Sawan Somwar 2025: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये काम, जानिए 

सावन का आखिरी सोमवार 

सावन के चारों सोमवार पवित्र होते हैं,लेकिन आखिरी सोमवार का विशेष महत्व होता है। इसी दिन मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सुबह जल्दी उठें और स्नान करें 

ब्राह्म मुहूर्त में उठकर शुद्ध जल से स्नान करें। फिर साफ वस्त्र पहनकर शिव पूजा की तैयारी करें।

शिवलिंग पर जल अर्पण करें 

गंगाजल या शुद्ध जल से अभिषेक करें। उसके बाद बेलपत्र, धतूरा, आक और फूल चढ़ाएं।

"ॐ नमः शिवाय" का जाप करें 

सावन सोमवार को इस मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र शक्ति से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

काले तिल और दूध का दान करें 

आज के दिन तिल, दूध और भोजन का दान विशेष फलदायी होता है। गरीबों को अन्न दान करें।

शिव कथा और आरती जरूर करें 

शिव महिमा सुनना और आरती करना पुण्यदायी माना जाता है। घंटा, शंख और दीपक से आरती करें।

 मनोकामना पूर्ति के लिए व्रत रखें

आज के दिन सच्चे मन से व्रत रखने से विवाह, करियर और स्वास्थ्य से जुड़ी इच्छाएं पूरी होती हैं।

अंत में शिव से करें प्रार्थना 

"हे भोलेनाथ! मेरे जीवन से दुख, रोग और शोक हटा दो।" आज की पूजा जीवन बदल सकती है।

कैलाश पर्वत का रहस्य,एक ऐसा पर्वत, जिसे कोई फतह नहीं कर सका