Biggest Train Accidents in India: भारत की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं ,जब पटरी पर कांप उठी ज़िंदगी

Biggest Train Accidents in India: भारत की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं , यहाँ देखे

Biggest Train Accidents in India: नमस्कार दोस्तों, जैसा की आपको पता ही होगा की रेलवे हमारे देश की जीवन रेखा है। जिससे हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी भी होती हैं जो इतिहास में दर्द की लकीर बनकर रह जाती हैं। वैसे तो भारत में रेल दुर्घटनाएं होना कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन कुछ हादसे इतने भयानक रहे कि उन्होंने पूरे देश को हिला कर रख दिया था ।

क्या आपको पता है की भारत की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं कब, कहाँ और कैसे हुई थी? यदि आपको भी नहीं पता तो आज हम आपको इस ब्लॉग पोस्ट में (Biggest Train Accidents in India) भारत की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी साझा करने वाले है , इसलिए आर्टिकल में लास्ट तक बने रहें | आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाओं के बारे में, जिनके जख्म आज भी ताज़ा हैं।

Biggest Train Accidents in India: भारत की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं

  1. बिहार ट्रेन हादसा (1981)
  2. फिरोजाबाद रेल हादसा (1995)
  3. गैसाल ट्रेन हादसा (1999)
  4. बालासोर रेल हादसा (2023)
  5. खन्ना रेल हादसा (1998)

बिहार ट्रेन हादसा (1981)

बिहार ट्रेन हादसा (1981)
Bihar Train accident

बिहार ट्रेन हादसा भारत की ही नहीं, दुनिया की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक थी। जून 1981 में एक पैसेंजर ट्रेन जब सहरसा से मानसी की ओर जा रही थी, तो तभी यह ट्रेन गंडक नदी के पुल पर से फिसलकर नीचे जा गिरी। हादसे के समय ट्रेन में 1000 से ज्यादा यात्री सवार थे।

बारिश और फिसलन भरे ट्रैक की वजह से ट्रेन ने बैलेंस खो दिया और सीधे नदी में समा गई। आधिकारिक रिकॉर्ड्स के मुताबिक इस रेल हादसे में लगभग 750 से ज्यादा लोग मारे गए, लेकिन असली संख्या इससे कहीं अधिक मानी जाती है। कई शव कभी मिले ही नहीं। आज भी यह हादसा भारतीय रेलवे इतिहास का सबसे भयानक अध्याय माना जाता है।

फिरोजाबाद रेल हादसा (1995)

फिरोजाबाद रेल हादसा (1995)
Firozabad Train Accident

20 अगस्त 1995 को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के पास, कालिंदी एक्सप्रेस को एक और तेज़ रफ्तार ट्रेन पूर्वा एक्सप्रेस ने पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा रात के समय तब हुआ जब ज़्यादातर यात्री गहरी नींद में थे।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दर्जनों डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। इस दुर्घटना में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हो गए। रेलवे की लापरवाही, सिग्नल फेल्योर और संचार की कमी इस भयावह हादसे की वजह बनी।

Biggest Train Accident in The World: दुनिया की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं, यहाँ देखे

गैसाल ट्रेन हादसा (1999)

गैसाल ट्रेन हादसा (1999)
-Gasal Train Accident

2 अगस्त 1999 को पश्चिम बंगाल के गैसाल स्टेशन के पास दो ट्रेनों की टक्कर ने पूरा देश हिला दिया। ब्राह्मणी और अवध असम एक्सप्रेस आमने-सामने टकरा गईं। तेज़ गति और सिग्नल की अनदेखी ने इस हादसे को जन्म दिया।

इस दुर्घटना में करीब 285 लोगों की जान चली गई और कई लोग झुलसकर घायल हो गए। ट्रेन के डिब्बे जलते रहे और राहत कार्य घंटों बाद ही शुरू हो पाया। यह हादसा भारत के रेल सिस्टम में सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी था।

Longest Railway Tunnels in The World: ये है दुनिया की 10 सबसे लंबी रेलवे सुरंगें, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

बालासोर रेल हादसा (2023)

बालासोर रेल हादसा (2023)
Balasore Train Accident

आज से 2 शाल पहले 2 जून 2023 को ओडिशा के बालासोर ज़िले में एक खौफनाक हादसा हुआ। शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में भिड़ गईं। तीनों ट्रेनों की टक्कर में 290 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक घायल हुए। यह हादसा तकनीकी गड़बड़ी और सिग्नलिंग सिस्टम में चूक की वजह से हुआ था |

यह घटना इसलिए भी विशेष रूप से याद की जाएगी क्योंकि यह आधुनिक भारत की सबसे भीषण दुर्घटनाओं में शामिल है, जहां टेक्नोलॉजी के बावजूद जानें नहीं बच सकीं।

खन्ना रेल हादसा (1998)

खन्ना रेल हादसा (1998)
Khanna Train Accident

26 नवंबर 1998 को पंजाब के खन्ना के पास एक भयानक हादसा हुआ। अमृतसर से कोलकाता जा रही फ्रंटियर मेल के सामने एक डिरेल हो चुकी मालगाड़ी आ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि 200 से ज्यादा लोग मारे गए।

दुर्घटना के बाद डिब्बों के परखच्चे उड़ गए और राहत कार्यों में भी कई घंटे लग गए। यह हादसा भारतीय रेलवे में तत्काल प्रतिक्रिया तंत्र की कमी को उजागर करता है।

Most Expensive Train Ticket in India: भारत की 5 सबसे महंगी रेल टिकट, कीमत सुन उड़ जायेगे होश

नोट – आपकी जानकारी के लिए आपको शूचित किया जाता है की ब्लॉग पोस्ट में दी गई पूरी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर दी गई है |

निष्कर्ष: Biggest Train Accidents in India

रेलवे हमारे जीवन का आधार है, लेकिन जब सुरक्षा में चूक होती है, तो यही व्यवस्था सबसे खतरनाक बन जाती है। इस ब्लॉग पोस्ट मे हमने आज भारत की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाओं (Biggest Train Accidents in India) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है| हम आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो , जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें|

READ MORE ;

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “Biggest Train Accidents in India: भारत की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं , यहाँ देखे”

  1. Pingback: Most Dangerous Plane Accidents in India: भारत में हुए 7 सबसे खतरनाक विमान दुर्घटनाएँ

  2. Pingback: World Most Dangerous Fighter Planes: ये है दुनिया के 5 सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, जानिये सबसे टॉप पर कौन है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *