largest Cities in India: नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम एशिया महाद्वीप में मौजूदा दृष्टिकोण से विश्व के सातवें और जनसंख्या से पूरे विश्व भर में सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत के 25 सबसे बड़े और टॉप हाइलाइटेड शहरों के बारे में जानकारी साझा करने वाले है |
कोई कहता है कि मुंबई भारत का सबसे बड़ा शहर है तो कोई कहता है कि भारत का सबसे बड़ा शहर दिल्ली है, अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हो तो आज के इस आर्टिकल में हम आपकी सभी उलझनों को दूर करने वाले हैं क्योंकि इस लेख में हम आपको भारत के टॉप 25 शहरों (25 largest Cities in India) के बारे में रूबरू करवाएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि क्षेत्रफल के आधार पर कौन सा शहर किस स्थान पर बड़ा या छोटा है |
भारत का सबसे बड़ा शहर

क्षेत्रफल के आधार पर इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत की राजधानी दिल्ली का नाम आता है | दिल्ली करीब 1,484 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला भारत का सबसे बड़ा शहर है। यह सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता का एक ऐसा मेल है जो इसे बाकी शहरों से अलग पहचान देता है।
पुरानी दिल्ली की तंग गलियों से लेकर नई दिल्ली की चौड़ी सड़कों तक, और साथ बाहरी इलाकों के तेज़ी से बढ़ते शहरी विस्तार तक – दिल्ली हर दिशा में लगातार फैलती और विकसित होती दिखती है। प्रशासनिक ज़ोन, मेट्रो शहर, सरकारी संस्थान और विविध जनसंख्या यह सभी दिल्ली को भौगोलिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी देश का सबसे बड़ा और असरदार शहर बनाते हैं।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर
क्षेत्रफल के आधार पर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अयोध्या का नाम आता है । अयोध्या सिर्फ एक धार्मिक नगरी ही नहीं बल्कि यह आज भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। 872.8 वर्ग किलोमीटर के विशाल विस्तार के साथ अयोध्या वह शहर है जहाँ इतिहास, आस्था और आधुनिक विकास एक साथ सांस लेते हैं। रामायण काल से लेकर आज के नए युग तक, यह शहर अपनी पहचान और महत्व को और भी मजबूत करता जा रहा है।
पिछले कुछ वर्षों में अयोध्या तेज़ी से बदलता नजर आ रहा है।यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर की सड़कें, एयरपोर्ट, नए पर्यटन मार्ग, घाट, और धार्मिक पर्यटन के कारण शहर के विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ गई है। राम मंदिर के निर्माण ने ना सिर्फ करोड़ों लोगों की आस्था को नया घर दिया, बल्कि शहर के आर्थिक और सामाजिक भविष्य को भी पूरी तरह बदल दिया है।
25 largest Cities in India List

| Rank | City | State / UT | Area (वर्ग किलोमीटर) |
|---|---|---|---|
| 1 | Delhi | Delhi (NCT) | 1,484 वर्ग किलोमीटर |
| 2 | Ayodhya | Uttar Pradesh | 872.8 वर्ग किलोमीटर |
| 3 | Visakhapatnam (Vizag) | Andhra Pradesh | 681.96 वर्ग किलोमीटर |
| 4 | Hyderabad | Telangana | 650 वर्ग किलोमीटर |
| 5 | Lucknow | Uttar Pradesh | 631 वर्ग किलोमीटर |
| 6 | Indore | Madhya Pradesh | 530 वर्ग किलोमीटर |
| 7 | Pune | Maharashtra | 526 वर्ग किलोमीटर |
| 8 | Ahmedabad | Gujarat | 505 वर्ग किलोमीटर |
| 9 | Jaipur | Rajasthan | 484.6 वर्ग किलोमीटर |
| 10 | Bhopal | Madhya Pradesh | 463 वर्ग किलोमीटर |
| 11 | Surat | Gujarat | 461.60 वर्ग किलोमीटर |
| 12 | Meerut | Uttar Pradesh | 450 वर्ग किलोमीटर |
| 13 | Mumbai | Maharashtra | 440 वर्ग किलोमीटर |
| 14 | Chennai | Tamil Nadu | 426 वर्ग किलोमीटर |
| 15 | Warangal | Telangana | 407.77 वर्ग किलोमीटर |
| 16 | Nashik | Maharashtra | 399 वर्ग किलोमीटर |
| 17 | Faridabad | Haryana | 388 वर्ग किलोमीटर |
| 18 | Kanpur | Uttar Pradesh | 403 वर्ग किलोमीटर |
| 19 | Nagpur | Maharashtra | 393.5 वर्ग किलोमीटर |
| 20 | Vadodara | Gujarat | 310 वर्ग किलोमीटर |
| 21 | Rajkot | Gujarat | 264 वर्ग किलोमीटर |
| 22 | Kochi | Kerala | 275 वर्ग किलोमीटर |
| 23 | Coimbatore | Tamil Nadu | 246 वर्ग किलोमीटर |
| 24 | Ghaziabad | Uttar Pradesh | 210 वर्ग किलोमीटर |
| 25 | Thane | Maharashtra | 147वर्ग किलोमीटर |
निष्कर्ष :
इस आर्टिकल में हमने आपको क्षेत्रफल के आधार पर भारत के 25 सबसे बड़े शहरों (25 largest Cities in India) के बारे में जानकारी साझा की है। आशा करते है कि आपको यह जानकारी पसंद आई हो, यदि यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को शेयर करना मत भूलना।
READ MORE :-
- How are volcanoes formed: ज्वालामुखी कैसे बनते हैं? जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई
- Top 10 Most Expensive Houses in The World 2026: यहाँ देखें दुनिया के 10 सबसे महंगे घरों की पूरी लिस्ट, कीमत जान दंग रह जाओगें
- Most Beautiful Places in Uttarkashi : ये है उत्तरकाशी की 10 सबसे खूबसूरत जगहें, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
- 10 Amazing Tourist Places in India 2025 : भारत के 10 अद्भुत पर्यटन स्थल, जहां एक बार जरूर जाना चाहिए
- Top 10 Richest States of India : ये है भारत के 10 सबसे अमीर राज्य, यहाँ देखे पूरी लिस्ट



