Largest Trains in The World: दुनिया की 5 सबसे बड़ी ट्रेनें, लंबाई -7.3 किलोमीटर

Largest Trains in The World: दुनिया की 5 सबसे बड़ी ट्रेनें, लंबाई -7.3 किलोमीटर

Largest Trains in The World: नमस्कार दोस्तों , जब भी हम ट्रेन की बात करते हैं, तो हमारे ज़हन में सिर्फ एक आम सी रेलगाड़ी की छवि उभरती है, जिसमे डिब्बों की एक कतार साथ ही सीटी बजाती हुई पटरियों पर दौड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की दुनिया में सबसे बड़ी ट्रेन कितनी बड़ी हो सकती है ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आपको जानकार हैरानी होगी की दुनिया में कुछ ऐसी भी ट्रेनें है जिनकी लंबाई इतनी होती है कि एक सिरा दिखाई दे, तब तक दूसरा नज़रों से ओझल हो चुका होता है। जो सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि चलती-फिरती दुनिया हैं।

आप बिल्कुल भी चिंता ना कीजिए क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको दुनिया की 5 सबसे बड़ी ट्रेनों ( Largest Trains in The World ) के बारे में पूरी जानकारी साझा करने वाले है, इसलिए आर्टिकले में लास्ट तक बने रहें ताकि आपको सही और पूरी जानकारी मिल सके |

Largest Trains in The World List

ट्रेन का नाम देश लंबाई / क्षमता
BHP Iron Ore Trainऑस्ट्रेलियालगभग 7.3 किलोमीटर लंबी
Union Pacific ‘Big Boy’अमेरिकावजन करीब 600 टन, लंबाई 40 मीटर
Rhaetian Railway (Glacier Express)स्विट्ज़रलैंडलगभग 1.9 किलोमीटर, 100 कोच
SNCF TGV Double-Deckerफ्रांस लंबाई लगभग 400 मीटर, स्पीड 320 km/h
China’s CRH2-380Aचीन स्पीड 486 km/h (test), लंबाई 400+ मीटर

BHP Iron Ore Train (Australia)

BHP Iron Ore Train (Australia)
BHP Iron Ore Train (Australia)

आपकी जानकारी के लिए बता दें की दुनिया की सबसे लंबी/बड़ी ट्रेन का नाम BHP Iron Ore Train है, जो की ऑस्ट्रेलिया की है | यह ट्रेन कोई आम पैसेंजर ट्रेन नहीं बल्कि ये BHP कंपनी की ये आयरन ओर ले जाने वाली मालगाड़ी है, जो ऑस्ट्रेलिया के पिलबरा क्षेत्र में खनिजों को समुद्री बंदरगाह तक पहुंचाती है।

इस ट्रेन की टोटल लंबाई 7.3 किलोमीटर है, जो की किसी छोटे शहर जितनी है | इसके अलावा इसमे आपको 682 डिब्बे देखने को मिलते है |

आपको बता दे कि इस ट्रेन को खींचने के लिए कई इंजन लगाए गए हैं, और ये अपने साथ करीब 68,000 टन तक लोहा ले जाती है। इतनी लंबी ट्रेन को चलाना आसान नहीं होता, इसलिए इसमें ऑटोमेटेड कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल होता है।

लंबाई7.3 किलोमीटर
डिब्बे682
लोकेशनवेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया

Union Pacific “Big Boy” (USA)

Union Pacific “Big Boy” (USA)
Union Pacific “Big Boy” (USA)

“Big Boy” नाम जितना प्यारा लगता है, यह इंजन उतना ही विशाल और शक्तिशाली है। जिसे की 1940 के दशक में बनाया गया था और ये अब तक के सबसे भारी स्टीम इंजनों में से एक है।

इस ट्रेन की टोटल लंबाई 40 मीटर और इसका वजन 548 टन बताया गया है| इस ट्रेन की बनावट इतनी मजबूत है कि ये अमेरिका के पहाड़ी इलाकों में भारी माल ढोने में सक्षम था।

हालांकि यह ट्रेन अब नियमित सेवा में नहीं है, लेकिन आज भी इसे अमेरिका की ऐतिहासिक और सबसे बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धियों में गिना जाता है। एक समय में यह लोहे की पटरी पर दौड़ता जंगल का राजा माना जाता था।

लंबाईलगभग 40 मीटर
वजन548 टन
लोकेशनअमेरिका

Rhaetian Railway (Switzerland)

Rhaetian Railway (Switzerland)
Rhaetian Railway (Switzerland)

Rhaetian Railway की यह ट्रेन 2022 में तब चर्चा में आई जब इसने दुनिया की सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेन होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। स्विट्ज़रलैंड के बर्फीले पहाड़ों और सुरंगों से गुजरती हुई यह ट्रेन सौ डिब्बों के साथ करीब 1900 मीटर लंबी है ।

आपको बता दे कि यह ट्रेन कोई रोज़ाना चलने वाली सेवा नहीं थी, बल्कि एक स्पेशल रिकॉर्ड बनाने के लिए चलाई गई थी। लेकिन इसने यह दिखा दिया कि पैसेंजर ट्रेनों को भी इस हद तक विस्तार दिया जा सकता है।

लंबाई1.9 किलोमीटर
डिब्बे100
लोकेशनस्विट्ज़रलैंड

SNCF TGV Double-Decker (France)

SNCF TGV Double-Decker (France)
SNCF TGV Double-Decker (France)

TGV ट्रेन के बारे में तो आपने सुन ही होगा , जिसे फ्रांस की शान कहा जाता हैं। लेकिन SNCF की TGV Duplex वर्जन एक डबल-डेकर हाई-स्पीड ट्रेन है जो यूरोप में सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेन मानी जाती है।

इसमें आपको कुल 20 डिब्बे देखने को मिलते है और इसकी अधिकतम स्पीड 320 किमी/घंटा है। TGV Duplex यात्रियों को आराम, स्पीड और तकनीक का बेहतरीन संगम देती है। ये ट्रेन सिर्फ तेज़ नहीं है, बल्कि लंबाई में भी अद्भुत है।

लंबाई400 मीटर
डिब्बे20
लोकेशनफ्रांस

China’s CRH2-380A

China’s CRH2-380A
China’s CRH2-380A

CRH2-380A चीन की हाई-स्पीड रेलवे का हिस्सा है, जो न केवल स्पीड के लिए जानी जाती है, बल्कि इसकी लंबाई भी इस लिस्ट में आने लायक है। 430 मीटर लंबी यह ट्रेन 16 कोच के साथ चलती है जो की 380 किमी/घंटा की गति पकड़ सकती है।

चीन ने इस ट्रेन को इतनी कुशलता से डिजाइन किया है कि इसके डिब्बे स्पीड के बावजूद स्थिर और आरामदायक रहते हैं। ये भविष्य की यात्रा का आज का रूप है।

लंबाई430 मीटर
लोकेशनचीन

नोट – आपकी जानकारी के लिए आपको शूचित किया जाता है की ब्लॉग पोस्ट में दी गई पूरी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर दी गई है | हालांकि यह पूरी जानकारी पूरी रिसर्च करने के बाद निकाली गई है |

निष्कर्ष:

ये ट्रेनें सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का ज़रिया नहीं, बल्कि प्रेरणा हैं,यह बताती हैं कि जब इंसान ठान ले, तो लोहे को भी सपनों की तरह उड़ाया जा सकता है। इस आर्टिकल में आपको दुनिया की 5 सबसे बड़ी ट्रेनो (Largest Trains in The World) के बारे में पूरी जानकारी साझा की गई है | हमआशा करते है की आपको यह लेख पसंद आया हो | ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें |

READ MORE:

Author

  • Auli Manjeet

    मेरा नाम Auli Manjeet है, और मुझे बचपन से ही दुनिया के अनसुलझे रहस्यों, कारों और अद्भुत जगहों को इक्स्प्लोर करने का जबरदस्त शौक रहा है। मेरे मन में हमेशा से ही यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि हमारी धरती कितनी अनोखी और रहस्यमयी है और यही जिज्ञासा “Adbhut Rahasya” की शुरुआत का कारण बनी | मेरा मकसद है कि मैं इस ब्लॉग के माध्यम से हर यूजर को सही और सच्ची जानकारी साझा करू ।

3 thoughts on “Largest Trains in The World: दुनिया की 5 सबसे बड़ी ट्रेनें, लंबाई -7.3 किलोमीटर”

  1. Pingback: Largest Railway Stations in the World: दुनिया के 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, यहाँ देखे

  2. Pingback: Smallest Trains in the World: ये है दुनिया की 5 सबसे छोटी ट्रेनें, यहाँ देखें,

  3. Pingback: Upcoming 7 Seater Cars in India 2026 : भारत में लॉन्च होने वाली यह धमाकेदार 7 सीटर कारें, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *