World Most Beautiful Railway Stations : नमस्कार दोस्तों ,जैसा कि आप जानते ही है कि दुनिया भर में हमारे लिए ट्रेनें सिर्फ एक सफर का ज़रिया नही, बल्कि रोज़ाना करोड़ों लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा भी हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जहां ये ट्रेनें ठहरती है वह रेलवे स्टेशन कितने खास होते होंगे |
आपको बता दें की अलग-अलग देशों में कुछ ऐसे भी रेलवे स्टेशन हैं जो सिर्फ ट्रैवल पॉइंट का हिस्सा नहीं, बल्कि अपनी बेमिसाल खूबसूरती और शानदार आर्किटेक्चर के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर हैं। इन स्टेशनों को ऐसे वास्तुकारों ने डिज़ाइन किया जिनकी सोच और कला आज भी वहां की दीवारों, छतों और हर कोने में झलकती है।
तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशनों ( World Most Beautiful Railway Stations ) के बारे में पूरी जानकारी साझा करने वाले है| इसलिए आर्टिकल में लास्ट तक बनें रहे ,ताकि आपको सही जानकारी मिल सके |
दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन | World Most Beautiful Railway Stations
- Grand Central Terminal न्यूयॉर्क, अमेरिका
- Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus मुंबई, भारत
- Antwerp Central Station एंटवर्प, बेल्जियम
- Sao Bento Station पोर्टो, पुर्तगाल
- Kanazawa Station जापान
- Gare du Nord पेरिस, फ्रांस
- Helsinki Central Station फिनलैंड
- St. Pancras International लंदन, यूके
- Madrid Atocha Station स्पेन
- Liege-Guillemins Station बेल्जियम
Grand Central Terminal न्यूयॉर्क, अमेरिका
आपको बता दें की दुनिया का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल है ,जो की न्यूयॉर्क, अमेरिका में है | यह सिर्फ एक रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क शहर की सांस्कृतिक धरोहर भी है। 1913 में बना यह टर्मिनल अपनी खगोलीय छत, संगमरमर की सीढ़ियों और क्लासिकल आर्किटेक्चर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

यहाँ की मुख्य हॉल में स्थित चार मुख वाला ओपल क्लॉक एक आइकॉनिक स्पॉट है। यह टर्मिनल प्रतिदिन लाखों यात्रियों को तो सेवा देता ही है बल्कि साथ ही फिल्मों और टूरिज्म में भी खूब देखा जाता है। हर साल लाखों टूरिस्ट इसे देखने आते हैं।
स्थापना | 1913 |
खासियत | खगोलीय छत, क्लासिक आर्किटेक्चर, मूवी फेमस स्पॉट |
Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus मुंबई, भारत

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) सिर्फ एक रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि भारत की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विरासत का गौरव भी है। 1887 में ब्रिटिश राज के दौरान बनाया गया यह स्टेशन विक्टोरियन गोथिक और भारतीय वास्तुकला का अनोखा संगम है। इसके ऊंचे गुंबदें, बारीक नक्काशी, और कांच की खिड़कियाँ इसे किसी महल जैसा रूप देती हैं।
UNESCO (यूनेस्को ) द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया यह स्टेशन न सिर्फ यात्रियों का प्रवेश द्वार , बल्कि मुंबई की आत्मा भी है| यह रेलवे स्टेशन भारत का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन है |
स्थापना | 1887 |
शैली | विक्टोरियन गोथिक आर्किटेक्चर |
Antwerp Central Station एंटवर्प, बेल्जियम
एंटवर्प सेंट्रल स्टेशन को दुनिया के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशनों में से एक माना जाता है। इसे अक्सर “रेलवे कैथेड्रल” के नाम से भी भी जाना जाता है क्योंकि इसकी वास्तुकला किसी भव्य चर्च से कम नहीं है ।

1905 में बना यह रेलवे स्टेशन को पत्थर, स्टील और कांच की अद्भुत मिश्रण से सजाया गया है। इसकी विशाल गुंबददार छत और भव्य प्रवेशद्वार यूरोपीय शाही वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह स्टेशन केवल एक ट्रांजिट पॉइंट नहीं, बल्कि बेल्जियम की कला और इतिहास का जीवंत प्रतीक है |
स्थापना | 1905 |
उपनाम | रेलवे कैथेड्रल |
Sao Bento Station पोर्टो, पुर्तगाल

पोर्टो, पुर्तगाल का साओ बेंटो रेलवे स्टेशन किसी खूबसूरत आर्ट गैलरी से कम नहीं लगता है । 20वीं सदी की शुरुआत में बना यह रेलवे स्टेशन यहाँ की दीवारों पर बनी 20,000 से भी अधिक नीली-और-सफेद ‘azulejos’ टाइलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इन टाइलों पर पुर्तगाल के ऐतिहासिक युद्धों, ग्रामीण जीवन और सांस्कृतिक दृश्यों को बेहद कलात्मक ढंग से दिखाया गया है।
यह स्टेशन यात्रियों के लिए सिर्फ एक गंतव्य नहीं, बल्कि एक यात्रा का अनुभव भी है, जहाँ इतिहास, कला और रेलयात्रा का सुंदर संगम देखने को मिलता है। यह स्टेशन पुर्तगाल की कला संस्कृति का प्रतीक है।
स्थापना | 1916 |
खासियत | 20,000 से अधिक नीली ऐतिहासिक टाइलें |
Kanazawa Station जापान

जापान का कानाज़ावा स्टेशन जापान के सबसे अनोखे और खूबसूरत रेलवे स्टेशनों में से एक है, जो परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मेल दिखाता है। इसकी खासियत यह है- त्सुज़ुमी गेट (Tsuzumi Gate), जो पारंपरिक जापानी ड्रम के आकार की होती है और यात्रियों का शानदार स्वागत करती है। स्टेशन के भीतर एक विशाल ग्लास गुंबद है जिसे Motenashi Dome ( मोटेनाशी डोम) कहा जाता है, जिसका अर्थ है अतिथि सत्कार की छत ।
यह स्टेशन न केवल आर्किटेक्चर के लिहाज़ से अद्भुत है, बल्कि यह जापानी संस्कृति की गर्मजोशी और मेहमाननवाज़ी का प्रतीक भी है।
- खासियत: Tsuzumi-mon गेट, परंपरा और मॉडर्निटी का मेल
दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन | World Most Beautiful Railway Stations , List
संख्या | रेलवे स्टेशन का नाम | देश | स्थापना वर्ष | विशेषताएं/खास बातें |
---|---|---|---|---|
1 | Grand Central Terminal | अमेरिका (USA) | 1913 | खगोलीय छत, संगमरमर आर्टवर्क, ऐतिहासिक वास्तुकला |
2 | CSMT (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) | भारत (India) | 1887 | विक्टोरियन गोथिक डिज़ाइन, यूनेस्को विश्व धरोहर |
3 | Antwerp Central | बेल्जियम | 1905 | ‘रेलवे कैथेड्रल’, संगमरमर हॉल, क्लासिक डिज़ाइन |
4 | São Bento | पुर्तगाल | 1916 | 20,000+ ऐतिहासिक टाइलें, पुर्तगाली इतिहास की चित्रकथाएं |
5 | Kanazawa Station | जापान | – | Tsuzumi-mon गेट, मॉडर्न+पारंपरिक डिज़ाइन |
6 | Gare du Nord | फ्रांस | 1864 | यूरोप का व्यस्ततम स्टेशन, रॉयल आर्किटेक्चर |
7 | Helsinki Central | फिनलैंड | 1919 | आर्ट डेको स्टाइल, क्लॉक टॉवर, रात की लाइटिंग |
8 | St. Pancras International | यूके (UK) | 1868 | यूरोस्टार हब, विक्टोरियन महल-जैसा डिज़ाइन |
9 | Madrid Atocha | स्पेन | – | अंदर ट्रॉपिकल गार्डन, शांति और हरियाली से भरपूर |
10 | Liège-Guillemins | बेल्जियम | – | भविष्य जैसा आर्किटेक्चर, ग्लास+कंक्रीट का सुंदर मेल |
निष्कर्ष:
आज के इस लेख में हमने आपको दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन (World Most Beautiful Railway Stations ) के बारे में पूरी जानकारी साझा की गई है | आशा करते है की आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया हो , जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें , ताकि उन्हे भी सही जानकारी मिल सके | न्यू जानकारी के लिए आप हमारे whatsapp Group में जुड़े |
READ MORE:
- World Most Dangerous Fighter Planes: ये है दुनिया के 5 सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, जानिये सबसे टॉप पर कौन है
- Most Dangerous Plane Accidents in India: भारत में हुए 7 सबसे खतरनाक विमान दुर्घटनाएँ
- Biggest Train Accidents in India: भारत की 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं , यहाँ देखे
- Longest Railway Tunnels in The World: ये है दुनिया की 10 सबसे लंबी रेलवे सुरंगें, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
2 thoughts on “दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन | World Most Beautiful Railway Stations”