Top 10 Biggest Airports in the World 2025: नमस्कार दोस्तों , जैसा की आपको मालूम होगा की हवाई यात्रा आज की दुनिया का सबसे तेज़ और आरामदायक साधन बन चुका है। हर साल करोड़ों यात्री दुनिया भर में फ्लाइट्स के ज़रिए सफर करते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में इतने सारे हवाई अड्डे है, लेकिन उन सब मे से सबसे बड़ा हवाई अड्डा कौन सा है | तो आइए जानते हैं दुनिया के शीर्ष 10 सबसे बड़े हवाई अड्डों ( Top 10 Biggest Airports in the World 2025 ) के बारे में ,जो की आकार और सुविधाओ में किसी शहर से कम नहीं लगता |
Top 10 Biggest Airports in the World 2025 : दुनिया के शीर्ष 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे
1. किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dammam, Saudi Arabia)

आपको बता दें की किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट न सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, बल्कि इसे “एयरपोर्ट सिटी“के नाम से भी कहा जाता है। इस एयरपोर्ट का आकार इतना बड़ा है कि यह कई छोटे देशों (जैसे बहरीन) से भी बड़ा है। यहाँ पर छह विशाल रनवे हैं और आधुनिक टर्मिनल्स यात्रियों को एक लग्ज़री अनुभव देते हैं।
स्थान | दमाम, सऊदी अरब |
क्षेत्रफल | लगभग 780 वर्ग किलोमीटर |
इस एयरपोर्ट के अंदर मस्जिद, होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रॉयल टर्मिनल जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं। खास बात यह है कि यहाँ की डिज़ाइन इस्लामिक आर्किटेक्चर और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण है। यह एयरपोर्ट सऊदी अरब के तेल और बिज़नेस हब को पूरी दुनिया से जोड़ता है।
2. डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Denver, USA)

डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIA) अमेरिका का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। इसका फैलाव इतना विशाल है कि इसमें मैनहैटन (New York) जैसी बड़ी सिटी भी आराम से समा सकती है।
स्थान | कोलोराडो, अमेरिका |
क्षेत्रफल | 135 वर्ग किलोमीटर |
यहाँ दुनिया का सबसे लंबा पब्लिक रनवे है, जिसकी लंबाई लगभग 4.8 किलोमीटर है। इसका मतलब है कि यहाँ से भारी से भारी और सबसे बड़े विमान भी आसानी से उड़ान भर सकते हैं। डेनवर एयरपोर्ट अपनी अनोखी छत की डिजाइन के लिए भी फेमस है, जो बर्फ से ढकी रॉकी माउंटेन्स (Rocky Mountains) जैसी दिखती है।
3. डलास/फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dallas, USA)

डलास/फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DFW) अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यह एयरपोर्ट इतना बड़ा है कि इसका अपना पोस्टल ज़िप कोड है और यह अमेरिका के कई छोटे शहरों से भी बड़ा है।
स्थान | टेक्सास, अमेरिका |
क्षेत्रफल | 70 वर्ग किलोमीटर |
फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 5 रनवे है और यह हर साल करोड़ों यात्रियों को सेवा प्रदान करता है। यह एयरपोर्ट अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) का सबसे बड़ा हब है, जहाँ से दुनियाभर के सैकड़ों डेस्टिनेशन के लिए उड़ानें जाती हैं। इस एयरपोर्ट का आकार इतना बड़ा है कि यात्रियों को टर्मिनल से टर्मिनल तक ले जाने के लिए विशेष स्काईलिंक ट्रेन सिस्टम चलाया जाता है।
यह हवाई अड्डा न सिर्फ़ ट्रैवलिंग के लिहाज़ से, बल्कि टेक्सास की आर्थिक गतिविधियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
Largest Airports in India 2025: ये है भारत के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे, देखें पूरी लिस्ट !
4. ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Orlando, USA)

ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (MCO) अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और फ्लोरिडा का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना जाता है। यह एयरपोर्ट कभी McCoy Air Force Base हुआ करता था, और इसी वजह से इसका IATA कोड MCO रखा गया।
स्थान | फ्लोरिडा, अमेरिका |
क्षेत्रफल | 53 वर्ग किलोमीटर |
ऑरलैंडो दुनिया का सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है क्योंकि यहाँ डिज़्नी वर्ल्ड और यूनिवर्सल स्टूडियो जैसे आकर्षण मौजूद हैं। हर साल यहाँ 5 करोड़ से ज़्यादा यात्री आते-जाते हैं।
एयरपोर्ट में अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पीपल मूवर ट्रेन है, जो यात्रियों को अलग-अलग टर्मिनल से जोड़ती है। इसके अलावा, यहाँ बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित होती हैं, जो यूरोप, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों से जुड़ी हैं।
World Most Dangerous Fighter Planes: ये है दुनिया के 5 सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, जानिये सबसे टॉप पर कौन है
5. वॉशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Washington D.C., USA)

वॉशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमेरिका की राजधानी का सबसे प्रमुख हवाई अड्डा है। इसका नाम अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन फोस्टर डलेस के नाम पर रखा गया है। यहाँ का टर्मिनल डिज़ाइन बेहद आधुनिक और अनोखा है, जिसे मशहूर आर्किटेक्ट Eero Saarinen ने डिज़ाइन किया था। एयरपोर्ट का ढांचा ऐसा है कि यह भविष्य में बढ़ती यात्रियों की संख्या को आसानी से संभाल सके।
स्थान | वर्जीनिया, अमेरिका |
क्षेत्रफल | 48 वर्ग किलोमीटर |
डलेस एयरपोर्ट खासकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रसिद्ध है। यूरोप, एशिया और मध्य पूर्व से आने वाली अधिकांश उड़ानें यहीं उतरती हैं। यह एयरपोर्ट हर साल लगभग 2.5 करोड़ यात्री हैंडल करता है।
Top 10 Biggest Airports in the World 2025, List
संख्या | हवाई अड्डा (Airport) | स्थान (देश) | क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर) |
1 | King Fahd International Airport | दमाम, सऊदी अरब | 780 |
2 | Denver International Airport | कोलोराडो, अमेरिका | 135 |
3 | Dallas/Fort Worth International Airport | टेक्सास, अमेरिका | 70 |
4 | Orlando International Airport | फ्लोरिडा, अमेरिका | 53 |
5 | Washington Dulles International Airport | वर्जीनिया, अमेरिका | 48 |
6 | Beijing Daxing International Airport | बीजिंग, चीन | 47 |
7 | George Bush Intercontinental Airport | ह्यूस्टन, अमेरिका | 40 |
8 | Shanghai Pudong International Airport | शंघाई, चीन | 39 |
9 | Cairo International Airport | काहिरा, मिस्र | 37 |
10 | Soekarno–Hatta International Airport | जकार्ता, इंडोनेशिया | 30 |
निष्कर्ष :
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको दुनिया के शीर्ष 10 सबसे बड़े हवाई अड्डों (Top 10 Biggest Airports in the World 2025) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है| दुनिया के ये हवाई अड्डे सिर्फ यात्रा का साधन नहीं बल्कि खुद में एक अनोखा अनुभव हैं। विशाल आकार, आधुनिक टेक्नोलॉजी और लग्ज़री सुविधाओं की वजह से ये एयरपोर्ट हर यात्री के सफर को खास बना देते हैं।
आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो , यदि जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल तो शेयर जरूर करें |
NOTE: आपको सूचित किया जाता है की ब्लॉग पोस्ट में दी गई पूरी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर है |
READ MORE :