World Highest Railway Bridge: दुनिया के 5 सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज, जहां ट्रेन बादलों को चीरती हैं

World Highest Railway Bridge: दुनिया के 5 सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज, जहां ट्रेन बादलों को चीरती हैं

World Highest Railway Bridge: नमस्कार दोस्तों , जब भी हम ट्रेन पर सफर करते है, तो ज़्यादातर लोग खिड़की के पास बैठकर बाहर बदलते नज़ारों को देखते हुए सिर्फ सफ़र का आनंद लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब कोई ट्रेन ऊंचे ऊंचे- पुलों पर से गुजरती है, तो सफर का मजा लेने वाले लोगों को क्या फ़ील होता है ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप भी दुनिया के 5 सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज ( World Highest Railway Bridge) के बारे में जानना चाहते हो,जहां ट्रेन बादलों को चीरती हुई आगे निकलती है , तो बिना देरी के आज हम आपको लेकर चलते है दुनिया के 5 सबसे ऊँचे रेलवे पुलों की रोमांचक यात्रा पर हाँ से गुजरना मतलब जैसे बादलों को छूना है |

World Highest Railway Bridge: दुनिया के 5 सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज

  • चिनाब ब्रिज (भारत)
  • नजीहे रेलवे ब्रिज (चीन)
  • बीपनजियांग रेलवे ब्रिज (चीन)
  • पंबन ब्रिज (नया) भारत

चिनाब ब्रिज (भारत)

चिनाब ब्रिज (भारत)
चिनाब ब्रिज (भारत)

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज चिनाब ब्रिज है, जो की जम्मू- कश्मीर, भारत में है , चिनाब नदी पर बना यह आर्च ब्रिज अब दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल बन चुका है। इसकी ऊंचाई 359 मीटर है जो एफिल टावर से भी ज्यादा है|

स्थानजम्मू -कश्मीर, भारत
ऊँचाई359 मीटर
स्थितिबनकर तैयार (2022)

आपको बता दें की इसका निर्माण कोई आम इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट नहीं था। बल्कि बर्फीली हवाएं, भूस्खलन से भरे इलाके, गहरी घाटियाँ , सबको मात देकर इस पुल ने जन्म लिया। जब इस पुल से पहली बार ट्रेन गुज़री, तो वह केवल एक ट्रायल नहीं था, बल्कि देश के सपने को पूरा करना था। अगर पुलों का ताज होता, तो यह रेलवे ब्रिज उस ताज का हीरा होता।

नजीहे रेलवे ब्रिज (चीन)

नजीहे रेलवे ब्रिज (चीन)
नजीहे रेलवे ब्रिज (चीन)

चीन की पहाड़ियों में बना यह ब्रिज ऐसे इलाके में खड़ा है जहाँ इंसान का पहुँचना भी आसान नहीं है। जिसकी ऊंचाई करीब 310 मीटर है , जो की इसे दुनियाँ का दूसरा सबसे ऊंचा ब्रिज बनाता है | इसका निर्माण कर चीनी इंजीनियरों ने ऐसा कमाल किया कि जहां घाटियों के ऊपर ट्रेन तैरती सी नजर आती है। चट्टानों, गहरी खाइयों और तेज़ बारिशों के बीच बने इस पुल को देखना मानो किसी sci-fi फिल्म का दृश्य हो।

स्थानगुइझोउ, चीन
ऊंचाई310 मीटर

बेइपानजियांग रेलवे ब्रिज (चीन)

बेइपानजियांग रेलवे ब्रिज (चीन)
बेइपानजियांग रेलवे ब्रिज (चीन)

बेइपानजियांग नदी पर बना यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच एक ऐसा रास्ता बनाता है, जिससे गुजरते हुए यात्रियों को बादल नीचे तैरते हुए दिखते हैं। इस ब्रिज की ऊँचाई की बात करें तो इसकी ऊँचाई करीब 275 मीटर है | यह ब्रिज हाई-स्पीड रेल के लिए बना है और यहां की ट्रेनें इतनी ऊंचाई से गुजरती हैं कि घाटी की चुप्पी में सिर्फ ट्रेन की आवाज़ गूंजती है।

स्थान गुइझोउ, चीन
ऊँचाई275 मीटर

पंबन ब्रिज (नया) भारत

पंबन ब्रिज (नया) भारत
पंबन ब्रिज (नया) भारत

तमिलनाडु, भारत में स्थित पुराना पंबन ब्रिज भारतीय रेलवे की शान है, लेकिन अब एक नया एलिवेटेड ब्रिज बन रहा है और ये इतना आधुनिक होगा कि ट्रेन समुद्र के ऊपर उड़ती हुई नजर आएगी।

तमिलनाडु भारत में स्थित नया पंबन ब्रिज न केवल ऊँचाई में बेहतर होगा, बल्कि टेक्नोलॉजी में भी आधुनिक होगा। जिसकी ऊंचाई करीब 72 मीटर होने वाली है | यह दिखाता है कि भारत अब सिर्फ इतिहास नहीं बना रहा, भविष्य भी गढ़ रहा है।

स्थान तमिलनाडु, भारत
ऊँचाई72 मीटर (नया पुल)

डुर्मे वैली ब्रिज (बेल्जियम)

डुर्मे वैली ब्रिज (बेल्जियम)
डुर्मे वैली ब्रिज (बेल्जियम)

बेल्जियम में स्थित यह पुल ऊँचाई में भले ही सबसे कम हो, लेकिन इसकी इको-फ्रेंडली डिजाइन और संरचनात्मक सुंदरता इसे खास बनाती है,जिसकी ऊंचाई 50 मीटर है | यह पुल इस बात का उदाहरण है कि ऊँचाई ही सब कुछ नहीं, संतुलन और प्रकृति से तालमेल भी उतना ही जरूरी है।

स्थानबेल्जियम
ऊँचाई50 मीटर

Note: आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस आर्टिकल मे दी गई पूरी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर दी गई है |

निष्कर्ष

ये दुनिया के 5 सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज हमें सिखाते हैं कि अगर इरादा बुलंद हो, तो पर्वत, नदी, समुद्र कुछ भी रुकावट नहीं बन सकते। आज के इस लेख में हमने आपको दुनिया के 5 सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज (World Highest Railway Bridge) के बारे में पूरी जानकारी साझा की गई है | आशा करते है की आपको यह लेख पसंद आया हो ,आर्टिकल पसंद आया हो तो ब्लॉग पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें |

Read More:


Author

  • Auli Manjeet

    मेरा नाम Auli Manjeet है, और मुझे बचपन से ही दुनिया के अनसुलझे रहस्यों, कारों और अद्भुत जगहों को इक्स्प्लोर करने का जबरदस्त शौक रहा है। मेरे मन में हमेशा से ही यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि हमारी धरती कितनी अनोखी और रहस्यमयी है और यही जिज्ञासा “Adbhut Rahasya” की शुरुआत का कारण बनी | मेरा मकसद है कि मैं इस ब्लॉग के माध्यम से हर यूजर को सही और सच्ची जानकारी साझा करू ।

3 thoughts on “World Highest Railway Bridge: दुनिया के 5 सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज, जहां ट्रेन बादलों को चीरती हैं”

  1. Pingback: Longest Railway Bridges In The World: दुनिया के 5 सबसे लंबे रेलवे ब्रिज, जानिए इनके हैरान कर देने वाले फैक्ट्स

  2. Pingback: Longest Railway Bridges in India: भारत के 5 सबसे लंबे रेलवे ब्रिज, यहाँ देखें पूरी जानकारी

  3. Pingback: Largest Railway Stations in the World: दुनिया के 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, यहाँ देखे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *