10 Most Dangerous Dams in the World : नमस्कार दोस्तों , क्या आपने कभी सोचा है कि एक बांध (Dam) जो कि लाखों लोगों को पानी देता है, बिजली बनाता है | सोचिए यह कितना डरावना होगा अगर कभी यही बांध गलती से टूट गया तो पूरा शहर मिनटों में पानी में डूब सकता है |
आपको बता दूँ की दुनिया में कई ऐसे भी बांध हैं जो अपनी उंचाई, पुरानी टेक्नॉलजी, या कमजोर लोकेशन की वजह से बेहद खतरनाक माने जाते हैं। जो की अगर टूट गए तो कई शहरों को पल भर में डुबो सकता है | तो चलिए जानते है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक बांधों ( 10 Most Dangerous Dams in the World ) के बारे में, जिनके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दुनिया का सबसे खतरनाक बांध

चीन का Three Gorges Dam दुनिया का सबसे खतरनाक बांध है , जो कि चीन की Yangtze नदी पर बना हुआ। ये दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोइलेक्ट्रिक डैम है और यह इतना विशाल है कि पहली बार देखकर इंसान हैरान रह जाता है।
इसकी लंबाई करीब 2,335 मीटर और ऊंचाई 185 मीटर है, यानि की जो लगभग 60 मंज़िला इमारत जितना होगा | इस बांध को बनाने का काम 1994 में शुरू हुआ और 2012 तक पूरा आपरेशनल हो गया। आज ये डैम 22,500 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता रखता है , सोचिए ये अकेले ही कई छोटे देशों से ज़्यादा पावर बनाता है। इसका जलाशय लगभग 600 किलोमीटर लंबा है ,जो कि लाखों लोगों के लिए पानी और बिजली का सहारा है।
लेकिन डर भी उतना ही बड़ा है। ये इलाका भूकंप और भूस्खलन के लिए बदनाम है। अगर कभी नेचर ने पलटी मारी और ये डैम टूट गया तो करोड़ों लोग खतरे में आ जाएंगे। सच कहूं तो इस डैम एक साथ चमत्कार भी है और खतरा भी ।
10 Most Dangerous Dams in the World List – दुनिया के 10 सबसे खतरनाक बांधों की पूरी लिस्ट

संख्या | डैम का नाम | देश | खतरे का कारण |
1 | Three Gorges Dam | चीन | भूकंप, भूस्खलन |
2 | Hoover Dam | अमेरिका | भूकंप का रिस्क |
3 | Kariba Dam | जिम्बाब्वे-जाम्बिया | संरचना में दरारें |
4 | Oroville Dam | अमेरिका | 2017 में दरार |
5 | Mosul Dam | इराक | कमजोर नींव (जिप्सम) |
6 | Glen Canyon Dam | अमेरिका | कमजोर चट्टानें |
7 | Idukki Dam | भारत (केरल) | बाढ़ और बारिश |
8 | Tarbela Dam | पाकिस्तान | पुराना डिज़ाइन, रखरखाव के मुद्दे |
9 | Bhakra Nangal Dam | भारत (हिमाचल) | विशाल आकार, भूकंप ज़ोन |
10 | Banqiao Dam | चीन | 1975 में टूटा थ |
निष्कर्ष :
दोस्तों, इस ब्लॉग पोस्ट में हमने आपको दुनियाँ के 10 सबसे खतरनाक बांधों ( 10 Most Dangerous Dams in the World ) के बारे में पूरी लिस्ट साझा की है | आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई हो | यदि जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें , ताकि उन्हें भी सही और दिलचस्प जानकारी मिल सके |
Read More;
- Top 10 Most Beautiful Cricket Stadiums: ये है दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम, जहां बैठकर मैच का आनंद लेना हर किसी का सपना है|
- Top 10 Tallest Buildings in the World: ये है दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें, जिनकी ऊंचाई देख उड़ जायेगें होश, देखे पूरी लिस्ट
- largest City in The World: ये है दुनिया के 20 सबसे बड़े शहर – आकार और जनसंख्या के हिसाब, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
- Most Dangerous Bridges in the World : यह है दुनिया के 5 दिल दहला देने वाले ब्रिज, जानिए पूरी जानकारी
- देखिए यह है दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट | Top 10 Biggest Cricket Stadium in the World 2025