भगवान गणेश का जन्मोत्सव 27 अगस्त 2025, बुधवार को पूरे देशभर में बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
चतुर्थी तिथि प्रारंभ - 26 अगस्त दोपहर 03:32 बजे। चतुर्थी तिथि समाप्त - 27 अगस्त शाम 05:15 बजे।
27 अगस्त बुधवार को दिनभर शुभ समय रहेगा। भक्त गणपति को विधि-विधान से अपने घरों में विराजमान करेंगे।
गणेश चतुर्थी को विघ्नहर्ता गणपति का जन्मदिन माना जाता है। इस दिन पूजा करने से बुद्धि, सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। गणेश जी को दूर्वा, मोदक और लाल फूल अर्पित करें।
मोदक और लड्डू गणपति के प्रिय हैं। भक्त उन्हें 21 मोदक अर्पित कर आशीर्वाद पाते हैं।