Most Dangerous Plane Accidents in India: नमस्कार दोस्तों ,आपने आसमान में उड़ते बड़े- बड़े विमान तो जरूर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की यदि यह विमान कभी उड़ते – उड़ते दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो यह कितना खतरनाक हो सकता है |
हवाई जहाज़ में उड़ान भरना, आधुनिक विज्ञान की सबसे अद्भुत उपलब्धियों में से एक है, लेकिन जब यही उड़ान, दुर्घटना में बदल जाए तो यह केवल ख़बर नहीं रहती, बल्कि सैकड़ों परिवारों के लिए कभी न भरने वाले ज़ख्म बन जाते है।
हमारे देश भारत में भी कई ऐसे विमान हादसे हुए हैं जो न केवल मानव जीवन की भारी क्षति का कारण बने, बल्कि विमानन सुरक्षा के इतिहास में काले अध्याय की तरह दर्ज हो गए। तो चलिए आज हम भारत में हुए 7 सबसे खतरनाक विमान दुर्घटनाओ ( Most Dangerous Plane Accidents in India ) के बारे में पूरी जानकारी साझा करने वाले है, इसलिए आर्टिकल में लास्ट तक बनें रहे |
Most Dangerous Plane Accidents in India: भारत में हुए 7 सबसे खतरनाक विमान दुर्घटनाएँ
- एयर इंडिया फ्लाइट AI171 (12 जून 2025)
- एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344 (2020)
- एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 (2010)
- एलायंस एयर फ्लाइट 7412 (2000)
- चरखी दादरी mid-air collision (1996)
- इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 605 (1990)
- इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 113 (1988)
एयर इंडिया फ्लाइट AI171 (12 जून 2025)
अभी हाल ही में 12 जून 2025 को हुई भारतीय विमान दुर्घटना ( अहमदाबाद विमान हादसा ) इतिहास का सबसे विनाशकारी दिन बन गया | अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI171 की यह उड़ान जैसे ही अहमदाबाद से रवाना हुई तो मात्र 32 सेकंड के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान शहर के बीचों बीच Meghani Nagar में एक हॉस्टल की छत से टकराया और जलकर राख हो गया।

मिली रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लाइट पर 242 यात्री सवार थे, लेकिन जब यह हादसा हुआ तो इस दुर्घटना में 260+ मौतें हुई | इनमे में 241 यात्री थे और 19 लोग ज़मीन पर दुर्घटना का शिकार हो गए | इस दुर्घटना में से मात्र 1 व्यक्ति ही बच पाया था, जिसने टाइम से पहले अपनी जान बचा ली थी |
यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि मानव जीवन की असहायता का उदाहरण था। एक माँ का बेटा, एक बेटी की माँ, एक बच्चे का पिता सब कुछ एक पल में खत्म हो गया।
संभावित कारण:
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, टेकऑफ़ के तुरंत बाद cockpit में fuel switches ‘Run’ से ‘Cutoff’ की स्थिति में चले गए, जिससे दोनों इंजन अचानक बंद हो गए। इससे विमान ने थ्रस्ट खो दी और गिरते ही विस्फोट हुआ। आज भी इस हादसे की विस्तृत जांच चल रही है, लेकिन यह साफ है कि तकनीक, मानव त्रुटि और सिस्टम में किसी एक चूक ने सैकड़ों परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।
स्थान | अहमदाबाद |
उड़ान मार्ग | अहमदाबाद से लंदन |
विमान | Boeing 787-8 Dreamliner |
यात्रियों की संख्या | 242 |
हादसे में मृतक | 241 यात्री + 19 ज़मीन पर = 260+ मौतें |
बचने वाला | मात्र 1 व्यक्ति |
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344 (7 अगस्त 2020)

7 अगस्त 2020 को Dubai से Kozhikode आ रही यह flight COVID‑19 repatriation मिशन का हिस्सा थी। रात का समय लगातार बारिश हो रही थी और फ्लाइट ने दो बार लैंडिंग की कोशिश की लेकिन असफल रही। लेकिन तीसरी बार में विमान रनवे से फिसलकर 9‑10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और चार हिस्सों में टूट गया। इस फ्लाइट पर जिसमे 190 लोग सवार थे | जिनमें से 21 लोगों की मौत और 110 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे |
जिसका मुख्य कारण हवाईपट्टी पर Tailwind था, जो लैंडिंग को खतरनाक बनाता है और साथ ही पायलटों ने SOP का सही से पालन नहीं किया था , जिससे कंट्रोल खो गया। इस घटना ने एयरपोर्ट की डिजाइन, SOP पालन और पायलटों की ट्रेनिंग को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए।
मार्ग | दुबई से कोझिकोड |
यात्री | 190 |
मृतक | 21 |
घायल | 110+ |
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 (22 मई 2010)
22 मई, 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 जैसे ही कर्नाटक के मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची यह फ्लाइट रनवे के आखिरी सिरे से फिसल गई और खाई में गिर पड़ी। हादसा इतना भीषण था कि अधिकांश यात्रियों के शव तक पहचान में नहीं आए। इस हादसे में करीब 158 लोगों की मौत हो गई |

यह हादसा “tabletop runway” की खामियों को उजागर करने वाला बन गया। इसने सरकार को छोटे शहरों के एयरपोर्ट्स के सुरक्षा मानकों की समीक्षा पर मजबूर कर दिया।
स्थान | मेंगलुरु |
हादसे की वजह | रनवे ओवरशूट |
मृतक | 158 |
एलायंस एयर फ्लाइट 7412 (17 जुलाई 2000)
17 जुलाई 2000 को यह फ्लाइट जैसे ही पटना में लैंडिंग की ओर बढ़ रही थी तो पायलट ने गलत एंगल पर nose डाउन कर दिया | जिससे एह विमान stall हो गया और यह विमान पटना शहर के घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र के इलाके में गिर पड़ा। जिसमे 55 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोगों की मौत ग्राउंड पर हुई |

इस हादसे में कई घर जल गए और मासूम ज़िंदगियां पलभर में खत्म हो गईं। कभी न मिटने वाली स्मृति, पटना वालों के लिए आज भी ज़िंदा है।
स्थान | पटना |
मृतक | 55 onboard + 5 ग्राउंड पर |
चरखी दादरी mid-air collision (12 नवंबर 1996)
12 नवंबर 1996 में Saudi Arabian और Kazakhstan Airlines की फ्लाइटें हरियाणा में चरखी दादरी के पास हवा में सीधे टकरा गईं। यह दुनिया की सबसे जानलेवा mid-air टक्करों में से एक थी जिसमें 349 लोग मारे गए थे |

इस दुर्घटना ने Indian Air Traffic Control सिस्टम की खामियों को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया। इसके बाद देश में सेपरेट रेडियो फ्रीक्वेंसी, इंग्लिश कम्युनिकेशन अनिवार्यता और नए रडार सिस्टम्स को अनिवार्य किया गया।
मृतक | 349 |
घटना | दो विमान हवा में एक-दूसरे से टकरा गए |
इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 605 (14 फरवरी 1990)
14 फरवरी 1990 को Airbus A320, VT‑EPN,मुंबई से बैंगलोर के बीच controlled flight into terrain हुआ। बिल्कुल लैंडिंग के आखिरी क्षणों में, पायलट से instrument interpretation में गड़बड़ी हो गई। उन्होंने glide slope को मिस कर दिया और throttle सही से नहीं सम्हाल पाए। जिसमें 146 में से 92 यात्री मारे गए।

यह घटना पायलट decision-making और instrument training में सुधार का बड़ा कारण बनी।
मार्ग | मुंबई से बैंगलोर |
मृतक | 92 |
प्रकार | Controlled Flight into Terrain |
इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 113 (1988)
1988 में इस फ्लाइट ने घने कोहरे में लैंडिंग की कोशिश की और runway approach में दिशा भटक गई। जिसके कारण विमान धरती से टकराया और जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब 133 में से 129 यात्रियों की मौत हो गई। यह घटना भी visual approach, ATC और weather limitations पर केंद्रित सुधारों का कारण बनी |

भारत में हुए 7 सबसे खतरनाक विमान दुर्घटनाएँ -Most Dangerous Plane Accidents in India, List
क्रमांक | विमान का नाम | वर्ष | स्थान | मृतकों की संख्या | मुख्य कारण |
---|---|---|---|---|---|
1 | एयर इंडिया फ्लाइट AI171 | 2025 | अहमदाबाद | 260+ | टेकऑफ़ के तुरंत बाद इंजन फेल, शहर पर क्रैश |
2 | एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344 | 2020 | कोझिकोड (केरल) | 21 | बारिश, रनवे से फिसलन और घाटी में गिरना |
3 | एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 | 2010 | मेंगलुरु | 158 | रनवे ओवरशूट, टेबलटॉप एयरपोर्ट की समस्या |
4 | एलायंस एयर फ्लाइट 7412 | 2000 | पटना | 60 (55+5) | पायलट एरर, घनी आबादी पर विमान गिरा |
5 | चरखी दादरी mid-air collision | 1996 | हरियाणा (दादरी) | 349 | हवा में दो विमानों की टक्कर |
6 | इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 605 | 1990 | बैंगलोर | 92 | पायलट का गलती से लो-एल्टीट्यूड पर जाना |
7 | इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 113 | 1988 | अहमदाबाद | 129 | कोहरे में दिशा भटकना और रनवे मिस करना |
निष्कर्ष: Most Dangerous Plane Accidents in India
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत में हुए 7 सबसे खतरनाक विमान दुर्घटनाओ (Most Dangerous Plane Accidents in India ) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | आशा करते है की आपको यह लेख पसंद आया हो, यदि आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें |
READ MORE:
- Biggest Train Accidents in India: भारत की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं , यहाँ देखे
- Biggest Train Accident in The World: दुनिया की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं, यहाँ देखे
- Largest Railway Stations in the World: दुनिया के 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, यहाँ देखे
- Largest Airports in India 2025: ये है भारत के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे, देखें पूरी लिस्ट !
1 thought on “Most Dangerous Plane Accidents in India: भारत में हुए 7 सबसे खतरनाक विमान दुर्घटनाएँ”