लोगों ने गले में साँप डालकर मनाई नागपंचमी , देखिए बिहार का अनोखा दृश्य!
नागपंचमी 2025 में बिहार का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो गया –लोग गले में ज़िंदा साँप डालकर घूमते नज़र आए!
हिंदू धर्म में नागपंचमी नाग देवता की पूजा का पावन दिन है,जहां श्रद्धालु सांपों को दूध चढ़ाते हैं।
इस बार आस्था का अंदाज़ कुछ अलग दिखा – लोग ज़िंदा साँप गले और सिर पर रखकर सड़कों पर निकले।
वीडियो में कुछ युवक बड़े आराम से साँप को कंधों और सिर पर रखते दिखे
इन लोगों के चेहरे पर ना कोई डर था,ना घबराहट। बस आस्था और विश्वास की झलक थी
ज़्यादातर साँप पूरी तरह शांत थे। कोई फुफकार नहीं, कोई हमला नहीं – मानो वो भी इस पूजा का हिस्सा हों।
स्थानीय लोग मानते हैं कि इस दिन साँप कोई नुकसान नहीं करते। यह दिन उनके लिए ‘मित्रता’ का प्रतीक है।
नागपंचमी पर यह नज़ारा भारत की अनोखी आस्थाओं को दर्शाता है –