What is The Salary of The President 2025: नमस्कार दोस्तों , भारत में राष्ट्रपति पद केवल एक संवैधानिक पद नहीं, बल्कि यह देश की एकता, गरिमा और लोकतंत्र का सर्वोच्च प्रतीक है और वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मु मौजूद हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की भारत में राष्ट्रपति की सैलरी कितनी होती होगी, 2025 तक आते-आते इस सवाल का जवाब और भी ज़्यादा अहम हो गया है, क्योंकि आज के समय में जब आम नागरिक महंगाई से जूझ रहे हैं, तो स्वाभाविक है कि लोग यह जानना चाहते हैं कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति को कितनी सैलरी और सुविधाएं दी जाती हैं।
तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानते हैं की 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सैलरी ( What is The Salary of The President 2025 ) कितनी है | साथ ही जानेगें की राष्ट्रपति को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं और रिटायरमेंट के बाद क्या लाभ दिए जाते हैं।
What is The Salary of The President 2025 ( राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सैलरी 2025 में )

अगर बात की जाए राष्ट्रपति के वेतन के बारे में तो भारतीय सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रपति का मासिक वेतन ₹5,00,000 (टैक्स-फ्री ) है, यानि की सालाना वेतन ₹60 लाख रुपये होता है |
राष्ट्रपति का मासिक वेतन | ₹5,00,000 (टैक्स-फ्री) |
राष्ट्रपति का सालाना वेतन | ₹60 लाख रुपये |
यह वेतन 2018 में संशोधित किया गया था। उससे पहले राष्ट्रपति को केवल ₹1.5 लाख प्रति माह मिलते थे। 2018 में सरकार ने राष्ट्रपति के पद की गरिमा को देखते हुए इसे सीधे तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया गया । 2025 तक इस वेतन में कोई नया संशोधन नहीं हुआ है, यानी अभी भी वेतन ₹5 लाख प्रति माह ही है।
History of Presidential Salaries (राष्ट्रपति के वेतन का इतिहास )
Year | Salary |
1951 | राष्ट्रपति का वेतन ₹10,000 प्रति माह |
2008 | बढ़ाकर ₹1.5 लाख प्रति माह किया गया। |
2018 | वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, ₹5 लाख प्रति माह। |
2025 | अभी भी ₹5 लाख प्रति माह, कोई बदलाव नहीं। |
जानिए ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक को कितनी सैलरी मिलती है
President’s facilities ( वेतन के अलावा राष्ट्रपति को मिलने वाली सुविधाएं )

राष्ट्रपति सिर्फ वेतन पर निर्भर नहीं रहते। बल्कि उन्हें कई विशेष सुविधाएं मिलती हैं, जो की आगे निम्नलिखित है –
- आवास सुविधा : राष्ट्रपति को भव्य राष्ट्रपति भवन में रहने की सुविधा मिलती है, जो 330 एकड़ में फैला हुआ है और दुनिया के सबसे बड़े निवासों में से एक है। इसके अलावा शिमला और हैदराबाद में भी राष्ट्रपति के लिए रिट्रीट आवास बने हुए हैं।
- परिवहन सुविधा : राष्ट्रपति को SPG और Z+ सुरक्षा दी जाती है। वे बुलेटप्रूफ Mercedes S600 Pullman Guard जैसी कारों में चलते हैं और विदेश यात्राओं के लिए Air India One विमान का इस्तेमाल करते हैं।
- चिकित्सा सुविधा: राष्ट्रपति और उनके परिवार को जीवनभर मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होती है।
- स्टाफ और सचिवालय : राष्ट्रपति के लिए एक पूरा स्टाफ, पर्सनल सचिव, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, रसोइए, बागबान और अन्य कर्मचारी काम करते हैं।
- संचार सुविधा : राष्ट्रपति को मुफ्त टेलीफोन, इंटरनेट और अन्य आधुनिक संचार सुविधाएं मिलती हैं।
रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति को मिलने वाली सुविधाएं–
राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी उन्हें कई विशेष लाभ मिलते हैं, जो जीवनभर कायम रहते हैं-
- पेंशन: ₹1.5 लाख प्रति माह
- सरकारी आवास: टाइप-VIII बंगला
- यात्रा सुविधा: जीवनभर मुफ्त हवाई और रेल यात्रा
- स्टाफ: सचिव और पर्सनल स्टाफ की सुविधा
- मेडिकल सुविधा: जीवनभर मुफ्त इलाज
What is the Salary of Prime Minister 2025: जानिए कितनी है प्रधानमंत्री मोदी की सैलरी, सच्चाई जान यकीन नहीं होगा
राष्ट्रपति ज्यादा कमाते हैं या प्रधानमंत्री, जानिए

पद | मासिक वेतन |
राष्ट्रपति | ₹5,00,000 |
उपराष्ट्रपति | ₹4,00,000 |
प्रधानमंत्री | ₹1,60,000 |
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश | ₹2,80,000 |
मुख्यमंत्री (औसतन) | ₹2,00,000 |
2025 में भारत के राष्ट्रपति का वेतन कितना है?
भारत के राष्ट्रपति को साल 2025 में ₹5 लाख प्रतिमाह (₹60 लाख प्रतिवर्ष) वेतन मिलता है।
राष्ट्रपति को वेतन के अलावा कौन-कौन सी सुविधाएँ मिलती हैं
राष्ट्रपति को मुफ्त सरकारी आवास (राष्ट्रपति भवन), पूरे स्टाफ और सुरक्षा (SPG/NSG), आधिकारिक यात्रा, जीवनभर पेंशन और मेडिकल सुविधाएँ मिलती हैं।
भारत के पहले राष्ट्रपति का वेतन कितना था?
भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का मासिक वेतन केवल ₹10,000 था। बाद में उन्होंने इसे घटाकर ₹7,500 किया।
क्या राष्ट्रपति को रिटायरमेंट के बाद भी वेतन मिलता है?
हाँ, रिटायरमेंट के बाद उन्हें पेंशन, सरकारी बंगला, स्टाफ और सुरक्षा जीवनभर मिलती है।
राष्ट्रपति का वेतन प्रधानमंत्री से ज्यादा क्यों है?
हाँ, राष्ट्रपति का वेतन प्रधानमंत्री से ज्यादा है। राष्ट्रपति को ₹5 लाख प्रतिमाह जबकि प्रधानमंत्री को केवल लगभग ₹1.6 लाख प्रतिमाह वेतन मिलता है।
क्या राष्ट्रपति का वेतन टैक्स-फ्री होता है?
जी हाँ, राष्ट्रपति का वेतन आयकर (Income Tax) से मुक्त होता है।
राष्ट्रपति का वेतन किसके द्वारा तय किया जाता है?
राष्ट्रपति का वेतन भारत सरकार (केंद्रीय कैबिनेट और संसद) द्वारा तय किया जाता है।
निष्कर्ष : What is The Salary of The President 2025
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत के राष्ट्रपति की सैलरी ( What is The Salary of The President 2025 ) और साथ ही राष्ट्रपति को मिलने वाली सभी सुविधाओ के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई हो , जानकारी फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें |
NOTE : आपको बता दें की यह पूरी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर है , हालांकि यह आर्टिकल मैने पूरी रिसर्च करके आपके लिए तैयार किया है , ताकि आपको सही जानकारी मिल सके |
READ MORE:
- PM Fasal Bima Yojana 2025: किसानों के लिए सुरक्षा की नई उम्मीद, जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन
- Jagannath Temple Mystery: जानिए जगन्नाथ मंदिर के 7 अनसुलझे रहस्यों के बारे में, जिनके बारे मे आज तक विज्ञान भी नहीं समझ पाया
- Amazing Secrets Related To Kedarnath Temple : जानिए केदारनाथ मंदिर से जुड़े 5 अद्भुत रहस्य
Bahuth achi jankari di hai aapne
tqu
Pingback: How to Earn Money by Reading Articles: आर्टिकल पढ़कर पैसे कैसे कमाए 2025 में, यहाँ देखे