Top 10 Tallest Buildings in the World : नमस्कार दोस्तों ,आज के इस दौर में इमारतें सिर्फ़ रहने या काम करने की जगह नहीं रही, बल्कि इंसान की महत्वाकांक्षा और इंजीनियरिंग की ताक़त का प्रतीक बन चुकी हैं। जब भी कोई नई गगनचुंबी इमारत बनती है, तो ऐसा लगता है मानो इंसान आसमान को छूने की कोशिश कर रहा हो।
लेकिन क्या आपके मन में कभी यह जानने की जिज्ञासा हुई की दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है और वह इमारत कितनी ऊंची होगी | यदि आपको नहीं मालूम तो चलिए इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतों ( Top 10 Tallest Buildings in the World ) के बारे में पूरी जानकारी साझा करने वाले है, जिनके बारे में पढ़कर आपको मजा आने वाला है। इसलिए आर्टिकल में लास्ट तक बने रहें |
Top 10 Tallest Buildings in the World ( दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें )

1. बुर्ज खलीफ़ा – दुनिया की सबसे ऊँची इमारत
आपको बता दें की बुर्ज खलीफ़ा (Burj Khalifa) दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है, जो की दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित है | इसकी ऊँचाई 828 मीटर (2,717 फीट) है और इसमें कुल 163 मंज़िलें हैं। जिसे कि आधुनिक इंजीनियरिंग का चमत्कार कहा जाता है।
ऊंचाई | 828 मीटर (2,717 फीट) |
मंज़िलें | 163 मंज़िलें |
इस इमारत का निर्माण 2010 में पूरा हुआ था और तब से लेकर आज तक यह इमारत दुनिया की सबसे ऊँची गगनचुंबी इमारत बनी हुई है। इसका डिज़ाइन एक रेगिस्तानी फूल “हाइमनोकैलिस” (Hymenocallis) से प्रेरित है।
खास बातें:-
- यहाँ से आप पूरे दुबई शहर और खाड़ी (Gulf) का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं।
- 124वीं और 148वीं मंज़िल पर बने Observation Deck से सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
- इस इमारत में लक्ज़री होटल, ऑफिस, रेस्टोरेंट और आवासीय फ्लैट मौजूद हैं।
- दुबई फाउंटेन, जो इसके ठीक नीचे है, रात में जगमगाती रोशनी और संगीत के साथ अद्भुत दृश्य पेश करता है।
भारत के 10 अद्भुत पर्यटन स्थल, जहां एक बार जरूर जाना चाहिए -10 Amazing Tourist Places in India 2025
2. मर्डेका 118 – दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत
मलेशिया में स्थित मर्डेका 118 (Merdeka 118) दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत है। जिसकी ऊँचाई करीब 678.9 मीटर (2,227 फीट) है और इसमें कुल 118 मंज़िलें हैं। इसका नाम “मेरडेका” मलेशियाई स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा हुआ है, जिसका मतलब होता है “आज़ादी”।
ऊंचाई | 678.9 मीटर (2,227 फीट) |
मंज़िलें | 18 मंज़िलें |
खास बातें :-
- इस टॉवर का डिज़ाइन मलेशिया की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का मेल है।
- यहाँ लक्ज़री होटल, दफ़्तर, शॉपिंग एरिया और दुनिया का सबसे ऊँचा होटल भी मौजूद है।
- इसका आकार ऐसा बनाया गया है कि यह आकाश की ओर उठते हुए चमकते हीरे जैसा दिखाई देता |
- इसका निर्माण कार्य 2022 में पूरा हुआ।
अगर कोई यात्री रात में कुआलालंपुर की सड़कों से इस इमारत को देखे तो उसे ऐसा लगेगा जैसे कोई विशाल हीरा आसमान में चमक रहा हो। यही वजह है कि मेरडेका 118 को मलेशिया की नई पहचान माना जाता है।
दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन | World Most Beautiful Railway Stations
3. शंघाई टॉवर – दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची इमारत

आपको बता दूँ की शंघाई टॉवर (Shanghai Tower) चीन के शंघाई शहर में स्थित है, और यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची इमारत है। जिसकी टोटल ऊँचाई 632 मीटर और इसमें कुल 128 मंज़िलें हैं। यह टॉवर 2015 में बनकर पूरा हुआ था | यह टावर अपनी घुमावदार आकृति के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
ऊंचाई | 632 मीटर |
मंज़िलें | 128 मंज़िलें |
खास बातें :-
- इसका डिज़ाइन हवा के दबाव को कम करने के लिए घुमावदार बनाया गया है, जिससे यह ऊँचाई पर भी मज़बूत खड़ा रहता है।
- इसमें दुनिया की सबसे तेज़ लिफ्टों में से एक है, जो 20.5 मीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार से चलती है।
- इसमें ऑफिस, होटल, रिटेल स्पेस और ऑब्ज़र्वेशन डेक मौजूद हैं।
- यह इमारत “सस्टेनेबल आर्किटेक्चर” का उदाहरण मानी जाती है क्योंकि इसमें डबल-लेयर ग्लास वॉल लगाई गई है, जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है।
यह है दुनिया के 5 सबसे रहस्यमई स्थान, जानकार उड़ जायेगे होश ,Most Mysterious Places In The World
Top 10 Tallest Buildings in the World 2025 : यहाँ देखें पूरी लिस्ट
संख्या | इमारत का नाम | स्थान | ऊंचाई | मंज़िलें |
1 | बुर्ज खलीफ़ा | दुबई, UAE | 828 मीटर | 163 |
2 | मेरडेका 118 | कुआलालंपुर, मलेशिया | 678.9 मीटर | 118 |
3 | शंघाई टॉवर | शंघाई, चीन | 632 मीटर | 128 |
4 | अबराज अल-बैत | मक्का, सऊदी अरब | 601 मीटर | 120 |
5 | पिंग आन फाइनेंस सेंटर | शेनझेन, चीन | 599 मीटर | 115 |
6 | लोटे वर्ल्ड टॉवर | सियोल, दक्षिण कोरिया | 555 मीटर | 123 |
7 | वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर | न्यूयॉर्क, USA | 541 मीटर | 104 |
8 | ग्वांगझू CTF फाइनेंस सेंटर | ग्वांगझू, चीन | 530 मीटर | 111 |
9 | तियानजिन CTF फाइनेंस सेंटर | तियानजिन, चीन | 530 मीटर | 98 |
10 | ताइपे 101 | ताइपे, ताइवान | 508 मीटर | 101 |
निष्कर्ष :
आज के इस आर्टिकल में हने आपको दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतों ( Top 10 Tallest Buildings in the World ) की पूरी लिस्ट साझा की है | आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई हो, जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर जरूर करें |
NOTE: इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी इन्टरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर है, हालांकि पूरी रिसर्च करने के बाद ही हमने आपके लिए यह ब्लॉग पोस्ट तैयार किया है |
Read Also:
- Tallest Buildings in India 2025: ये है भारत की 10 सबसे ऊंची इमारत, जिनकी ऊंचाई देख उड़ जायेगें होश, देखें पूरी लिस्ट यहाँ
- Dangerous Airport In The World: ये है दुनिया के 5 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, जहां जहाज उड़ाना हर किसी के बस की बात नहीं
- जानिए क्या है अमरनाथ गुफा का रहस्य 2025 , साथ ही इतिहास और यात्रा गाइड
- Top 5 Haunted Places in India: भारत की 5 सबसे डरावनी जगहें, जहां जाने से आज भी रूह कांप उठती है
Pingback: Most Dangerous Dams in the World : ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक बांध, यहाँ देखें पूरी लिस्ट