Top 5 Dirtiest Cities in India 2025 Update: यह है भारत के 5 सबसे गंदे शहर, जानिए सबसे टॉप पर कौन

Top 5 Dirtiest Cities in India 2025: यह है भारत के 5 सबसे गंदे शहर, जानिए सबसे टॉप पर कौन

Top 5 Dirtiest Cities in India 2025 : नमस्कार दोस्तों , हमारा भारत देश एक ऐसा देश है , जो अपनी संस्कृति, आध्यात्मिकता और विविधता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है | लेकिन एक सबसे कड़वी सच्चाई यह भी है कि भारत सफाई के मामले में अभी भी संघर्ष कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत के कुछ राज्य सफाई के मामले में जितने आगे है उतने ही कुछ राज्य सबसे पीछे भी है | भारतीय सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान जैसी कई योजनाएँ शुरू कीं, लेकिन फिर भी भारत के कुछ शहर साफ-सफाई की रेस में पीछे रह गए हैं।

तो चलिए आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको भारत के 5 सबसे गंदे शहरों (Top 5 Dirtiest Cities in India 2025 ) के बारे में पूरी जानकारी साझा करने वाले है ,जहां गंदगी, प्रदूषण और कचरे की समस्या अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल में बने रहे |

Top 5 Dirtiest Cities in India 2025 Update: भारत के 5 सबसे गंदे शहर

  1. पटना (बिहार)
  2. वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
  3. मेरठ (उत्तर प्रदेश)
  4. रायपुर (छत्तीसगढ़)
  5. कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

1. पटना (बिहार)

बिहार की राजधानी पटना, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से भरपूर है, आज एक बहुत बड़ी समस्या से जूझ रहा है | पटना गंगा किनारे बसा एक शहर है ,जो शिक्षा, राजनीति व व्यापार का केंद्र भी है । लेकिन यहां की सड़कों पर फैला कचरा, खुले नाले और साफ-सफाई की कमी इसे भारत के सबसे गंदे शहरों में शामिल कर देती है।

पटना (बिहार)
पटना (बिहार)
शहर का नामपटना
राज्यबिहार
स्वच्छता रैंकिंग (2025) अनुमानित35/100

गंदगी का कारण :-

  • कचरे के ढेर: सड़कों और गली-मोहल्लों में हर जगह कचरा पड़ा रहता है।
  • नालियों की समस्या: बरसात आते ही नालियां जाम हो जाती हैं और पानी सड़कों पर भर जाता है।
  • प्रदूषण: वायु प्रदूषण भी यहां गंभीर समस्या है।
  • कई बार लोगों ने नगर निगम से शिकायत की है, लेकिन सफाई व्यवस्था सुधारने की रफ्तार धीमी है।

2. वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

वाराणसी को दुनिया की सबसे प्राचीन और पवित्र नगरी कहा जाता है। जिसे “मोक्ष की नगरी” भी कहते हैं और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां गंगा स्नान और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अफसोस की बात यह है कि इतनी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता होने के बावजूद भी वाराणसी गंदगी की समस्या से जूझ रहा है।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
-वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
शहर का नामवाराणसी
राज्यउत्तर प्रदेश
स्वच्छता रैंकिंग (2025) अनुमानित38/100

गंदगी का कारण :-

  • गंगा नदी में सीवेज का बहाव – शहर का बहुत बड़ा हिस्सा सीवेज सीधे गंगा में छोड़ दिया जाता है।
  • घाटों पर धार्मिक सामग्री का फेंका जाना – पूजा के बाद फूल, कपड़े और मूर्तियाँ नदी में डाल दी जाती हैं।
  • कचरा प्रबंधन की कमी – शहर में कचरे का सही ढंग से निस्तारण नहीं हो पाता।
  • संकरी गलियां और भीड़भाड़ – सड़कों पर भीड़ और कचरे का समय पर उठाव न होने से गंदगी बढ़ जाती है।
  • सरकार ने “नमामि गंगे” योजना के तहत सफाई अभियान शुरू किए हैं, लेकिन अब भी बहुत सुधार बाकी है।
यह है भारत के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए ,अपडेटेड लिस्ट 2025

3. मेरठ (उत्तर प्रदेश)

मेरठ, जिसे “स्पोर्ट्स सिटी” और “इंडस्ट्रियल हब” कहा जाता है, अपनी तेज़ी से बढ़ती आबादी और कारोबार की वजह से देश भर में जाना जाता है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि सफाई और स्वच्छता के मामले में यह शहर काफी पीछे है। यहाँ की सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं और नालों का पानी अक्सर गलियों में बहता दिख जाता है।

 मेरठ (उत्तर प्रदेश)
मेरठ (उत्तर प्रदेश)
शहर का नाममेरठ
राज्यउत्तर प्रदेश
स्वच्छता रैंकिंग (2025) अनुमानित41/100

गंदगी का कारण :-

  • कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं: समय पर कूड़ा न उठने की वजह से गंदगी फैलती है।
  • सड़कें और धूल: सड़कों पर गड्ढे और धूल हर जगह नजर आती है।
  • फैक्ट्री वेस्ट: इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाला कचरा प्रदूषण को और बढ़ाता है।
  • यही कारण है कि मेरठ बार-बार भारत के सबसे गंदे शहरों में गिना जाता है।
यह है भारत के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 2025 अपडेटेड लिस्ट

4. रायपुर (छत्तीसगढ़)

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी है और यहां तेजी से विकास हो रहा है। शहर में बड़े-बड़े मॉल, चौड़ी सड़कें और आधुनिक बस टर्मिनल जैसे कई प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। लेकिन अफसोस की बात यह है कि सफाई व्यवस्था उतनी मजबूत नहीं बन पाई है।

कचरा प्रबंधन की कमी, गली-मोहल्लों में फैली गंदगी और सीवेज सिस्टम की दिक्कतें शहर को पीछे धकेल देती हैं। यही वजह है कि रायपुर कई बार स्वच्छता रैंकिंग में पीछे रह जाता है।

रायपुर (छत्तीसगढ़)
रायपुर (छत्तीसगढ़)
शहर का नामरायपुर
राज्यछत्तीसगढ़
स्वच्छता रैंकिंग (2025) अनुमानित44/100

गंदगी का कारण :-

  • कूड़े का निस्तारण नहीं: शहर में ठोस कचरा प्रबंधन की कमी है।
  • खुले में कचरा: कई लोग अब भी सड़कों और खाली जगहों पर कचरा डालते हैं।
  • धूल और ट्रैफिक: बढ़ते वाहनों और निर्माण कार्यों से धूल पूरे शहर में फैली रहती है।
  • विकास के बावजूद, रायपुर को स्वच्छ शहरों की लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई।
भारत के 10 अद्भुत पर्यटन स्थल, जहां एक बार जरूर जाना चाहिए -10 Amazing Tourist Places in India 2025

5. कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

कोलकाता को लोग प्यार से “City of Joy” कहते हैं। यह शहर अपनी संस्कृति, कला, साहित्य और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि सफाई के मामले में यह शहर काफी पीछे रह गया है।

यहां की सड़कों पर अक्सर कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। सीवेज की समस्या, पुराने नाले और गंदगी के कारण शहर की छवि पर नकारात्मक असर पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में पानी भरने से हालत और भी बिगड़ जाती है।

 कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
-कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
शहर का नामकोलकाता
राज्यपश्चिम बंगाल
स्वच्छता रैंकिंग (2025) अनुमानित47/100

गंदगी का कारण :-

  • सड़कें और कचरा: जगह-जगह गंदगी और कचरे की बदबू मिलती है।
  • बरसात में जलभराव: बारिश के मौसम में नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं और हालात और बिगड़ जाते हैं।
  • स्लम एरिया की समस्या: झुग्गी-झोपड़ी इलाकों में सफाई की हालत बेहद खराब है।
  • कोलकाता का इतिहास और संस्कृति भले ही चमकदार हो, लेकिन सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जरूरत है।

NOTE :- भारत के यह 5 गंदे शहर साफ बताते हैं कि केवल सरकारी योजना से बदलाव संभव नहीं। बल्कि जब तक जनता खुद जिम्मेदारी नहीं लेगी, तब तक सफाई सिर्फ कागजों पर ही रहेगी।

निष्कर्ष:Top 5 Dirtiest Cities in India 2025

इस आर्टिकल मे हमने आपको भारत के 5 सबसे गंदे शहरों (Top 5 Dirtiest Cities in India 2025 ) के बारे में पूरी जानकारी साझा की है | आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर तैयार की गई है | आशा करते है की आपको जानकारी पसंद आई हो ,जानकारी फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

READ MORE:-

Author

  • Auli Manjeet

    मेरा नाम Auli Manjeet है, और मुझे बचपन से ही दुनिया के अनसुलझे रहस्यों, कारों और अद्भुत जगहों को इक्स्प्लोर करने का जबरदस्त शौक रहा है। मेरे मन में हमेशा से ही यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि हमारी धरती कितनी अनोखी और रहस्यमयी है और यही जिज्ञासा “Adbhut Rahasya” की शुरुआत का कारण बनी | मेरा मकसद है कि मैं इस ब्लॉग के माध्यम से हर यूजर को सही और सच्ची जानकारी साझा करू ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *