Top 5 Biggest Tanks of Indian Army : नमस्कार दोस्तों, जब भी हम भारत की सेना की ताकत के बारे में बात करते हैं, तो हमारे जहन में सबसे पहले आकाश में गरजते लड़ाकू विमान, ज़मीन पर गूंजती तोपें, और सबसे अहम टैंक का नाम याद आता है |
यह टैंक सिर्फ लोहे की भारी मशीनें ही नहीं होती , बल्कि ये उस देश की ताकत का प्रतीक भी होते हैं जो सीमाओं की रक्षा करते हैं, दुश्मनों के होश उड़ाते हैं और जरूरत पड़ने पर मैदान में सबसे आगे भी चलते हैं।
आपको बता दें की हमारे भारत देश का नाम एशिया की सबसे बड़ी सेनाओं में गिना जाता है, क्योंकि भारत के पास भी दुनिया के सबसे ताकतवर और घातक टैंक मौजूद हैं। जिनमें से कुछ देशी और कुछ विदेशी टैंक है, लेकिन सब एक से बढ़कर एक है।
आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको भारतीय सेना के 5 सबसे बड़े, सबसे ताकतवर और सबसे भरोसेमंद टैंको (Top 5 Biggest Tanks of Indian Army) के बारे में पूरी जानकारी साझा करने वाले है, इसलिए आर्टिकल में लास्ट तक जरूर बने रहे | ताकि आपको सही जानकारी मिल सके |
Top 5 Biggest Tanks of Indian Army: भारतीय सेना के 5 सबसे बड़े टैंक
- Arjun MK1A Tank
- T-90 Bhishma Tank
- T-72 Ajeya Tank
- BMP-2 Sarath Tank
- Vijayant Tank Tank
Arjun MK1A Tank – भारत का सबसे बड़ा टैंक

अर्जुन MK1A सिर्फ एक टैंक नहीं बल्कि यह भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की जीती-जागती मिसाल है। आपको बता दें की यह टैंक भारत का सबसे बड़ा टैंक है | DRDO द्वारा डिज़ाइन किया गया यह टैंक अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। जिसका वजन लगभग 68 टन है, जो भले ही भारी है, लेकिन इसकी मारक क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि यह किसी भी विदेशी टैंक को टक्कर दे सकता है।
इसमें फायर-एंड-फॉरगेट मिसाइल, ऑटोमैटिक टारगेट ट्रैकिंग, नाइट विज़न, और एडवांस्ड कंप्यूटर सिस्टम लगे हुए हैं। यह टैंक मैदान में दुश्मन के लिए मौत का दूसरा नाम है। Arjun MK1A Tank के बारे में जाने |
| निर्माण | भारत में, DRDO द्वारा |
| वजन: | लगभग 68 टन |
| गन | 120 mm राइफल्ड गन |
| स्पीड | 58 किमी/घंटा |
| रेंज | 500 किलोमीटर |
| विशेषता | पूरी तरह से स्वदेशी टैंक, भारत का सबसे भारी टैंक |
T-90 Bhishma Tank

आपको बता दें की रूस से खरीदा गया यह T-90 Bhishma भारतीय सेना के सबसे ज्यादा संख्या में इस्तेमाल होने वाले टैंकों में से एक है। भारत द्वारा इस टैंक को रूस से खरीदा गया था और अब यह भारत में मैन्युफैक्चर भी होता है। जिसका वजन लगभग 46.5 टन है |
इस टैंक की गन, थर्मल इमेजिंग, और एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम इसे रात हो या दिन हर समय लड़ाई के लिए तैयार रखता है। भारत की सीमा पर चीन और पाकिस्तान के खिलाफ इस टैंक की उपस्थिति दुश्मन को चेतावनी की तरह लगती है। T-90 Bhishma को भारतीय सेना की रीढ़ कहा जाता है। ये तेज, मजबूत और हाईली मोबाइल टैंक है जो किसी भी मोर्चे पर काम आ सकता है। T-90 Bhishma के बारे में जाने |
| निर्माण | रूस में डिज़ाइन, भारत में असेंबल |
| वजन | लगभग 46.5 टन |
| गन | 125 mm स्मूदबोर गन |
| स्पीड | स्पीड: 60 किमी/घंटा |
| रेंज | 550 किलोमीटर |
| विशेषता | भारत का मुख्य युद्धक टैंक (Main Battle Tank) |
T-72 Ajeya Tank

रूस द्वारा निर्माणित T-72 Ajeya टैंक 1980 के दशक से चलता आ रहा यह टैंक भले ही पुराना हो, लेकिन यह टैंक आज भी सीमाओं पर भारतीय सेना के साथ तैनात है। इसे कई बार अपग्रेड किया गया है ताकि यह आधुनिक युद्ध की ज़रूरतों के अनुसार खुद को ढाल सके।
41 टन वाले वजनी इस टैंक की संख्या आज भी भारत में करीब 2000 के आसपास है| यह टैंक भारतीय सेना के लिए इतना अहम रहा है कि कारगिल युद्ध से लेकर कई बड़े अभ्यासों में इसकी भूमिका अहम रही है।
| निर्माण | रूस |
| वजन | 41 टन |
| रेंज | 480 किमी |
| गन | 125 mm स्मूदबोर गन |
| स्पीड | 60 किमी/घंटा |
| विशेषता | सबसे पहले 1980s में शामिल हुआ |
BMP-2 Sarath Tank

BMP-2 Sarath Tank एक हल्का लेकिन घातक इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल है। जिसे की टैंक की श्रेणी में पूरी तरह नहीं रखा जाता, लेकिन इसका इस्तेमाल अक्सर टैंक ऑपरेशंस के साथ ही किया जाता है, जो दुश्मन के इलाके में घुसकर हमला करने में इस्तेमाल होता है।
14 टन वजनी यह टैंक खासकर सैनिकों को युद्ध क्षेत्र में तेज़ी से पहुँचाने, दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने और बचाव के समय मदद पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
| निर्माण | भारत में BEML द्वारा |
| वजन | 14 टन |
| गन | 30 mm ऑटो-कैनन, एंटी टैंक मिसाइल |
| स्पीड | 65 किमी/घंटा |
| विशेषता | Infantry Combat Vehicle |
Vijayant Tank

आपको जानकार हैरानी होगी की विजयंत टैंक भारत का पहला देसी टैंक है जो की 1960 के दशक में भारतीय सेना में शामिल हुआ था। यह टैंक भारत की डिफेंस इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर रहा है। भले ही आज यह रिटायर हो चुका है, लेकिन इसकी तकनीक और उपयोगिता ने भारत को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई थी।
| निर्माण | भारत (पहला देसी टैंक) |
| वजन | लगभग 38 टन |
| गन | 105 mm राइफल्ड गन |
| रेंज | 530 किमी |
| स्पीड | 50 किमी/घंटा |
| विशेषता | भारत का पहला स्वदेशी टैंक |
Top 5 Biggest Tanks of Indian Army, List
| टैंक | वजन | स्पीड | गन |
|---|---|---|---|
| Arjun MK1A | 68 टन | 58 किमी/घंटा | 120 mm |
| T-90 Bhishma | 46.5 टन | 60 किमी/घंटा | 125 mm |
| T-72 Ajeya | 41 टन | 60 किमी/घंटा | 125 mm |
| BMP-2 Sarath | 14 टन | 65 किमी/घंटा | 30 mm + मिसाइल |
| Vijayant | 38 टन | 50 किमी/घंटा | 105 mm |
निष्कर्ष:
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारतीय सेना के 5 सबसे बड़े टैंको ( Top 5 Biggest Tanks of Indian Army) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो, जानकारी फायदेमंद लगी हो तो आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें |
READ MORE:




Pingback: Top 5 Haunted Places in India: भारत की 5 सबसे डरावनी जगहें, जहां जाने से आज भी रूह कांप उठती है
Pingback: Biggest Missiles in The World 2025 अपडेट : दुनिया की 5 सबसे बड़ी मिसाइलें | ताकत, रेंज और पूरी जानकारी
Pingback: Top 5 Most Powerful Missiles in india: यह है भारत की 5 सबसे शक्तिशाली मिसाइलें, अपडेट 2025
Pingback: Top 10 Most Beautiful Cities in India 2025: यह है भारत के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए
Pingback: Tallest Buildings in India 2025: ये है भारत की 10 सबसे ऊंची इमारत, जिनकी ऊंचाई देख उड़ जायेगें होश, देखें पूरी लिस्ट यहाँ