Dangerous Airport In The World: नमस्कार दोस्तों , जैसा की आपको पता ही होगा की हवाई यात्रा को आज के समय में सबसे तेज़ और सुविधाजनक साधन माना जाता है।
लेकिन जरा सोचिए, अगर आपका प्लेन किसी ऐसे एयरपोर्ट पर उतर रहा हो, जहाँ का रनवे बेहद छोटा हो, चारों तरफ ऊँचे- ऊंचे पहाड़ हों, या फिर रनवे के ठीक सामने गहरी खाई और सामने समुद्र की लहरें हो , तो सोचिए उस पल का रोमांच डर आपको क्या महसूस कराएगा।
आपको यह जानकार हैरानी होगी की दुनिया में ऐसे कई एयरपोर्ट हैं जिन्हें सबसे खतरनाक (Most Dangerous Airports in the World) कहा जाता है। इन जगहों पर लैंडिंग करना केवल पायलट के लिए ही नहीं बल्कि यात्रियों के लिए भी दिल धड़काने वाला अनुभव होता है।
तो आइए जानते हैं ,दुनिया के उन 5 सबसे खतरनाक एयरपोर्टो के बारे में, जहां जहाज उड़ाना हर किसी के बस की बात नहीं है|
Dangerous Airport In The World ( दुनिया के 5 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट )
- लुकला एयरपोर्ट (नेपाल)
- प्रिंसेस जुलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सेंट मार्टिन)
- पारो एयरपोर्ट (भूटान)
- जुआनचो ई. यराउसक्विन एयरपोर्ट (कैरेबियन)
- कोर्टेयो एयरपोर्ट (फ्रांस)
1. लुकला एयरपोर्ट (नेपाल) – दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट

अगर दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट की बात हो, तो सबसे पहले लुकला एयरपोर्ट (Lukla Airport) का नाम आता है जिसे अब आधिकारिक तौर पर तेन्ज़िंग-हिलेरी एयरपोर्ट कहा जाता है। यह एयरपोर्ट नेपाल के छोटे से कस्बे लुकला में समुद्र तल से 9,334 फीट (2,845 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है।
लुकला एयरपोर्ट | नेपाल |
रनवे की लंबाई | 527 मीटर |
समुद्र तल से ऊँचाई | 9,334 फीट |
यहां की सबसे बड़ी चुनौती है – छोटा रनवे। इस एयरपोर्ट का रनवे केवल 527 मीटर (1,729 फीट) लंबा है और उसके एक छोर पर पहाड़ है तो दूसरे छोर पर गहरी खाई। यानी अगर विमान समय पर नहीं रुका, तो वह सीधे खाई में गिर सकता है।
2. प्रिंसेस जुलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सेंट मार्टिन)

कैरेबियन द्वीप सेंट मार्टिन पर स्थित प्रिंसेस जुलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे रोमांचक और खतरनाक एयरपोर्ट माना जाता है। इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका रनवे समुद्र तट से बिलकुल सटा हुआ है।
जब भी विमान यहां लैंड करता है तो यात्रियों को लगता है जैसे जहाज उनके सिर के ऊपर से गुजर रहा हो। यहां मौजूद Maho Beach दुनिया का इकलौता बीच है जहां लोग विमान की लैंडिंग और टेक-ऑफ का नज़दीकी नज़ारा देखने के लिए भीड़ लगाते हैं।
प्रिंसेस जूलियाना एयरपोर्ट | कैरिबियन |
रनवे की लंबाई | 2,180 मीटर |
लेकिन यह रोमांच जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी। रनवे सिर्फ़ 2,180 मीटर (7,152 फीट) लंबा है और बड़े-बड़े जंबो जेट्स को यहां उतरने के लिए बेहद सटीक तकनीक की ज़रूरत होती है। अगर पायलट ज़रा सी भी गलती कर दे तो विमान सीधे समुद्र में या पहाड़ी इलाके में गिर सकता है।
Largest Airports in the World: यह है दुनिया के 5 सबसे बड़े एयरपोर्ट, जानिए
3. पारो एयरपोर्ट (भूटान)

भूटान की सुंदर और शांत घाटियों के बीच बसा पारो एयरपोर्ट (Paro International Airport) दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। यह एयरपोर्ट समुद्र तल से करीब 7,300 फीट (2,225 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है और चारों ओर से ऊंचे-ऊंचे हिमालयी पहाड़ों से घिरा हुआ है।
पारो एयरपोर्ट | भूटान |
रनवे की लंबाई | 1,964 मीटर |
समुद्र तल से ऊँचाई | 7,300 फीट |
यहाँ केवल दुनिया के कुछ गिने-चुने प्रशिक्षित पायलट्स को ही इस एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति दी गई है। क्योंकि यहां विमान को सीधी लाइन में नहीं, बल्कि घाटी के घुमावदार रास्तों से होते हुए लाना पड़ता है। यह काम किसी भी आम पायलट के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है।
Largest Airplanes in The World: दुनिया के 10 सबसे बड़े हवाई जहाज, यहाँ देखे
4. जुआनचो ई. यराउसक्विन एयरपोर्ट (कैरेबियन)

दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट्स की लिस्ट में जब भी नाम लिया जाता है, तो जुआनचो ई. यराउसक्विन एयरपोर्ट का ज़िक्र जरूर होता है। यह हवाई अड्डा कैरेबियन सागर के सबा आइलैंड पर स्थित है और खास बात यह है कि यहां का रनवे दुनिया का सबसे छोटा वाणिज्यिक रनवे माना जाता है।
जुआनचो ई. यराउसक्विन एयरपोर्ट | सबा आइलैंड, कैरेबियन |
रनवे की लंबाई | 400 मीटर |
इस रनवे की लंबाई सिर्फ 400 मीटर (लगभग 1,312 फीट) है, जो बड़े विमानों के उतरने और उड़ान भरने के लिए बेहद कम है। यही वजह है कि यहां केवल छोटे विमान और चार्टर फ्लाइट्स ही संचालित होती हैं। रनवे दोनों ओर से समुद्र और ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिससे पायलट्स के लिए टेकऑफ और लैंडिंग किसी बड़े रोमांच से कम नहीं होती। पायलट्स के लिए यह लैंडिंग किसी परीक्षा से कम नहीं होती।
5. कोरचेवेल एयरपोर्ट (फ्रांस)

फ्रांस के आल्प्स पर्वतों के बीच बसा कोरचेवेल एयरपोर्ट (Courchevel Altiport) दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। यह हवाई अड्डा 6,588 फीट (2,011 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है और यहां का रनवे बेहद छोटा और ढलानयुक्त है।
कोरचेवेल एयरपोर्ट | फ्रांस |
समुद्र तल से ऊँचाई | 6,588 फीट |
रनवे की लंबाई | 537 मीटर |
इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी चुनौती है इसका 537 मीटर (1,762 फीट) लंबा रनवे, जो न केवल छोटा है बल्कि खड़ी ढलान पर बना है। यह ढलान विमान को उतरते समय ब्रेक लगाने में मदद करती है और उड़ान भरते समय थोड़ी रफ्तार दिला देती है। लेकिन पायलट्स के लिए यह ढलान भी खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि जरा-सी गलती उन्हें सीधा बर्फ से ढकी खाई में गिरा सकती है।
Largest Airports in India 2025: ये है भारत के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे, देखें पूरी लिस्ट !
Top 5 Dangerous Airport In The World , List
एयरपोर्ट का नाम | देश | रनवे की लंबाई |
लुकला एयरपोर्ट | नेपाल | 527 मीटर |
प्रिंसेस जुलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट | कैरिबियन | 2,180 मीटर |
पारो एयरपोर्ट (भूटान) | भूटान | 1,964 मीटर |
जुआनचो ई. यराउसक्विन एयरपोर्ट | सबा आइलैंड, कैरेबियन | 400 मीटर |
कोर्टेयो एयरपोर्ट | फ्रांस | 537 मीटर |
प्रश्न 1: दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट कौन सा है?
नेपाल का लुकला एयरपोर्ट दुनिया का सबसे खतरनाक माना जाता है।
प्रश्न 2: प्रिंसेस जुलियाना एयरपोर्ट क्यों मशहूर है?
क्योंकि यहाँ विमान समुद्र तट पर मौजूद लोगों के ऊपर से बेहद करीब से गुजरते हैं।
प्रश्न 3: क्या पारो एयरपोर्ट पर सभी पायलट्स लैंड कर सकते हैं?
नहीं, यहाँ केवल कुछ चुनिंदा प्रशिक्षित पायलट्स को ही अनुमति दी जाती है।
प्रश्न 4: दुनिया का सबसे छोटा रनवे कहाँ है?
जुआनचो ई. यराउसक्विन एयरपोर्ट (साबा) का रनवे सिर्फ 400 मीटर है।
प्रश्न 5: क्या खतरनाक एयरपोर्ट्स पर यात्रा करना कितना सुरक्षित है?
सुरक्षा को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं और केवल अनुभवी पायलट्स ही उड़ान भरते हैं। इसलिए खतरा होने के बावजूद दुर्घटनाएँ बहुत कम होती हैं।
निष्कर्ष :
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको दुनिया के 5 खतरनाक एयरपोर्टो ( Dangerous Airport In The World) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | अगर आप कभी यहाँ जाने का प्लान बनाएं, तो तैयार रहिए एक अनोखे और खतरनाक अनुभव के लिए। आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो , जानकारी फायदेमंद लगी हो तो आर्टिकल को शेयर जरूर करें |
Read Also:
- Top 10 Biggest Airplanes in the World: दुनिया के 10 सबसे विशाल प्लेन जिनसे कांप उठता है आसमान
- World Most Dangerous Fighter Planes: ये है दुनिया के 5 सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, जानिये सबसे टॉप पर कौन है
- Most Dangerous Plane Accidents in India: भारत में हुए 7 सबसे खतरनाक विमान दुर्घटनाएँ
Pingback: largest City in The World: ये है दुनिया के 20 सबसे बड़े शहर - आकार और जनसंख्या के हिसाब, यहाँ देखें पूरी लिस्ट