National Space Day 2025 -राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025

भारत का अंतरिक्ष दिवस, जब पूरा देश चंद्रयान-3 की सफलता और ISRO की उपलब्धियों को याद करता है।

23 अगस्त 2025: यही वह दिन है जब चंद्रयान-3 ने चाँद पर इतिहास रचा और भारत ने अंतरिक्ष शक्ति के रूप में पहचान बनाई।

थीम 2025 : आर्यभट्ट से गगनयान तक भारत की महान अंतरिक्ष यात्रा।

इस साल ISRO ने पहली बार भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का मॉडल दिखाया। यह भविष्य में स्पेस टूरिज्म और शोध का बड़ा केंद्र बनेगा।

दिल्ली नेहरू प्लैनेटेरियम में आर्यभट्टा गैलरी का उद्घाटन। जहां छात्र-युवाओं को Chandrayaan-3 और भविष्य के मिशन की झलक मिली।

स्कूलों में स्पेस एजुकेशन मॉड्यूल लॉन्च। बच्चे अब किताबों में नहीं बल्कि प्रदर्शनी, क्विज़ और लाइव मॉडल्स से सीखेंगे अंतरिक्ष विज्ञान।

BHU और IIT-ISM जैसे संस्थानों में स्पेस टेक इवेंट्स। जहां युवाओं को गगनयान और ISRO मिशनों पर प्रोत्साहित किया गया।

National Space Day 2025 हमें याद दिलाता है – भारत का आकाश अब सीमा नहीं, बल्कि नई संभावनाओं की उड़ान है।