5 Biggest Dams In India : ये है भारत के 5 सबसे बड़े डैम, यहाँ देखिए

Biggest Dams In India : ये है भारत के 5 सबसे बड़े डैम, यहाँ देखिए

5 Biggest Dams In India : नमस्कार दोस्तों, आपको बता दें की भारत सिर्फ अपनी नदियों और पहाड़ों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यहां बने कुछ ऐसे डैम भी हैं जो अपनी ताकत और खूबसूरती दोनों से दिल जीत लेते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो चलिए जानते है भारत के उन 5 सबसे बड़े डैमों ( Biggest Dams In India ) के बारे में जो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाँ के सबसे बड़े बांधों की लिस्ट में भी शामिल है |

5 Biggest Dams In India list – भारत के 5 सबसे बड़े बांधों की सूची

क्रमांक डैम का नाम राज्य नदी ऊंचाई / लंबाई
1 टिहरी डैमउत्तराखंडभागीरथी260.5 मीटर
2हिराकुंड डैमओडिशामहानदी25.8 किलोमीटर लंबा
3भाखड़ा नांगल डैमहिमाचल प्रदेशसतलज226 मीटर
4सरदार सरोवर डैम गुजरातनर्मदा163 मीटर
5नागार्जुन सागर डैम तेलंगानाकृष्णा124 मीटर

भारत का सबसे ऊंचा बांध

भारत का सबसे ऊंचा बांध
भारत का सबसे ऊंचा बांध- टिहरी डैम

उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित टिहरी डैम (Tehri Dam) भारत का सबसे ऊँचा और एशिया के सबसे विशाल बाँधों में से एक है। जो कि भागीरथी नदी पर बनाया गया है | इस बांध की ऊँचाई लगभग 260.5 मीटर और लंबाई करीब 575 मीटर है।

ऊंचाई260.5 मीटर
नदीभागीरथी
राज्यउत्तराखंड

इस डैम का निर्माण भारत के जल-विद्युत इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाता है क्योंकि यह न सिर्फ बिजली उत्पादन करता है बल्कि सिंचाई, जल आपूर्ति और बाढ़ नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाता है। पहाड़ों से घिरी टिहरी झील का नज़ारा इतना खूबसूरत है कि यहाँ हर साल हजारों पर्यटक आते हैं।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध

दूसरे नंबर पर आता है ओडिशा के संभलपुर जिले में स्थित हिराकुंड डैम (Hirakud Dam) , जो कि एशिया के सबसे लंबे बाँधों में से एक है, जिसकी लंबाई करीब 25.8 किलोमीटर है और ऊँचाई लगभग 60.96 मीटर। यह विशाल डैम महानदी नदी पर बनाया गया है |

लंबाई25.8 किलोमीटर
नदीमहानदी
राज्य ओडिशा

यह बांध भारत की आज़ादी के तुरंत बाद, साल 1947 में शुरू होकर 1957 में पूरा किया गया था। साथ ही इस डैम का मुख्य उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई और बिजली उत्पादन था ,और आज भी यह लाखों किसानों की ज़मीनों को हरा-भरा रखता है।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा बांध

भारत का तीसरा सबसे बड़ा बांध
भारत का तीसरा सबसे बड़ा बांध- भाखड़ा नांगल डैम

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले में स्थित भाखड़ा नांगल डैम (Bhakra Nangal Dam) भारत का तीसरा सबसे बड़ा बांध है। यह डैम सतलज नदी पर बना हुआ है जिसकी ऊँचाई करीब 226 मीटर है, जिससे यह देश के सबसे ऊँचे गुरुत्वाकर्षण बाँधों में से एक बन जाता है।

ऊंचाई226 मीटर
नदीसतलज
राज्यहिमाचल प्रदेश

इसे अक्सर Temple of Modern India भी कहा जाता है और यह नाम इसे खुद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिया था। इस डैम से निकलने वाली बिजली पंजाब, हरियाणा, और दिल्ली जैसे राज्यों को रौशन करती है।

भारत का चौथा सबसे बड़ा बांध

भारत का चौथा सबसे बड़ा बांध सर्दार सरोवर डैम (Sardar Sarovar Dam) है, जो की गुजरात राज्य के नर्मदा ज़िले में नर्मदा नदी पर बना हुआ है। जिसकी ऊँचाई लगभग 163 मीटर और लंबाई करीब 1.2 किलोमीटर है।

ऊंचाई 163 मीटर
नदीनर्मदा
राज्यगुजरात

यह बांध सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम भारत की लाइफलाइन माना जाता है, क्योंकि इससे निकलने वाला पानी राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश तक पहुँचता है।

इस डैम का निर्माण कई सालों तक विवादों और चुनौतियों से गुज़रा, लेकिन जब ये पूरा हुआ तो ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन गया। आज इसके पास खड़ा Statue of Unity इस बात की गवाही देता है कि इंसान अगर ठान ले, तो पत्थर और पानी से भी इतिहास लिख सकता है।

Most Dangerous Dams in the World : ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक बांध, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

भारत का पांचवा सबसे बड़ा बांध

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की बॉर्डर पर स्थित नागार्जुन सागर डैम (Nagarjuna Sagar Dam) भारत का पांचवा सबसे बड़ा बांध है, जो कि कृष्णा नदी पर बना हुआ है। इस बांध की टोटल ऊँचाई करीब 124 मीटर और लंबाई लगभग 1.6 किलोमीटर है, जो इसे भारत के सबसे बड़े Masonry Dams (पत्थर और कंक्रीट से बने बाँधों) में से एक बनाती है।

ऊंचाई 124 मीटर
नदीकृष्णा
राज्यतेलंगाना

इस डैम का निर्माण 1955 में शुरू हुआ था और इसे बनाने में लगभग 12 साल लग गए थे, लेकिन जब पूरा हुआ, तो ये पूरे दक्षिण भारत की पहचान बन गया। आज के टाइम मे यह डैम न सिर्फ बिजली पैदा करता है, बल्कि आसपास के लाखों किसानों के खेतों को भी पानी देता है।

Note : यह जानकारी हमने खुद पूरी रिसर्च करने के बाद आपके लिए तैयार किया है , ताकि आपको सही जानकारी मिल सकें |

निष्कर्ष : Biggest Dams In India

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत के 5 सबसे बड़े बांधों ( 5 Biggest Dams In India ) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है, आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो, जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी सही जानकारी मिल सकें |

Read More:

Author

  • Auli Manjeet

    मेरा नाम Auli Manjeet है, और मुझे बचपन से ही दुनिया के अनसुलझे रहस्यों, कारों और अद्भुत जगहों को इक्स्प्लोर करने का जबरदस्त शौक रहा है। मेरे मन में हमेशा से ही यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि हमारी धरती कितनी अनोखी और रहस्यमयी है और यही जिज्ञासा “Adbhut Rahasya” की शुरुआत का कारण बनी | मेरा मकसद है कि मैं इस ब्लॉग के माध्यम से हर यूजर को सही और सच्ची जानकारी साझा करू ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *