PM Fasal Bima Yojana 2025: नमस्कार दोस्तों, सोने की चिड़ियों का देश कहा जाने वाले प्रसिद्ध भारत में खेती सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों की जीवनरेखा भी है। लेकिन यह जीवनरेखा हमेशा सुरक्षित नहीं होती क्योंकि मौसम की मार, प्राकृतिक आपदाएँ, कीट हमले और बीमारियाँ हमारी कई महीनों की मेहनत को पलक झपकते ही बर्बाद कर सकते है।
इन्हीं चुनौतियों से किसानों को राहत दिलाने के लिए भारत सरकार ने 18 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana 2025) शुरू की। यह योजना खेती को एक मजबूत सुरक्षा कवच देती है, ताकि किसान विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सकें।
तो चलिए बिना देरी के आज हम इस आर्टिकल में जानेगें की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana 2025) क्या है, इस योजना के मुख्य उद्देश्य , प्रीमियम दरें और कवरेज, योग्यता, नुकसान, फायदे, उपलब्धियाँ और ,ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इन सभी के बारे में पूरी जानकारी आगे इस लेख में साझा की गई है |
PM Fasal Bima Yojana 2025 क्या है?

आपको बता दें की PMFBY एक सरकारी फसल बीमा योजना है जो किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट हमलों, और बीमारियों से होने वाले नुकसान से बचाती है। इसकी खासियत यह है कि यह बुवाई से लेकर कटाई और भंडारण तक पूरे फसल चक्र को कवर करती है।
PM Fasal Bima Yojana के मुख्य उद्देश्य–
उद्देश्य | विवरण |
---|---|
जोखिम कम करना | प्राकृतिक आपदा, कीट या बीमारी से नुकसान का मुआवज़ा देना |
वित्तीय स्थिरता | किसान को खेती जारी रखने की क्षमता देना |
तकनीकी मदद | सटीक नुकसान आकलन के लिए सैटेलाइट, ड्रोन और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल |
निवेश बढ़ावा | किसानों को नई तकनीक और बेहतर बीज अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना |
प्रीमियम दरें और कवरेज
फसल का प्रकार | किसान द्वारा दिया जाने वाला प्रीमियम | सरकार द्वारा वहन किया जाने वाला हिस्सा |
---|---|---|
खरीफ फसल | 2% | 98% |
रबी फसल | 1.5% | 98.5% |
वाणिज्यिक/बागवानी फसल | 5% | 95% |
योग्यता:-
- ऋणधारक किसान – जिनके पास मौसमी कृषि कार्यों के लिए लोन है।
- गैर-ऋणधारक किसान – जो बिना लोन के खेती करते हैं।
- भूमि मालिक और किरायेदार दोनों पात्र हैं।
योजना के अंतर्गत कवर किए गए नुकसान
श्रेणी | उदाहरण |
---|---|
प्राकृतिक आपदाएँ | सूखा, बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, ओलावृष्टि |
कीट और रोग | फसल पर कीट हमला, वायरल या बैक्टीरियल रोग |
कटाई के बाद नुकसान | बारिश, चक्रवात |
स्थानीय आपदा | बिजली गिरना, आग लगना |
PM Fasal Bima Yojana 2025 तक उपलब्धियाँ
मापदंड | आँकड़े |
---|---|
पंजीकृत किसान | 4.19 करोड़ (32% वृद्धि) |
कुल आवेदन | 78.40 करोड़ |
कुल मुआवज़ा भुगतान | ₹1.83 लाख करोड़ |
वैश्विक स्थिति | दुनिया की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना |
सरकार द्वारा किए गए सुधार
सुधार | उद्देश्य |
---|---|
राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (NCIP) | ऑनलाइन नामांकन और दावा प्रक्रिया |
डिजिक्लेम मॉड्यूल | 12% जुर्माने के साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित |
YES-Tech और WINDS | रिमोट सेंसिंग और मौसम डेटा आधारित आकलन |
‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ | किसानों को पॉलिसी रसीद सीधे देना |
KRPH हेल्पलाइन 14447 | त्वरित शिकायत समाधान |
भारत के 10 अद्भुत पर्यटन स्थल, जहां एक बार जरूर जाना चाहिए -10 Amazing Tourist Places in India 2025
PM Fasal Bima Yojana 2025 के फायदे
- कम प्रीमियम, अधिक कवरेज
- तेज़ मुआवज़ा भुगतान
- टेक्नोलॉजी से सटीक आकलन
- किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि
- कृषि में निरंतर निवेश की क्षमता
PM Fasal Bima Yojana 2025 Online Apply
अगर आप अपनी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। अब इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी है, जिसे आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:–
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmfby.gov.in पर विज़िट करें।
- Farmer Corner’ पर क्लिक करें – होमपेज पर आपको Farmer Corner का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। इससे आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर पहुंच जाएंगे।
- रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें – सभी ज़रूरी रजिस्ट्रेशन जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि ध्यानपूर्वक भरें।
- सफल रजिस्ट्रेशन के बाद
रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर दोबारा Farmer Corner पर जाएं और Apply for Crop Insurance Yourself पर क्लिक करें। - लॉगिन करें
अब अपने रजिस्टर किए गए यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें। - ओटीपी वेरिफिकेशन करें
ज़रूरी डिटेल्स भरें, ओटीपी मांगे, उसे दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें। - आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
पूरा आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज (जैसे पहचान पत्र, भूमि से संबंधित कागजात आदि) अपलोड करें। - प्रीमियम का भुगतान करें
अब बीमा प्रीमियम की राशि का ऑनलाइन भुगतान करें। - आवेदन की स्थिति जांचें
भुगतान के बाद, आप वेबसाइट पर Application Status ऑप्शन से अपने आवेदन की स्थिति कभी भी ट्रैक कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हमने आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana 2025) से सम्बंधित पूरी जानकारी इस ब्लॉग पोस्ट में साझा की है | आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई हो ,पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सिर्फ एक बीमा नहीं, बल्कि किसानों के लिए सुरक्षा का एक वादा है। जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर जरूर करें |