Top 10 Richest States of India: नमस्कार मित्रों, आपको बता दूँ की हमारा देश भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और इसके GDP ग्रोथ का सबसे बड़ा हिस्सा देश के 10 सबसे अमीर राज्यों से आता है।
इसमें सबसे आगे महाराष्ट्र है, और इसक बाद तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात का नंबर आता है। आज के समय में यह राज्य फाइनेंस, IT, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट जैसे सेक्टर में सबसे तेज़ी से ग्रो कर रहे हैं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश भी अपनी अलग-अलग क्षेत्रों में जैसे कृषि, उद्योग, सेवाओं और टेक्नोलॉजी के जरिए भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रहे है, और देश के आर्थिक भविष्य को नया आकार दे रहे है ।
दुनिया के नजरिए से देखें तो भारत GDP के मामले में 4.187 ट्रिलियन USD के साथ चौथे स्थान पर है और इसी ग्रोथ रेट के साथ 2030 तक यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
तो चलिए आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेगें कि आखिर कौन से है वह भारत के 5 सबसे अमीर राज्य (Top 10 Richest States of India) , जो भारत की GDP ग्रोथ में सबसे ज़्यादा योगदान दे रहे हैं।
भारत का सबसे अमीर राज्य

अगर कोई आपसे पूछे कि भारत का सबसे अमीर राज्य कौन है, तो आपको बता दूँ कि भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है । यह राज्य सिर्फ इंडिया का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचता है |
जिसकी GDP वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग ₹45.31 लाख करोड़ रही है। इससे पहले 2023-24 में यह आंकड़ा ₹40.55 लाख करोड़ था, यानी साल भर में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था ने काफी मजबूती दिखाई। इस राज्य का भारत की कुल GDP में लगभग 13.46% योगदान है।
महाराष्ट्र की आर्थिक ताकत का सबसे बड़ा कारण इसकी राजधानी मुंबई है, जिसे देश की आर्थिक राजधानी माना जाता है। मुंबई में देश के प्रमुख कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर, बैंक और स्टॉक एक्सचेंज स्थित हैं, जो इसे भारत के आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करते हैं।
महाराष्ट्र इतना अमीर क्यों है ?
- मुंबई – आर्थिक केंद्र: स्टॉक एक्सचेंज, बैंक और कंपनियों के ऑफिस से पैसा लगातार आता है।
- विभिन्न उद्योग: बॉलीवुड, आईटी, निर्माण (Manufacturing), फार्मा और कृषि – सभी क्षेत्रों में महाराष्ट्र आगे है।
- अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर: बंदरगाह, हवाई अड्डे, हाईवे और औद्योगिक क्षेत्र व्यापार के लिए मददगार हैं।
- कुशल जनशक्ति: पुणे, मुंबई जैसे शहरों में अच्छे कॉलेज और प्रशिक्षित workforce मौजूद है।
- उद्यमिता और पर्यटन: startups और पर्यटन से भी राज्य की आमदनी बढ़ती है।
Tallest Buildings in India 2025: ये है भारत की 10 सबसे ऊंची इमारत, जिनकी ऊंचाई देख उड़ जायेगें होश, देखें पूरी लिस्ट यहाँ
भारत का दूसरा सबसे अमीर राज्य
आपको बता दूँ की भारत का दूसरा सबसे अमीर राज्य तमिलनाडु है, जिसकी GDP वित्त वर्ष 2024-25 में ₹31.18 लाख करोड़ रही है । यह राज्य दक्षिण भारत का एक प्रमुख औद्योगिक और सेवा क्षेत्र आधारित केंद्र माना जाता है। तमिलनाडु की GDP का भारत में हिस्सा लगभग 8.93% है, जो इसे देश के सबसे अमीर राज्यों में शामिल करता है।
क्यों इतना अमीर है तमिलनाडु ?
- उद्योग (Industries): ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और आईटी सेक्टर बहुत मजबूत हैं।
- बड़े शहर: चेन्नई – India का Detroit कहा जाता है क्योंकि बड़ी कार कंपनियों की फैक्ट्री और आईटी हब यहीं हैं।
- निर्यात और व्यापार (Export & Trade): टेक्सटाइल और ऑटोमोबाइल निर्यात से बड़ी आमदनी होती है।
- शिक्षा और कुशल जनशक्ति: कोयंबटूर और चेन्नई में अच्छे कॉलेज और skilled workforce उपलब्ध हैं।
- संस्कृति और पर्यटन: मंदिर और पर्यटन से भी राज्य को आमदनी मिलती है।
largest City in The World: ये है दुनिया के 20 सबसे बड़े शहर – आकार और जनसंख्या के हिसाब, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
भारत का तीसरा सबसे अमीर राज्य

GDP के मामले में उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है। वित्त वर्ष 2024-25 में यूपी की GDP लगभग ₹29.78 लाख करोड़ रही, जो पिछले वर्ष के ₹26.42 लाख करोड़ के मुकाबले एक अच्छा उछाल है। राज्य का भारत की कुल GDP में योगदान लगभग 8.77% है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले एक-दो वर्षों में यूपी की अर्थव्यवस्था ₹32 लाख करोड़ तक पहुँच सकती है। राज्य में बुनियादी ढांचे, उद्योग, निवेश और कृषि क्षेत्र में लगातार सुधार इसे तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।
क्यों इतना अमीर है उत्तर प्रदेश ?
- बड़ी आबादी, बड़ी अर्थव्यवस्था: UP की बड़ी population के कारण labor और consumption दोनों high हैं।
- कृषि और उद्योग: यहाँ गन्ना, गेहूँ जैसी फसलें और छोटे-बड़े manufacturing units हैं।
- धार्मिक पर्यटन: अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे शहरों में लाखों तीर्थयात्री आते हैं, जिससे आमदनी होती है।
- शहर और व्यापार: नोएडा, ग्रेटर नोएडा जैसे शहर IT और industrial hubs बन गए हैं।
- Infrastructure: सड़कें, industrial corridors और educational institutes तेजी से growth में मदद करते हैं।
Top 10 Tallest Buildings in the World: ये है दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें, जिनकी ऊंचाई देख उड़ जायेगें होश, देखे पूरी लिस्ट
Top 10 Richest States of India List : भारत के 10 सबसे अमीर राज्य
| संख्या | राज्य | अनुमानित GSDP (₹ लाख करोड़) |
| 1 | महाराष्ट्र | 45.31+ |
| 2 | तमिलनाडु | 31.18+ |
| 3 | उत्तर प्रदेश | 29+ |
| 4 | कर्नाटक | 23+ |
| 5 | गुजरात | 22+ |
| 6 | मध्य प्रदेश) | 14+ |
| 7 | राजस्थान | 13+ |
| 8 | आंध्र प्रदेश | 12+ |
| 9 | तेलंगाना | 11+ |
| 10 | पश्चिम बंगाल | 11+ |
निष्कर्ष:
आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हमने आपको भारत के 10 सबसे अमीर राज्यों (Top 10 Richest States of India) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है,हम आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो , जानकारी फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें |
Read More:
- Biggest Railway Station in India: ये है भारत के 20 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, यहाँ देखे पूरी लिस्ट
- Longest Train Journeys In India: यह है भारत की 10 सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
- Most Dangerous Dams in the World : ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक बांध, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
- यह है भारत के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए ,अपडेटेड लिस्ट 2025




Pingback: Top 10 Poorest States in India 2025: ये है भारत के 10 सबसे गरीब राज्य, जानिए सबसे गरीब कौन