Gaurav Khanna Net Worth: नमस्कार दोस्तों, टीवी जगत में अपने शांत, सुलझे और बेहद प्रभावशाली अंदाज़ के लिए मशहूर गौरव खन्ना ने Bigg Boss 19 की ट्रॉफी जीतकर करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। करीब दो दशकों से टीवी की दुनिया में काम कर रहे गौरव को सबसे ज़्यादा पहचान प्रसिद्ध शो अनुपमा में “अनुज कपाड़िया” का किरदार निभाने से मिली। हालांकि वे CID, ये प्यार ना होगा कम और कई अन्य शो का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन Bigg Boss 19 के बाद इनकी लोकप्रियता और कमाई दोनों नए स्तर पर पहुंच गई हैं।
Bigg Boss 19 का सीजन जीतने के बाद अब लोग सबसे ज़्यादा यही जानना चाहते हैं कि आखिर Bigg Boss 19 के विजेता गौरव खन्ना की टोटल नेटवर्थ ( Gaurav Khanna Net Worth ) कितनी है? तो चलिए इस आर्टिकल में बताते है आपको Bigg Boss 19 के विजेता गौरव खन्ना की टोटल सम्पति के बारे में –
Gaurav Khanna Net Worth

बात करेंगौरव खन्ना की नेट वर्थ के बारे में तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री स्टैण्डर्ड्स के आधार पर गौरव खन्ना की कुल सम्पति करीब ₹8 करोड़ से ₹15 करोड़ के बीच आँकी गई है। टीवी इंडस्ट्री में एक स्थिर करियर, लंबे समय का अनुभव और लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने की वजह से गौरव की कमाई हमेशा स्थिर रही है।
मुंबई में इनका एक बेहद खूबसूरत, लग्जरी अपार्टमेंट है, जो उनके परिष्कृत जीवनशैली को दर्शाता है। इसके अलावा उनके पास Audi A6 जैसी प्रीमियम कार और Royal Enfield जैसी बाइक है। गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला जो खुद एक अभिनेत्री हैं दोनों स्मार्ट निवेश करते हैं, जिससे उनकी Net worth स्थिर रूप से बढ़ती रहती है।
gaurav khanna bigg boss 19 earnings
Bigg Boss 19 में गौरव खन्ना ने न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि उस पूरे सफर ने उनकी कमाई को एक नए मुकाम पर पहुँचाया। यह सीजन गौरव के लिए कमाई के मामले में बेहद फायदेमंद रहा, क्योंकि वह उन प्रतियोगियों में शामिल थे जिन्हें शो में सबसे ज़्यादा भुगतान किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें प्रति एपिसोड लगभग ₹2.5 लाख मिलते थे, जो मिलाकर उनकी साप्ताहिक कमाई लगभग ₹17.5 लाख के बराबर बनती है। गौरव ने शो में पूरे 15 हफ्ते बिताए और इस दौरान उन्होंने लगभग ₹2.62 करोड़ केवल शो फीस से कमा लिए।
जब इस राशि में ट्रॉफी के साथ मिलने वाले ₹50 लाख शामिल कर दिए जाएँ, तो Bigg Boss का यह सफर गौरव के लिए कुल ₹3.12 करोड़ की बड़ी कमाई लेकर आया। यह आंकड़ा इस बात का स्पष्ट सबूत है कि शो ने उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी इनकम को भी कई गुना बढ़ा दिया।
anupama vs Bigg Boss: कमाई में 600% तक का उछाल
अगर गौरव के टीवी करियर की तुलना की जाए, तो यह कमाई और भी चौंकाने वाली लगती है। अनुपमा में “अनुज कपाड़िया” के किरदार की शुरुआत के समय उनकी सैलरी करीब ₹35,000 प्रतिदिन थी। समय के साथ शो की लोकप्रियता बढ़ने पर उनकी फीस ₹1 लाख से ₹2.5 लाख प्रतिदिन तक पहुँची। लेकिन Bigg Boss 19 ने उनके कमाई के ग्राफ में जो उछाल आया, वह किसी गेम चैनजर से कम नहीं था।
बिग बॉस में प्रति एपिसोड ₹2.5 लाख की फीस ने उनकी पूर्व कमाई की तुलना में लगभग 600% से भी अधिक इज़ाफ़ा किया। गौरव के लिए यह न सिर्फ लोकप्रियता बढ़ने का दौर था, बल्कि यह उनकी वित्तीय विकास का भी सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
गौरव खन्ना की कमाई के प्रमुख स्रोत–
गौरव केवल सीरियल्स पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि उनकी Earning structure काफी विविध है। उनकी आय कई अलग-अलग स्रोतों से आती है:-
- टीवी सीरियल्स: 20 साल के करियर में गौरव ने कई हिट टीवी शो किए हैं। इन सीरियल्स से उन्हें स्थिर आय मिलती रही है, जिसने उनकी नेटवर्थ को मजबूत रूप से बनाया।
- रियलिटी शोज़: Bigg Boss 19 और Celebrity Masterchef जैसे शो ने उनकी कमाई और fame दोनों में भारी उछाल दिया। Masterchef में भी उन्हें प्रति एपिसोड काफी अच्छी राशि मिलती थी।
- ब्रांड एंडोर्समेंट्स: Instagram और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी रीच है, जिसकी वजह से वह कई ब्रांडस के लिए Promotions करते हैं। और एक Collaboration से वे ₹1 से ₹3 लाख तक आसानी से कमा लेते हैं।
- इवेंट्स और public appearances: Award functions, inauguration events और public gatherings में शामिल होकर भी वे अच्छी राशि लेते हैं।
- Assets और Investments: मुंबई में घर, कारें और financial investments उनकी नेट वर्थ को लगातार स्थिर रखते हैं।
गौरव खन्ना की Net Worth Breakdown (Approx. 2025)
| टीवी शोज़ | 40% |
| रियलिटी शोज़ | 25% |
| ब्रांड प्रमोशन | 20% |
| इवेंट्स | 10% |
| इन्वेस्टमेंट ग्रोथ | 5% |
FAQ:
1. गौरव खन्ना की कुल नेटवर्थ कितनी है?
लगभग ₹8 करोड़ से ₹15 करोड़ (2025 के अनुमान के अनुसार)
2. गौरव खन्ना ने Bigg Boss 19 से कितना कमाया?
लगभग ₹3.12 करोड़ (fees + prize money)
3. क्या गौरव सबसे महंगे टीवी एक्टर्स में शामिल हैं?
Bigg Boss के बाद उनकी फीस टॉप टीवी एक्टर्स के बराबर हो गई है।
4. गौरव खन्ना के पास कौन-कौन सी luxury items हैं?
Audi A6, Royal Enfield, और मुंबई में एक premium apartment।
निष्कर्ष
गौरव खन्ना उनसेलिब्रिटीज में से हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी औरशांत स्वभाव से धीरे-धीरे एक मजबूत जगह बनाई है। Bigg Boss 19 जीतने के बाद उनकी fame और कमाई दोनों में तेज़ उछाल आया है। इस आर्टिकल में हमने आपको Bigg Boss 19 के विजेता गौरव खन्ना की कमाई और नेट वर्थ ( Gaurav Khanna Net Worth )के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | आशा करते है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर जरूर करें |
READ MORE:
- Akash Ambani Net Worth 2026: जानिये कितनी करोड़ संपत्ति के मालिक है आकाश अंबानी, क्या है कमाई
- Yashasvi Jaiswal Net Worth 2026: कभी सड़कों पर बेचा करते थे पानीपुरी, आज है करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानिए पूरी डिटेल्स
- Rajat Dalal Net Worth (2026) : कितनी है रजत दलाल की टोटल संपति, जानकर उड़ जायेगें होश
- Chahat Pandey Net Worth 2026: जानिए कितने करोड़ संपति की मालकिन है चाहत पांडे, जानकार उड़ जायेगें होश



