Top 10 Poorest States in India 2025: ये है भारत के 10 सबसे गरीब राज्य, जानिए सबसे गरीब कौन

Top 10 Poorest States in India 2025: ये है भारत के 10 सबसे गरीब राज्य, जानिए सबसे गरीब कौन

Top 10 Poorest States in India 2025: नमस्कार दोस्तों, हमारा देश भारत जितना बड़ा है, उतना ही अलग भी है। आपने देखा होगा कि भारत में कहीं मुंबई की चमचमाती नाइटलाइफ है तो कहीं बिहार जैसे कई गाँवों में आज भी लोग बिजली का इंतज़ार करते- करते थक जाते हैं। साफ शब्दों में कहूँ तो भारत में अमीरी और गरीबी का फर्क बहुत बड़ा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की आखिर बिहार के अलावा 2025 में कौन – कौन से राज्य सबसे ज्यादा गरीबी झूझ रहे हैं ? जहां आज भी बेसिक चीजें जैसे – शिक्षा, अस्पताल, साफ पानी, और नौकरी लोगों को किसी सपने जैसे लगते हैं |

तो चलिए इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे कि आखिर 2025 में कौन- कौन से है वह भारत मे 10 सबसे गरीब शहर (Top 10 Poorest States in India 2025), जहां सबसे ज्यादा गरीबी है, लेटेस्ट रेपोर्ट्स के अनुसार –

भारत का सबसे गरीब राज्य

भारत का सबसे गरीब राज्य
भारत का सबसे गरीब राज्य – बिहार

अगर बात की जाए भारत के सबसे गरीब राज्य की तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर बिहार का नाम आता है नीति आयोग और अन्य रेपोर्ट्स के अनुसार यहाँ लगभग हर दूसरा इंसान गरीबी रेखा के नीचे जी रहा है। यानि की करीब 52% लोग गरीबी में जी रहे हैं।

गरीबी के प्रमुख कारण –

  • शिक्षा की कमी – पढ़ाई और कौशल प्रशिक्षण की सुविधा का अभाव।
  • बेरोज़गारी – उद्योग और रोज़गार के अवसर कम।
  • तेज़ जनसंख्या वृद्धि – साधन सीमित, लोग ज़्यादा।
  • कृषि पर निर्भरता – खेती अस्थिर और जोखिमभरी।
  • स्वास्थ्य सेवाओं की कमी – इलाज महँगा और अस्पताल कम।
  • भ्रष्टाचार – योजनाओं का लाभ सही लोगों तक नहीं पहुँचता।
  • कमज़ोर बुनियादी ढाँचा – सड़क, बिजली, पानी और इंटरनेट की कमी।

आप ही सोचिए की इतना बड़ा राज्य होने के वावजूद भी यहाँ के लोग आज भी बिजली, पानी और अपनी बेसिक जरूरतों के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं।

Top 10 Richest States of India : ये है भारत के 10 सबसे अमीर राज्य, यहाँ देखे पूरी लिस्ट

भारत का दूसरा सबसे गरीब राज्य

भारत का दूसरा सबसे गरीब राज्य
भारत का दूसरा सबसे गरीब राज्य – झारखंड

भारत का दूसरा सबसे गरीब राज्य झारखंड है|लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि झारखंड को “खनिजों का भंडार” भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ कोयला, लोहा, तांबा, अभ्रक सब कुछ मिलता है।

लेकिन अब सोचने वाली बात यह है कि इतने संसाधन होने के बावजूद भी यहाँ के लोग आज भी गरीबी में जी रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड का गरीबी अनुपात करीब 42% है।

गरीबी के प्रमुख कारण –

  • खनन से धन तो बनता है, लेकिन उसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुँच पाता।
  • शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ बेहद कमजोर हैं।
  • सड़कें और संपर्क साधन ठीक न होने से विकास धीमा है।
  • कृषि अभी भी पिछड़ी हुई है और लोगों की आय बहुत कम है।
Biggest Railway Station in India: ये है भारत के 20 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, यहाँ देखे पूरी लिस्ट

भारत का तीसरा सबसे गरीब राज्य

भारत का तीसरा सबसे गरीब राज्य
भारत का तीसरा सबसे गरीब राज्य- उत्तरप्रदेश

भारत के सबसे गरीब राज्यों की लिस्ट उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर है | उत्तरप्रदेश जो कि इंडिया का जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है। जहां की आबादी करीब 25 करोड़ है, यानि की इसके सामने पूरा पाकिस्तान भी छोटा पड़ जाए।

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, लेकिन गरीबी के मामले में भी यह तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक UP का गरीबी का अनुपात करीब 37-38% है।

गरीबी के प्रमुख कारण –

  • यहाँ की जनसंख्या बहुत ज़्यादा है और साधन सीमित हैं।
  • लोग ज़्यादातर खेती पर निर्भर हैं, लेकिन आमदनी कम है।
  • उद्योग और फैक्ट्रीज़ सिर्फ शहरों तक ही सीमित हैं।
  • स्वास्थ्य और शिक्षा की गुणवत्ता ग्रामीण इलाकों में अच्छी नहीं है।
  • गाँवों में आज भी रोजगार के अवसर बहुत कम हैं।
  • ज्यादा आबादी होने की वजह से संसाधन और सुविधाएँ कम पड़ जाती हैं।
Largest Dams in India: ये है भारत के 10 सबसे बड़े डैम, यहाँ देखे पूरी लिस्ट

Top 10 Poorest States in India 2025 List : भारत के 10 सबसे गरीब राज्यों की सूची

संख्या राज्य गरीबी दर %
1 Bihar52%
2 Jharkhand42%
3 Uttar Pradesh37–38%
4 Madhya Pradesh36.5%
5 Meghalaya32–33%
6 Assam32% approx
7 Chhattisgarh29–30%
8 Odisha28–30%
9 Rajasthan28–30%
10 West Bengal21–25%

निष्कर्ष:

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत के 10 सबसे गरीब राज्यों (Top 10 Poorest States in India 2025) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है , आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो ,जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे |

Read More:

Author

  • Auli Manjeet

    मेरा नाम Auli Manjeet है, और मुझे बचपन से ही दुनिया के अनसुलझे रहस्यों, कारों और अद्भुत जगहों को इक्स्प्लोर करने का जबरदस्त शौक रहा है। मेरे मन में हमेशा से ही यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि हमारी धरती कितनी अनोखी और रहस्यमयी है और यही जिज्ञासा “Adbhut Rahasya” की शुरुआत का कारण बनी | मेरा मकसद है कि मैं इस ब्लॉग के माध्यम से हर यूजर को सही और सच्ची जानकारी साझा करू ।

1 thought on “Top 10 Poorest States in India 2025: ये है भारत के 10 सबसे गरीब राज्य, जानिए सबसे गरीब कौन”

  1. Pingback: Shweta Mahara Net Worth: उत्तराखण्ड की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता महरा निकली करोड़ों की सम्पति की मालकिन, जानिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *