Largest Airports in India 2025 : नमस्कार दोस्तों , भारत एक विशाल और विविधताओं से भरा हुआ देश है, जहां हवाई यात्रा न केवल सिर्फ समय की बचत का ज़रिया है, बल्कि एक आधुनिक इंडिया की पहचान भी है। हर साल करोड़ों यात्री देशभर के हवाई अड्डों से उड़ान भरते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक हवाई अड्डा कितना बड़ा हो सकता है |
यदि आपको भी नहीं पता तो आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में आपको क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डों (Largest Airports in India) के बारे में जानकारी साझा करने वाले है, जो न सिर्फ आकार में बड़े हैं, बल्कि यात्रियों की संख्या और सुविधाओं के लिहाज से भी देश के शिखर पर हैं।
भारत के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे- Largest Airports in India
- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – हैदराबाद
- इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – दिल्ली
- छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – मुंबई
- केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – बेंगलुरु
- मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा- गोवा
- डाबोलिम हवाई अड्डा- गोवा
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – कोलकाता
- बिरसा मुंडा हवाई अड्डा- रांची
- डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – नागपुर
- कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – कोच्चि
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – हैदराबाद

भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा क्षेत्रफल के हिसाब से हैदराबाद के शमशाबाद में स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है ,जो की भारत के सबसे आधुनिक और स्वच्छ हवाई अड्डों में गिना जाता है। जो की लगभग 5,500 एकड़ में फैला हुआ है | यह एयरपोर्ट साल 2008 में शुरू हुआ और आज यह हर साल 2 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा देता है।
इसे कई बार “एशिया का बेस्ट एयरपोर्ट” भी घोषित किया गया है। यहाँ से 350+ उड़ानें रोजाना संचालित होती हैं और यह एयरपोर्ट पूरी तरह से कार्गो हैंडलिंग, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी, और ग्रीन टेक्नोलॉजी से लैस है।
इसकी खास बात यह है कि यह देश का पहला एयरपोर्ट है जिसे LEED Silver रेटिंग मिली और जो क्लीन और सस्टेनेबल एनर्जी पर काम कर रहा है। हर नजरिए से यह हवाई अड्डा तेजी से बढ़ते भारत का प्रतीक बन चुका है।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – दिल्ली

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली का सबसे प्रमुख और व्यस्त एयरपोर्ट है, जो भारत की राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है| यह एयरपोर्ट न केवल भारत का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, बल्कि एशिया के टॉप इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स में भी इसकी गिनती होती है। 5,100 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट पर हर साल 7 करोड़ से भी अधिक यात्री सफर करते हैं। T3 टर्मिनल, जिसकी भव्यता किसी आलीशान महल से कम नहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मुख्य केंद्र है।
यहाँ आपको 3 टर्मिनल्स, 2 रनवे और अत्याधुनिक सुविधाएं देखने को मिल जाती है मौजूद है। ग्लोबल स्तर पर इसे “Skytrax Awards” में भी कई बार सम्मान मिल चुका है। इसका डिज़ाइन, सुरक्षा और संचालन – सब कुछ वर्ल्ड-क्लास है।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – मुंबई

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है| जो की आर्थिक राजधानी मुंबई में बसा हुआ है | 5,100 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट से हर साल 7 करोड़ से भी अधिक यात्री सफर करते हैं। और यहाँ से प्रतिदिन हजारों फ्लाइट्स टेक-ऑफ और लैंड करती हैं|
यह एयरपोर्ट, T2 टर्मिनल की शानदार वास्तुकला और कला संग्रहालय के लिए मशहूर है। यहाँ का टर्मिनल-3 बेहद आधुनिक और विशाल है, जो कि इंटरनेशनल ट्रैवल का अनुभव एकदम वर्ल्ड क्लास बना देता है।
केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – बेंगलुरु

केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु के देवनहल्ली में स्थित है और यह भारत का तीसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका नया T2 टर्मिनल, जिसे “गार्डन टर्मिनल” कहा जाता है, जहाँ हरियाली और आधुनिक डिज़ाइन का सुंदर मेल देखने को मिलता है।
यहाँ से हर दिन देश-विदेश की सैकड़ों उड़ानें होती हैं और इंटरनेशनल कनेक्टिविटी के साथ यह साउथ इंडिया का सबसे बड़ा हवाई हब बन चुका है। टेक्नोलॉजी, डिजी यात्रा सुविधा और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर इसे भारत के सबसे आधुनिक और खूबसूरत एयरपोर्ट्स में शामिल करते हैं।
Most Venomous Snakes in the World: दुनिया के 10 सबसे ज़हरीले साँप, जिनसे टकराना मतलब मौत को न्योता देना
मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा- गोवा

मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गोवा के उत्तर हिस्से में मOPA नामक क्षेत्र में स्थित है और इसे 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया गया था। यह एयरपोर्ट लगभग 2,132 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और इसे PPP मॉडल पर GMR Goa International Airport Limited द्वारा विकसित किया गया है।
इसका नाम गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के सम्मान में रखा गया है। एयरपोर्ट की डिजाइन कोंकणी स्थापत्य से प्रेरित है और यह सालाना लगभग 4.4 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ भविष्य में भारत के प्रमुख एयरपोर्ट्स में गिना जाएगा।
यहाँ आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो हैंडलिंग, मल्टी-लेवल पार्किंग, वाई-फाई, स्मार्ट चेक-इन और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा उपलब्ध है, जो इसे गोवा का नया इंटरनेशनल गेटवे बनाता है।
डाबोलिम हवाई अड्डा- गोवा

डाबोलिम हवाई अड्डा, गोवा का पुराना और अब तक का मुख्य हवाई अड्डा रहा है, जो वास्को-दा-गामा शहर के पास स्थित है और लगभग 1,700 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह एयरपोर्ट सिविल और इंडियन नेवी दोनों के लिए साझा उपयोग वाला है, और यहाँ से घरेलू के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन भी होता है।
इसकी शुरुआत 1955 में हुई थी और आज भी यह गोवा आने-जाने वाले लाखों पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बना हुआ है। हालांकि अब मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने से इसका लोड थोड़ा कम हुआ है, लेकिन डाबोलिम एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी, स्थान और इतिहास इसे गोवा का एक अहम हवाई अड्डा बनाते हैं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – कोलकाता

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है और यह पूर्वी भारत का सबसे व्यस्त और प्रमुख हवाई अड्डा है।जो लगभग 1640 एकड़ क्षेत्र में फैला यह एयरपोर्ट कोलकाता के दम दम इलाके में स्थित है और पहले इसे दमदम एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था।
इसका नाम भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में रखा गया है। यहाँ दो रनवे और एक अत्याधुनिक टर्मिनल है, जो सालाना 2 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है।
इस एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों उड़ानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं जैसे फ्री वाई-फाई, कैफे, लाउंज, इमिग्रेशन और कार्गो सुविधाएं, जिससे यह पूर्वी भारत का इंटरनेशनल गेटवे बन चुका है।
बिरसा मुंडा हवाई अड्डा- रांची

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है और यह राज्य का सबसे प्रमुख हवाई अड्डा है। लगभग 1568 एकड़ भूमि में फैला हुआ यह एयरपोर्ट इंडियन एयरफोर्स और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है।
इसका नाम झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है। यह एयरपोर्ट घरेलू उड़ानों के लिए अहम है और दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।
यहाँ एक मॉडर्न टर्मिनल बिल्डिंग है जिसमें स्मार्ट चेक-इन, प्रीमियम वेटिंग लाउंज, और अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इसे पूर्वी भारत के एक उभरते हवाई हब में बदल रही हैं।
Most Dangerous Railway Tracks in The World दुनिया के 5 सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैक
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – नागपुर

डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित है और यह भारत के मध्य हिस्से में एक अहम एविएशन हब माना जाता है। यह एयरपोर्ट करीब 1,355 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसका नाम भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में रखा गया है।
नागपुर का यह हवाई अड्डा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों को संभालता है और इसकी रणनीतिक स्थिति इसे लॉजिस्टिक्स और कार्गो ऑपरेशंस के लिए आदर्श बनाती है। यहाँ आधुनिक टर्मिनल, वाई-फाई, कैफेटेरिया, पार्किंग और रनवे नाइट लैंडिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – कोच्चि

कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, केरल के कोच्चि शहर में स्थित है और यह लगभग 1,300 एकड़ में फैला हुआ भारत का पहला पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलने वाला हवाई अड्डा है। यह एयरपोर्ट 1999 में शुरू हुआ था और आज यह दक्षिण भारत के सबसे व्यस्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स में से एक है।
CIAL हर साल लाखों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सेवाएं देता है और इसकी खासियत है इसका ग्रीन एनवायरनमेंट, आधुनिक टर्मिनल्स और दुबई, सिंगापुर, मलेशिया, कुवैत जैसे शहरों से सीधी कनेक्टिविटी।
Largest Airports in India भारत के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे (क्षेत्रफल के आधार पर)
एयरपोर्ट का नाम | स्थान | क्षेत्रफल | स्थापना वर्ष |
---|---|---|---|
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | हैदराबाद, तेलंगाना | 5,500 एकड़ | 2008 |
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | नई दिल्ली | 5,106 एकड़ | 1986 (IGIA) |
केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | बेंगलुरु, कर्नाटक | 4,000 एकड़ | 2008 |
मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | मोपा, गोवा | 2,132 एकड़ | 2022 |
डाबोलिम हवाई अड्डा | वास्को-दा-गामा, गोवा | 1,700 एकड़ | 1955 |
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कोलकाता, पश्चिम बंगाल | 1,640 एकड़ | 1924 |
बिरसा मुंडा हवाई अड्डा | रांची, झारखंड | 1,568 एकड़ | 1990 |
छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | मुंबई, महाराष्ट्र | 1,500 एकड़ | 1942 |
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | नागपुर, महाराष्ट्र | 1,355 एकड़ | 1917 |
कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कोच्चि, केरल | 1,300 एकड़ | 1999 |
निष्कर्ष: Largest Airports in India
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको (Largest Airports in India) भारत के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई हो | जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे |
READ MORE: