- MIRV क्षमता – 10-15 टारगेट्स एक साथ हिट कर सकती है।
- Polar route से अटैक करने की क्षमता, जिससे दुश्मन के लिए रोकना मुश्किल।
- 2022 में टेस्ट किया गया और अब रूस की न्यूक्लियर डिफेंस का मुख्य हिस्सा है|
R-36M (SS-18 Satan)- पुराना लेकिन सबसे खतरनाक
R-36M मिसाइल सोवियत यूनियन के समय की है लेकिन आज भी इसका नाम दुनिया की सबसे बड़ी मिसाइलों में आता है |जिसका वजन करीब 209 टन है और यह 16,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है।

R-36M को “सुपर डेस्ट्रॉयर” भी कहा जाता है। पुराने जमाने में इसने ही दुनिया में न्यूक्लियर बैलेंस बनाया था, और आज भी ये अपनी ताकत का लोहा मनवाती है। NATO ने इसे “Satan” नाम इसलिए दिया क्योंकि इसकी ताकत बेमिसाल थी और एक ही वार में शहर तबाह करने में सक्षम थी।
देश | रूस (सोवियत काल में विकसित) |
लंबाई | 32 मीटर |
रेंज | 16,000 किमी |
वज़न | लगभग 209 टन |
खासियत:-
- दुनिया का सबसे बड़ा ICBM माना जाता है।
- एक साथ 10 न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम।
- पेलोड कैपेसिटी 8.8 टन से अधिक।
Dongfeng-41 (DF-41)- चीन का सबसे शक्तिशाली हथियार
DF-41 (Dongfeng-41) चीन की सबसे लंबी रेंज वाली ICBM है। इसकी रेंज लगभग 15,000 किलोमीटर की है और यह एक साथ 10 स्वतंत्र वारहेड दाग सकती है। जिसका वजन करीब 80 टन है, साथ ही इसकी खास बात यह है कि इसे सड़क और रेल दोनों से लॉन्च किया जा सकता है, जिससे दुश्मन के लिए इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

DF-41 सिर्फ दूरी में ही नहीं बल्कि स्पीड में भी कमाल है। यह 25 मिनट से भी कम समय में धरती के किसी भी कोने तक पहुंच सकती है। चीन इसे अपनी “अंतिम रक्षा” कहता है।
देश | चीन |
लंबाई | 21 मीटर |
रेंज | 15,000 किमी |
वज़न | लगभग 80 टन |
खासियत:-
- एक साथ 10 MIRV वॉरहेड ले जाने में सक्षम।
- रोड-मोबाइल लॉन्चर से फायर होने की क्षमता, जिससे लोकेशन बदलना आसान।
- 25 मिनट में दुनिया के किसी भी हिस्से तक पहुंच सकती है।
Top 5 Biggest Tanks of Indian Army: जानिए भारतीय सेना के 5 सबसे बड़े टैंक, जिनसे कांपता है दुश्मन
LGM-30 Minuteman III- अमेरिका का न्यूक्लियर शील्ड
LGM-30 Minuteman III अमेरिका की यह ताकतवर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल 1970 से देश की सुरक्षा की रीढ़ बनी हुई है। 18.2 मीटर लंबी और 36 टन वज़न वाली इस मिसाइल की रेंज 13,000 किलोमीटर तक है, जो इसे दुनिया के किसी भी कोने तक मार करने में सक्षम बनाती है।

साथ ही एक साथ 3 न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने की इसकी क्षमता और सिलॉ-लॉन्च सिस्टम से तुरंत लॉन्च होने की सुविधा इसे बेहद खतरनाक और भरोसेमंद बनाती है। यह अमेरिका की न्यूक्लियर ट्रायड (Submarine, Bomber, Missile) का एक अहम स्तंभ है।
देश | अमेरिका |
लंबाई | 18.2 मीटर |
रेंज | 13,000 किमी |
वज़न | 36 टन |
खासियत:–
- 1970 से अब तक सक्रिय, लगातार अपग्रेडेड वर्ज़न।
- एक साथ 3 न्यूक्लियर वॉरहेड कैरी करने में सक्षम।
- सिलॉ-लॉन्च सिस्टम से ऑपरेट होती है, जिससे तुरंत लॉन्च संभव।
- यह अमेरिका की न्यूक्लियर ट्रायड (Submarine, Bomber, Missile) का अहम हिस्सा है।
Agni-V -भारत का गौरव
Agni-V भारत की सबसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 5,000 से 8,000 किलोमीटर के बीच है। यह एक ही वारहेड ले जाती है, लेकिन इसकी सटीकता और मोबाइल लॉन्च क्षमता इसे बेहद खास बनाती है। भारत ने इसे अपनी सुरक्षा और ताकत का प्रतीक बनाया है।

Agni-V ने भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल कर दिया जो इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल बनाने में सक्षम हैं। यह भारत की सुरक्षा और ताकत का एक चमकता हुआ प्रतीक है।
देश | भारत |
लंबाई | 17.5 मीटर |
वज़न | 50 टन |
रेंज | 5,500 – 8,000 किमी |
खासियत:–
- भारत की पहली ICBM, जो पूरे एशिया और यूरोप के बड़े हिस्से को कवर कर सकती है।
- पूरी तरह DRDO द्वारा विकसित, स्वदेशी तकनीक।
- मोबाइल लॉन्चर और ट्रेन से भी लॉन्च करने की क्षमता।
- Agni-V की टेस्टिंग के बाद भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल हो गया जिनके पास लंबी दूरी की ICBM तकनीक है।
Biggest Trucks of Indian Army: भारतीय सेना के 5 सबसे विशाल और ताकतवर ट्रक, जिनसे कांप उठते हैं दुश्मन
Biggest Missiles in The World 2025 अपडेट,लिस्ट
मिसाइल | देश | लंबाई | रेंज | वज़न | खासियत |
---|---|---|---|---|---|
RS-28 Sarmat (Satan-2) | रूस | 35 मीटर | 18,000 किमी | 208 टन | हाइपरसोनिक + MIRV |
R-36M (SS-18 Satan) | रूस | 32 मीटर | 16,000 किमी | 210 टन | न्यूक्लियर वॉरहेड |
Dongfeng-41 | चीन | 21 मीटर | 15,000 किमी | 80 टन | मोबाइल लॉन्च |
LGM-30 Minuteman III | अमेरिका | 18.2 मीटर | 13,000 किमी | 36 टन | सिलॉ-लॉन्च |
Agni-V | भारत | 17.5 मीटर | 8,000 किमी | 50 टन | स्वदेशी ICBM |
Q1. दुनिया की सबसे लंबी रेंज वाली मिसाइल कौन सी है?
RS-28 Sarmat, जिसकी रेंज 18,000 किमी है।
Q2. क्या सभी बड़ी मिसाइलें न्यूक्लियर होती हैं?
नहीं, लेकिन अधिकतर इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलें न्यूक्लियर वॉरहेड के साथ डिज़ाइन की जाती हैं।
Q3. क्या भारत के पास ICBM है?
हाँ, Agni-V भारत की पहली ICBM है, जिसकी रेंज 8,000 किमी तक है।
निष्कर्ष:- Biggest Missiles in The World 2025
दुनिया की सबसे बड़ी मिसाइलें सिर्फ तकनीकी चमत्कार नहीं, बल्कि देशों के बीच शक्ति संतुलन का सबसे अहम हिस्सा हैं, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको दुनिया की 5 सबसे बड़ी मिसाइलों ( Biggest Missiles in The World 2025) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो ,आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ,ताकि उन्हे भी दुनिया की सबसे बड़ी मिसाइलों के बारे में जानकारी मिल सके |
READ MORE:
1 thought on “Biggest Missiles in The World 2025 अपडेट : दुनिया की 5 सबसे बड़ी मिसाइलें | ताकत, रेंज और पूरी जानकारी”