Best Fighter Jets in the World 2025: नमस्कार मित्रों, आपको बता दूँ की आज की दुनिया में किसी भी देश की ताकत सिर्फ़ उसकी सेना या मिसाइलों से नहीं आँकी जा सकती है बल्कि देश की असली ताकत देश के fighter jets से आँकी जाती है। यह जेट आसमान में दुश्मन पर बिजली की तरह गिरते हैं |
क्या आपके मन मे कभी यह सवाल आया है कि दुनियाँ का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान कौन सा है और यह किस देश के पास है | यदि आपको नहीं मालूम तो चलिए इस लेख में हम आपको दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों ( Best Fighter Jets in the World) के बारे में पूरी जानकारी साझा करने वाले है | जिसमें भारत से लेकर अमेरिका और रूस तक हर देश अपने बेहतरीन लड़ाकू विमानों पर गर्व करता है।
Best Fighter Jets in the World 2025 ( दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमान)

1. F-35 Lightning II (USA)
दुनिया का सबसे ताकतवर फाइटर जेट F-35 Lightning II है, जिसे की दुनिया का सबसे Advanced और Versatile fighter jet माना जाता है। अमेरिका ने इसे Stealth Technology और Multi-Role Capabilities के लिए Design किया है। इसका मतलब है कि यह जेट रडार से छिपकर दुश्मन की निगरानी और ग्राउन्ड अटैक दोनों कर सकता है। इसका डिज़ाइन Speed, Maneuverability और Modern Avionics का परफेक्ट बैलन्स है।

Top Speed | Mach 1.6 |
Range | 1,600 km |
Weapons | Missiles, Bombs |
Origin | USA |
2023 में NATO की Joint exercise में F-35 Lightning II ने रडार को धोखा देकर अपनीमिशन क्षमता दिखाई। इस घटना ने दिखाया कि कैसे Advanced fighter jets modern warfare में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
2. Sukhoi Su-57 (Russia)
Sukhoi Su-57 फाइटर जेट दुनिया का दूसरा और रूस का पहला Fifth-generation stealth फाइटर जेट है। इसे खास तौर पर इस तरह से तैयार किया गया है कि यह दुश्मन के रडार से बच सके और किसी भी हालात में तेज़ी से हमला कर सके, ताकि ये हर हालात में दुश्मन को चौंका सके।

इस लड़ाकू विमान की सबसे बड़ी ताक़त इसकी सुपरमैनूवर पॉवर है, यानि की यहजेट हवा में किसी भी दिशा में तुरंत मोड़ ले सकता है। इसके अलावा इसमें ऐसी तकनीक लगाई गई है कि यह बिना ज्यादा ईंधन जलाए ही ध्वनि की गति से तेज़ उड़ सकता है।
Top Speed | Mach 2 |
Range | 3,500 km |
Weapons | Missiles, Bombs |
Origin | Russia |
आपको बता दूँ की हाल के वर्षों में हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान इस विमान को सीमित तौर पर इस्तेमाल किया गया था । रिपोर्ट्स के अनुसार, इसने दूर से ही दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने की क्षमता दिखाई।
3. Dassault Rafale (France)

Dassault Rafale दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक फाइटर जेट है | यह फ्रांस का एक बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जिसे कि गेम चेंजर नाम भी दिया गया है। इस जेट की खासियत है कि यह एक ही मिशन में दुश्मन के ठिकानों पर बमबारी, हवाई लड़ाई, निगरानी और न्यूक्लियर स्ट्राइक जैसे कई काम एक साथ कर सकता है।
भारत ने भी 36 राफेल विमानों को अपनी वायुसेना में शामिल किया है, जिससे हमारी हवाई ताक़त कई गुना बढ़ गई। राफेल की तकनीक इतनी आधुनिक है कि यह खराब मौसम और दुश्मन की इलेक्ट्रॉनिक जामिंग (सिग्नल बाधा) से भी प्रभावित नहीं होता।
Top Speed | Mach 1.8 |
Range | 1,850 km |
Weapons | Missiles, Bombs |
Origin | France |
2020 में जब भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर तनाव बढ़ा था, उस समय भारतीय वायुसेना ने राफेल विमानों को तैनात किया। इसकी वजह से ही दुश्मन पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ा और भारत की स्थिति और मजबूत हुई।
4. F-22 Raptor (USA)
F-22 Raptor को अक्सर King of the Skies कहा जाता है। यह फाइटर जेट अमेरिका की गुप्त तकनीक और Air Dominance Strategy का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस जेट को खासतौर पर हवा में किसी भी दुश्मन को मात देने और जमीन पर High Precision अटैक करने के लिए बनाया गया था।
Top Speed | Mach 2.25 |
Range | 1,600 km |
Weapons | Missiles, Bombs |
Origin | USA |
इस जेट की खासियत यह है कि यह दुश्मन के रडार पर आने से पहले ही उस पर वार कर देता है। इसकी फुर्ती और Supercruise क्षमता इसे दुनिया के सबसे घातक फाइटर जेट में शामिल करती है। 2018 में सीरिया के ऊपर अमेरिकी F-22 Raptor ने रूसी विमानों को पीछे हटने पर मजबूर किया था |
5. Eurofighter Typhoon (Europe)
Eurofighter Typhoon को यूरोप के सबसे सफल और उन्नत लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। इसे जर्मनी, इटली, स्पेन और ब्रिटेन की संयुक्त परियोजना के तहत तैयार किया गया था। इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी Multi-Role Capability है, यानि की यह लड़ाकू विमान हवा और जमीन पर भी सटीक प्रहार कर सकता है।
Top Speed | Mach 2 |
Range | 2,900 km |
Weapons | Missiles, Bombs |
Origin | Europe |
इस विमान की ट्विन इंजन ताकत इसे लंबे समय तक हवा में रहने और तेज़ गति से मूव करने की क्षमता देती है। यह ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और स्पेन का संयुक्त प्रोजेक्ट है।
Most Dangerous Plane Accidents in India: भारत में हुए 7 सबसे खतरनाक विमान दुर्घटनाएँ
Top 10 Best Fighter Jets in the World, List
संख्या | फाइटर जेट | देश | अधिकतम गति |
1 | F-35 Lightning II | अमेरिका | 1,960 km/h |
2 | Sukhoi Su-57 | रूस | 2,600 km/h |
3 | Dassault Rafale | फ्रांस | 1,912 km/h |
4 | F-22 Raptor | अमेरिका | 2,414 km/h |
5 | Eurofighter Typhoon | यूरोप (UK, Germany, Italy, Spain) | 2,495 km/h |
6 | Chengdu J-20 | चीन | 2,100 km/h |
7 | McDonnell Douglas F-15 Eagle | अमेरिका | 2,660 km/h |
8 | Mikoyan MiG-35 | रूस | 2,400 km/h |
9 | Saab JAS 39 Gripen | स्वीडन | 2,460 km/h |
10 | Shenyang FC-31 (J-31) | चीन | 2,200 km/h |
NOTE : आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी इन्टरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर है, हालांकि पूरी रिसर्च करने के बाद ही हमने आपके लिए यह ब्लॉग पोस्ट तैयार किया है |
निष्कर्ष:
इस आर्टिकल में हमने आपको दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों ( Best Fighter Jets in the World) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | आशा करते है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो , जानकारी फायदेमंद लगी हो तो आर्टिकल को शेयर जरूर करें |
READ MORE:
- Top 5 Biggest Tanks of Indian Army: जानिए भारतीय सेना के 5 सबसे बड़े टैंक, जिनसे कांपता है दुश्मन
- Biggest Missiles in The World 2025 अपडेट : दुनिया की 5 सबसे बड़ी मिसाइलें | ताकत, रेंज और पूरी जानकारी
- Biggest Trucks of Indian Army: भारतीय सेना के 5 सबसे विशाल और ताकतवर ट्रक, जिनसे कांप उठते हैं दुश्मन
- Most Powerful Missiles in india: यह है भारत की 5 सबसे शक्तिशाली मिसाइलें, अपडेट 2025
Pingback: Best Military Weapons of India: ये है भारत के 5 सबसे सर्वश्रेष्ठ सैन्य हथियार, जिनके डर से पूरी दुनिया टेंशन में