Most Dangerous Bridges in the World : यह है दुनिया के 5 दिल दहला देने वाले ब्रिज, जानिए पूरी जानकारी

Most Dangerous Bridges in the World : यह है दुनिया के 5 दिल दहला देने वाले ब्रिज, जानिए पूरी जानकारी

Most Dangerous Bridges in the World : नमस्कार दोस्तों , आपने आजतक बहुत से ब्रिज देखें होंगे, जिनमें से कुछ ब्रिज अपनी खूबसूरती के लिए तो कुछ ब्रिज अपनी लंबाई के लिए दुनियाँ भर में प्रसिद्ध है , लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की दुनिया में कुछ दिल दहला देने वाले ब्रिज भी है , जिनपर चलना किसी खतरे से कम नहीं है |

आपको बता दें की दुनियाँ में कुछ ऐसे ब्रिज भी है जो सिर्फ जगहों को जोड़ने का काम नहीं करते, बल्कि लोगों के दिलों की धड़कनें भी तेज कर देते हैं। तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के 5 सबसे खतरनाक और दिल दहला देने वाले ब्रिजो ( Most Dangerous Bridges in the World ) के बारे में पूरी जानकारी साझा करने वाले है , इसलिए आर्टिकल को लास्ट तक पढे |

Most Dangerous Bridges in the World : दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पुल

  1. Zhangjiajie Glass Bridge
  2. Hussaini Hanging Bridge
  3. Capilano Suspension Bridge
  4. Trift Bridge
  5. Royal Gorge Suspension Bridge

1. Zhangjiajie Glass Bridge ( झांगजियाजी ग्लास ब्रिज,चीन )

Zhangjiajie Glass Bridge
Zhangjiajie Glass Bridge

आपको बता दूँ की चीन के झांगजियाजी नेशनल पार्क में बना यह ग्लास ब्रिज देखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही डरावना भी है,जिसे दुनिया के सबसे रोमांचक ग्लास ब्रिज में गिना जाता है।

300 मीटर की ऊंचाई पर बना यह पुल पूरी तरह पारदर्शी कांच से बना हुआ है। जब लोग इस पर चलते हैं, तो नीचे की गहरी खाई साफ दिखाई देती है , जिसको देखने पर लगता है कि मानो हम हवा में लटक रहे हों। कई लोग तो डर के मारे बीच में ही रुक जाते हैं।

स्थानहुनान प्रांत, चीन
ऊंचाई लगभग 300 मीटर
लंबाई 430 मीटर
चौड़ाई 6 मीटर
उद्घाटन2016

2. Hussaini Hanging Bridge ( हुसैनी हैंगिंग ब्रिज, पाकिस्तान )

Hussaini Hanging Bridge
Hussaini Hanging Bridge

पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में मौजूद हुसैनी हैंगिंग ब्रिज को दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों में गिना जाता है। यह पुल दिखने में जितना रोमांचक है, उस पर चलना उतना ही जोखिम भरा और डरावना भी माना जाता है।

इस ब्रिज को लकड़ी की तख्तियों और मोटी रस्सियों से बनाया गया है। दोनों किनारों को जोड़ते समय लकड़ी की पट्टियों के बीच इतना बड़ा फासला छोड़ा गया है कि चलते समय नीचे बहती हुंजा नदी का तेज बहाव साफ दिखाई देता है। कई जगह तो पट्टियां टूटी हुई भी हैं, जिस वजह से ब्रिज पर संतुलन बनाए रखना बेहद मुश्किल हो जाता है।

स्थानहुंजा वैली, पाकिस्तान
ऊंचाईलगभग 20 मीटर (झील के ऊपर)
लंबाईलगभग 200 मीटर
चौड़ाईबहुत संकरी, मुश्किल से 2-3 फुट
उद्घाटनस्थानीय लोगों द्वारा दशकों पहले बनाया गया

इस ब्रिज के बारे में कहा जाता है कि जब तेज हवाएं चलती हैं तो यह पुल जोर-जोर से हिलने लगता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को लगता है कि वह अगले ही पल नीचे गिर जाएगा। यही वजह है कि लोग इसे डेथ ब्रिज ऑफ पाकिस्तान भी कहते हैं।

Largest Railway Stations in the World: दुनिया के 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, यहाँ देखे

3. Capilano Suspension Bridge ( कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज, कनाडा )

Capilano Suspension Bridge
Capilano Suspension Bridge

कनाडा का कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज वाकई में दिल दहला देने वाला है। यह ब्रिज ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर शहर में स्थित है जो की कैपिलानो नदी के ऊपर बना हुआ है। पहली नज़र में यह ब्रिज बेहद खूबसूरत लगता है, लेकिन जब आप इस पर चलोगे तो आपको इसका असली रोमांच और डर दोनों महसूस होता है।

इस पुल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हवा में काफी हिलता है। जब कई लोग एक साथ इस पर चलते हैं तो पूरा पुल झूलने लगता है। यह पुल हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

स्थानवैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
ऊंचाई70 मीटर
लंबाई137 मीटर
चौड़ाईलगभग 1.5 मीटर
उद्घाटन1889

4. Trift Bridge ( ट्रिफ्ट ब्रिज, स्विट्जरलैंड )

Trift Bridge
Trift Bridge

जैसा की आपको पता ही होगा की स्विट्जरलैंड अपने खूबसूरत पहाड़ों और ग्लेशियरों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन इन्हीं पहाड़ों के बीच एक ऐसा पुल भी है जो दिल की धड़कनें तेज़ कर देता है। जिस पुल का नाम ट्रिफ्ट ब्रिज (Trift Bridge) है । यह पुल आल्प्स पहाड़ों में बना हुआ है और इसे यूरोप के सबसे खतरनाक और डरावने पुलों में गिना जाता है। यह यूरोप का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज है।

लगभग 170 मीटर ऊंचे इस ब्रिज पर चलते समय नीचे सीधा गहरी खाई और तेज़ बहता ग्लेशियर का पानी दिखाई देता है। तेज़ हवा चलने पर यह पुल हिलता भी है, जिससे दिल दहला देने वाला अनुभव होता है।

स्थान स्विस आल्प्स, गैडमेन
ऊंचाई100 मीटर
लंबाई170 मीटर
चौड़ाईलगभग 1.5 मीटर
उद्घाटन 2004
Longest Railway Bridges In The World: दुनिया के 5 सबसे लंबे रेलवे ब्रिज, जानिए इनके हैरान कर देने वाले फैक्ट्स

5. Royal Gorge Suspension Bridge ( रॉयल गॉर्ज सस्पेंशन ब्रिज, अमेरिका )

Royal Gorge Suspension Bridge
Royal Gorge Suspension Bridge

अमेरिका के कोलोराडो राज्य में बना रॉयल गॉर्ज सस्पेंशन ब्रिज दुनिया के सबसे खतरनाक और रोमांचक ब्रिजों में से एक है। यह पुल मुख्य रूप से पर्यटन के लिए बनाया गया था और आज भी इसे देखने लाखों लोग आते हैं।

इस ब्रिज पर चलना अपने आप में एक रोमांचक अनुभव है क्योंकि तेज हवाओं में यह थोड़ा हिलता भी है। कई लोगों के लिए यह एडवेंचर लाइफटाइम यादगार बन जाता है, जबकि ऊँचाई से डरने वालों के लिए यह एक बुरा सपना साबित हो सकता है।

स्थानकोलोराडो, अमेरिका
ऊंचाई291 मीटर
लंबाई384 मीटर
चौड़ाई5 मीटर
उद्घाटन 1929

निष्कर्ष : Most Dangerous Bridges in the World

आज के इस आर्टिकल मे आपको दुनिया के 5 सबसे खतरनाक और दिल दहला देने वाले ब्रिजो ( Most Dangerous Bridges in the World ) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है , आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई हो | अगर यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो इस ब्लॉग पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें |

Note; आपको बता दें की आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी इन्टरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर पूरी रिसर्च कर तैयार किया गया है , ताकि आपको सही जानकारी मिल सके |

Also Read :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *