उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष को हर महीने ₹15,000 मानदेय मिलता है। यह रकम राज्य सरकार की ओर से तय की जाती है।
सैलरी के साथ अध्यक्ष को सरकारी गाड़ी, वाहन भत्ता और सुरक्षा गनर की भी सुविधा दी जाती है।
पहले मानदेय ₹10,000 था, जिसे बढ़ाकर ₹14,000 किया गया। फिलहाल यह ₹15,000 प्रति माह तय है।
अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी है – विकास योजनाओं का क्रियान्वयन, बजट का आवंटन और प्रस्ताव पारित करना।
जिला पंचायत अध्यक्ष गांव से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक प्रशासनिक समन्वय स्थापित करने में मुख्य भूमिका निभाता है।
यह पद गांव-गांव तक विकास कार्यों को पहुंचाने और जनता की समस्याओं को शासन तक ले जाने का प्रमुख माध्यम है।
जानिए प्रधानमंत्री मोदी की सैलरी , सच्चाई जान नहीं होगा यकीन