Top 10 Universities In The World : ये है दुनिया की 10 सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटीज, जहाँ से निकले महान वैज्ञानिक, लीडर्स और इनोवेटर्स

Top 10 Universities In The World : ये है दुनिया की 10 सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटीज, जहाँ से निकले महान वैज्ञानिक, लीडर्स और इनोवेटर्स

Top 10 Universities Of The World : नमस्कार दोस्तों, क्या आपने कभी सोचा है कि वह कौन-सी जगहें हैं जहाँ से अल्बर्ट आइंस्टाइन, स्टीफन हॉकिंग, रतन टाटा या सुंदर पिचाई जैसे महान लोग निकले है ? ऐसी यूनिवर्सिटीज़ जहाँ सिर्फ पढ़ाई नहीं होती बल्कि सोचने और दुनिया को बदलने की ताकत दी जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो चलिए आज के इस लेख में हम दुनिया की उन 10 सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटीज़ ( Top 10 Universities In The World ) के बारे में जानेगें, जिन्होंने इंसानियत, विज्ञान और सभ्यता तीनों को नई दिशा दी है।

1. मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), अमेरिका

 मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT
-MIT

आपको बता दूँ की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दुनिया का सबसे बड़ा नाम MIT ( मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ) का है | 1861 में स्थापित यह यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैंब्रिज शहर में स्थित है। जहां सिर्फ पढ़ाई नहीं होती, बल्कि छात्रों को सोचने, कुछ करने और बदलने की प्रेरणा दी जाती है।

देशअमेरिका
स्थापना वर्ष1861
प्रसिद्ध पूर्व छात्ररिचर्ड फाइनमैन, कोफी अन्नान

MIT के कैंपस में टेक्नोलॉजी के साथ-साथ डिबेट, आर्ट्स, आउटिंग और कई अतिरिक्त गतिविधियां भी होती हैं। जिस कारण ज्यादातर वैज्ञानिक और इनोवेटर्स यहीं से निकलते हैं जो भविष्य को नया रूप देते हैं। इसीलिए आज भी यह बात कही जाती है कि विज्ञान का मंदिर कहीं है, तो वो MIT में ही है।

2. यूनिवर्सिटी ऑफ केम्ब्रिज (University of Cambridge), इंग्लैंड

सन 1209 में बनी केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी 800 साल से भी ज्यादा पुरानी है। जहाँ से आइज़ैक न्यूटन, स्टीफन हॉकिंग, जॉन मिल्टन जैसे महान लोग पढ़े हैं।

देशइंग्लैंड
स्थापना वर्ष1209
प्रसिद्ध पूर्व छात्रआइज़ैक न्यूटन, स्टीफन हॉकिंग, जॉन मिल्टन

इस यूनिवर्सिटी में 31 कॉलेज और 150 से अधिक अकादमिक विभाग हैं। यह न सिर्फ एक शिक्षण संस्थान है, बल्कि इतिहास, साहित्य और विज्ञान का जीवंत संगम है। यहाँ से निकले लोगों ने मानव सभ्यता की सोच ही बदल दी।

3. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University), अमेरिका

 स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University), अमेरिका
-Stanford University

अगर बात की जाए आधुनिक नवप्रवर्तन की, तो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी इनमें से सबसे आगे है। अमेरिका, कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड शहर में स्थित यह यूनिवर्सिटी लगभग 8180 एकड़ में फैली हुई है, जो अमेरिका की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज़ में से एक है।

देश अमेरिका
स्थापना वर्ष1885
प्रसिद्ध पूर्व छात्रसुंदर पिचाई, लैरी पेज, मुकेश अंबानी

सुंदर पिचाई और मुकेश अंबानी जैसे प्रसिद्ध नाम इसी यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए हैं और गूगल, याहू, और HP जैसी बड़ी कंपनियों के फाउंडर्स यहीं से निकले हैं। मात्र इतना ही नहीं, यहाँ के स्टूडेंट्स ने 396 ओलंपिक मेडल्स और 131 राष्ट्रीय चैंपियनशिप्स भी अपने नाम की हैं।

4. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (University of Oxford), इंग्लैंड

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड दुनिया की सबसे पुरानी इंग्लिश स्पीकिंग यूनिवर्सिटी है । यहाँ के लिए बताया जाता है कि यह यूनिवर्सिटी 1096 में अस्तित्व में आई थी। और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी यहीं से शिक्षा प्राप्त की थी।

देश इंग्लैंड
स्थापना वर्ष1096
प्रसिद्ध पूर्व छात्रइंदिरा गांधी, बिल क्लिंटन

आपको बता दूँ कि यह वही जगह जहाँ पर कोविड-19 के दौरान कोवीशील्ड वैक्सीन का निर्माण हुआ था । 73 नोबेल विजेता, 4 फील्ड मेडलिस्ट और 160 ओलंपिक मेडल्स इतिहास के हर दौर में ऑक्सफोर्ड ने महानता की मिसाल कायम की है।

Most Educated States in India: ये है भारत 20 सबसे शिक्षित राज्य, जानिए सबसे शिक्षित कौन सा राज्य है

5. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University), अमेरिका

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University), अमेरिका
-Harvard University

सन 1636 में बनी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी न सिर्फ अमेरिका, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी मानी जाती है। जहां से रतन टाटा, बराक ओबामा, और हजारों अरबपति बिजनेस लीडर्स ने अपनी पढ़ाई की थी।

देश अमेरिका
स्थापना वर्ष1636
प्रसिद्ध पूर्व छात्रबराक ओबामा, रतन टाटा

इस यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रों की औसत संपत्ति करोड़ों में है,और अब तक करीब 13,650 लोग अरबपति बन चुके हैं। हार्वर्ड सिर्फ पढ़ाई ही नहीं सिखाता बल्कि कैसे सोचो, कैसे नेतृत्व करो, और कैसे बदलाव लाओ – यह भी सिखाता है।

Top 10 Universities In The World List – विश्व के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों की सूची-

क्रमांक यूनिवर्सिटी का नाम देश स्थापना वर्ष
1मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)अमेरिका1861
2यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिजइंग्लैंड1209
3स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटीअमेरिका1885
4यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्डइंग्लैंड1096
5हार्वर्ड यूनिवर्सिटीअमेरिका1636
6कैलिफ़ोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech)अमेरिका1891
7इंपीरियल कॉलेज लंदनइंग्लैंड1907
8यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL)इंग्लैंड1826
9ETH ज़्यूरिखस्विट्ज़रलैंड1854
10यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागोअमेरिका1890

निष्कर्ष :

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको दुनिया की 10 सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटीज़ ( Top 10 Universities In The World ) के बारे में जानकारी साझा की है | इन यूनिवर्सिटीज़ ने साबित किया है कि शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि सोचने, समझने और समाज को बेहतर बनाने की ताकत है।

हम आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो, यदि यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें |

Read Also :

Author

  • Auli Manjeet

    मेरा नाम Auli Manjeet है, और मुझे बचपन से ही दुनिया के अनसुलझे रहस्यों, कारों और अद्भुत जगहों को इक्स्प्लोर करने का जबरदस्त शौक रहा है। मेरे मन में हमेशा से ही यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि हमारी धरती कितनी अनोखी और रहस्यमयी है और यही जिज्ञासा “Adbhut Rahasya” की शुरुआत का कारण बनी | मेरा मकसद है कि मैं इस ब्लॉग के माध्यम से हर यूजर को सही और सच्ची जानकारी साझा करू ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *