Top 10 Tallest Buildings in India 2025: नमस्कार दोस्तों, बदलते समय के साथ – साथ भारत बहुत तेजी से बदल रहा है, यहाँ की ऊंची- ऊंची इमारतों ने हमेशा से ही दुनिया को अपनी इमारतों और वास्तुकला से चौंकाया है।
मुंबई की भीड़-भाड़ वाली सड़कों से लेकर नोएडा और गुरुग्राम के स्मार्ट शहरों तक, आज भारत का आकाश मानो बादलों को छू रहा है। इन इमारतों को देखकर न सिर्फ़ इंजीनियरिंग का कमाल नज़र आता है, बल्कि यह भी समझ आता है कि भारत अब सपनों को हकीकत में बदलने में पीछे नहीं है।
आपने अपने आस – पास बनी ऊंची- ऊंची इमारतें तो बहुत देखी होंगी , लेकिन क्या इन इमारतों को देखकर आपने कभी सोचा है की भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन सी होगी और यह इमारत भारत के कौन से राज्य मे होगी | आपको जानकार हैरानी होगी की भारत में कुछ इतनी ऊंची – ऊंची इमारतें है की जिसके सामने इंसान चींटी की भांति नजर आत है |
तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की 10 सबसे ऊंची इमारतों (Top 10 Tallest Buildings in India 2025) के बारे में जानकारी साझा करने आले है ,इसलिए आर्टिकल में लास्ट तक बने रहे |
Top 10 Tallest Buildings in India 2025 | भारत की 10 सबसे ऊंची इमारत
- Palais Royale
- World One
- World View
- The Park (Worli)
- Imperial Towers (Twin Towers)
- Three Sixty West Tower A
- Omkar 1973 (Tower A)
- Crescent Bay Tower 6
- Indiabulls Sky Forest
- Lodha Bellissimo
1. Palais Royale ( मुंबई ) – भारत की सबसे बड़ी इमारत

आपको बता दें की भारत की सबसे ऊंची इमारत Palais Royale है, जो न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे भारत की पहली सुपर टॉल इमारत कहलाती है, जो की मुंबई शहर मे स्तिथ है | मुंबई जिसे की सपनों का शहर कहा जाता है, हमेशा से ही ऊँचाई और सपनों का प्रतीक रहा है। इ
इस इमारत की ऊँचाई लगभग 320 मीटर (1,050 फीट) है जिसमे की 88 मंज़िलें हैं। जब इसे बनाया गया था, तो इसका मकसद सिर्फ एक गगनचुंबी इमारत खड़ी करना नही, बल्कि भारत में luxury living का एक नया आयाम गढ़ना था।
ऊंचाई | 320 मीटर (88 मंज़िलें ) |
स्थान | लोअर परेल, मुंबई |
अगर आप भी मुंबई की व्यस्त सड़कों पर खड़े होकर ऊपर Palais Royale इमारत को देखेंगे, तो यह सचमुच ऐसा लगता है मानो यह इमारत आसमान को छू रही हो |
2. World One ( मुंबई ) – भारत की दूसरी सबसे बड़ी इमारत

World One भारत की दूसरी सबसे बड़ी इमारत है | जिसकी ऊँचाई करीब 280 मीटर (919 फीट) है और इसमें 76 मंज़िलें हैं। इस इमारत को भारत की सबसे शानदार Residential Skyscrapers में गिना जाता है, जिसे की Lodha Group द्वारा बनाया गया था। आपको बता दें की यहाँ के अपार्टमेंट्स की कीमत करोड़ों में है और इसकी बालकनी से आप अरब सागर का शानदार नज़ारा देख सकते हैं।
ऊंचाई | 280 मीटर (76 मंज़िलें) |
स्थान | लोअर परेल, मुंबई |
सोचिए, अगर आप World One के 70वें फ़्लोर पर खड़े होकर बाहर झाँकते हैं, तो नीचे की कारें और सड़कें खिलौनों जैसी छोटी लगती हैं। कई लोग कहते हैं कि यहाँ खड़े होकर लगता है जैसे आप बादलों की शांति में पहुँच गए हों।
3. Lodha World View ( मुंबई ) – भारत की तीसरी सबसे बड़ी इमारत

Lodha World View की ऊँचाई लगभग 280 मीटर (909 फीट) है और इसमें करीब 82 मंज़िलें हैं। यह केवल एक इमारत नहीं बल्कि एक ऐसी शाही पहचान है जो बताती है कि भारत की आधुनिक लाइफस्टाइल कितनी तेज़ी से दुनिया के बराबर खड़ी हो चुकी है|
ऊंचाई | 280 मीटर (82 मंज़िलें) |
स्थान | लोअर परेल, मुंबई |
कल्पना कीजिए, अगर आप World View की 75वीं मंज़िल पर खड़े होकर मुंबई को निहार रहे हो और नीचे लाखों गाड़ियाँ, गगनचुंबी इमारतें और अरब सागर की लहरें, सब कुछ आपके सामने फैला है। ऐसा लगता है जैसे शहर आपकी मुट्ठी में हो और आप सचमुच बादलों के बीच खड़े हों।
Top 10 Tallest Buildings in India 2025, List : भारत की 10 सबसे ऊँची इमारतें (2025)
संख्या | इमारत का नाम | शहर | ऊँचाई | मंज़िलें | पूरा होने का वर्ष |
1 | Palais Royale | मुंबई | 320 मीटर | 88 | 2023 |
2 | Lokhandwala Minerva | मुंबई | 300 मीटर | 90 | 2023 |
3 | Lodha World One | मुंबई | 280 मीटर | 76 | 2020 |
4 | The Park (Worli) | मुंबई | 268 मीटर | 78 | 2020 |
5 | Imperial Towers (Twin Towers) | मुंबई | 256 मीटर | 60 | 2010 |
6 | Three Sixty West Tower A | मुंबई | 255 मीटर | 66 | 2022 |
7 | Omkar 1973 (Tower A) | मुंबई | 252 मीटर | 75 | 2022 |
8 | Crescent Bay Tower 6 | मुंबई | 239 मीटर | 64 | 2019 |
9 | Indiabulls Sky Forest | मुंबई | 210 मीटर | 65 | 2021 |
10 | Lodha Bellissimo | मुंबई | 200 मीटर | 53 | 2014 |
निष्कर्ष :
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत की 10 सबसे ऊंची इमारतों ( Top 10 Tallest Buildings in India 2025 ) के बारे में पूरी जानकारी साझा की गई है | भारत की ये ऊंची-ऊंची इमारतें सिर्फ़ कंक्रीट और स्टील का ढांचा नहीं हैं, बल्कि ये भारत की प्रगति, सपनों और Modern Lifestyle की तस्वीर हैं। यह इमारतें हमें बताती हैं कि भारत अब सिर्फ़ अतीत की विरासत पर नहीं, बल्कि भविष्य की ऊंचाइयों पर भी गर्व करता है |
आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो, जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें |
NOTE: इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी इन्टरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर है, हालांकि पूरी रिसर्च करने के बाद ही हमने आपके लिए यह ब्लॉग पोस्ट तैयार किया है |
READ MORE :
- largest City in The World: ये है दुनिया के 20 सबसे बड़े शहर – आकार और जनसंख्या के हिसाब, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
- Best Fighter Jets in the World: ये है दुनिया के 10 सबसे सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमान, जिनके आगे टिकना असंभव है, देखें पूरी लिस्ट
- देखिए यह है दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट | Top 10 Biggest Cricket Stadium in the World 2025
- यह है भारत के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए ,अपडेटेड लिस्ट 2025
- यह है भारत के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 2025 अपडेटेड लिस्ट